logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

aap dekh sakte hai kya ho Raha bhart me bjp vale barbad karne vale hai

4 hrs ago
user_DK. Kumar
DK. Kumar
Farmer Shahpur, Bhopal•
4 hrs ago

aap dekh sakte hai kya ho Raha bhart me bjp vale barbad karne vale hai

More news from Bhopal and nearby areas
  • Post by DK. Kumar
    1
    Post by DK. Kumar
    user_DK. Kumar
    DK. Kumar
    Farmer Shahpur, Bhopal•
    4 hrs ago
  • Post by Kashinath Sahu
    1
    Post by Kashinath Sahu
    user_Kashinath Sahu
    Kashinath Sahu
    बैतूल, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • “मेड़ विवाद बना मौत की वजह: बैतूल में लाठी-पाइप से पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या के, दो आरोपी गिरफ्तार” बैतूल जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, गंज थाना पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम से प्रेस नोट जारी करते हुए 6:14 पर बताया कि खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद एक व्यक्ति की जान ले बैठा। घटना थाना गंज क्षेत्र की है, जहां 17 अप्रैल 2026 को हमलापुर निवासी विशाल सातनकर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता रिटायर्ड CRPF जवान बाबूराव सातनकर के साथ गांव के ही ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे ने विवाद के दौरान डंडों और नोजल पाइप से बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल बाबूराव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। थाना गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए। तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों—ओमप्रकाश यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे—को सोनाघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि छोटे-छोटे विवादों को समय रहते सुलझाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे गंभीर अपराधों को रोका जा सके। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि मामूली विवाद भी अगर समय पर नहीं सुलझे, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है।
    1
    “मेड़ विवाद बना मौत की वजह: बैतूल में लाठी-पाइप से पीटकर रिटायर्ड CRPF जवान की हत्या के, दो आरोपी गिरफ्तार”
बैतूल जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, गंज थाना पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम से प्रेस नोट जारी करते हुए 6:14 पर बताया कि  खेत की मेड़ को लेकर पुराना विवाद एक व्यक्ति की जान ले बैठा।
घटना थाना गंज क्षेत्र की है, जहां 17 अप्रैल 2026 को हमलापुर निवासी विशाल सातनकर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसके पिता रिटायर्ड CRPF जवान बाबूराव सातनकर के साथ गांव के ही ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे ने विवाद के दौरान डंडों और नोजल पाइप से बेरहमी से मारपीट की।
गंभीर रूप से घायल बाबूराव को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। थाना गंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया और सीन ऑफ क्राइम टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए।
तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों—ओमप्रकाश यादव और पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे—को सोनाघाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करना स्वीकार किया है।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए हैं, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की है कि छोटे-छोटे विवादों को समय रहते सुलझाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे गंभीर अपराधों को रोका जा सके।
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि मामूली विवाद भी अगर समय पर नहीं सुलझे, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • 🔹 *फरियादी अजय चिखलकर पिता शिवाजी चिखलकर उम्र 36 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर, वार्ड क्रमांक 2, मलकापुर जिला बुलढाना (महाराष्ट्र)* की सूचना पर थाना मोहदा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लेडदा घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर बताया गया कि वह सुमित चौधरी की फर्म अमित कॉटन फाइबर, मलकापुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दिनांक 13.04.2026 को ट्रक क्रमांक RJ 09 GF 8686 में लगभग 150 नग कपास गांठ (कीमत करीब 46 लाख रुपये) लोड कर पश्चिम बंगाल के बनगांव हेतु रवाना किया गया था। दिनांक 15.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त ट्रक अमरवाड़ा (जिला छिंदवाड़ा) के पास जल गया है। मौके पर पहुँचने पर ट्रक जली अवस्था में मिला, किंतु कपास गांठ की पर्याप्त राख नहीं मिलने से घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। चालक एवं हेल्पर मौके से फरार थे। आगे सूचना मिली कि माल दूसरी गाड़ी से ले जाया जा रहा है, जो लेडदा घाट (बैतूल-खंडवा रोड) पर पलट गई है। दिनांक 17.04.2026 को प्रातः मौके पर पहुँचकर देखा गया कि ट्रक क्रमांक MP 09 AM 1786 पलटा हुआ है तथा दो आयशर वाहन (MP 39 G 1053 एवं MP 12 H 0365) में कपास बंडल लोड किए जा रहे थे। फरियादी द्वारा मार्किंग के आधार पर माल की पहचान की गई एवं तत्काल थाना मोहदा को सूचना दी गई। 🔹 *पुलिस की कार्यवाही* सूचना मिलते ही थाना मोहदा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर: 02 आयशर वाहन एवं 01 ट्रक जप्त किया कुल 140 नग कपास बंडल (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) बरामद किए 🔹 *जप्त मशरुका* 1. आयशर वाहन क्रमांक MP 39 G 1053 2. आयशर वाहन क्रमांक MP 12 H 0365 3. ट्रक क्रमांक MP 09 AM 1786 कुल 140 नग कपास बंडल (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 1. साबिर पिता सफिक खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 36, खंडवा 2. आसिफ खान पिता सफिक खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 36, खंडवा 3. आमिर खान पिता साबिर खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 12, अंजड, जिला बड़वानी 🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे के नेतृत्व में टीम के सदस्य— प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे, आरक्षक अजय डोंगरे, संतोष मुजाल्दे, महिला प्रधान आरक्षक गायत्री पन्द्रे, आरक्षक रमेश चौहान एवं डायल 112 चालक गोविंद उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔹 *की गई वैधानिक कार्यवाही* अभियुक्तों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 35(1)(E), 106 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
    2
    🔹 *फरियादी अजय चिखलकर पिता शिवाजी चिखलकर उम्र 36 वर्ष निवासी लक्ष्मीनगर, वार्ड क्रमांक 2, मलकापुर जिला बुलढाना (महाराष्ट्र)* की सूचना पर थाना मोहदा पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लेडदा घाट क्षेत्र में घेराबंदी कर बड़ी सफलता प्राप्त की गई।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
फरियादी द्वारा थाना उपस्थित होकर बताया गया कि वह सुमित चौधरी की फर्म अमित कॉटन फाइबर, मलकापुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दिनांक 13.04.2026 को ट्रक क्रमांक RJ 09 GF 8686 में लगभग 150 नग कपास गांठ (कीमत करीब 46 लाख रुपये) लोड कर पश्चिम बंगाल के बनगांव हेतु रवाना किया गया था।
दिनांक 15.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त ट्रक अमरवाड़ा (जिला छिंदवाड़ा) के पास जल गया है। मौके पर पहुँचने पर ट्रक जली अवस्था में मिला, किंतु कपास गांठ की पर्याप्त राख नहीं मिलने से घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। चालक एवं हेल्पर मौके से फरार थे।
आगे सूचना मिली कि माल दूसरी गाड़ी से ले जाया जा रहा है, जो लेडदा घाट (बैतूल-खंडवा रोड) पर पलट गई है। दिनांक 17.04.2026 को प्रातः मौके पर पहुँचकर देखा गया कि ट्रक क्रमांक MP 09 AM 1786 पलटा हुआ है तथा दो आयशर वाहन (MP 39 G 1053 एवं MP 12 H 0365) में कपास बंडल लोड किए जा रहे थे। फरियादी द्वारा मार्किंग के आधार पर माल की पहचान की गई एवं तत्काल थाना मोहदा को सूचना दी गई।
🔹 *पुलिस की कार्यवाही* 
सूचना मिलते ही थाना मोहदा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी कर:
02 आयशर वाहन एवं 01 ट्रक जप्त किया
कुल 140 नग कपास बंडल (कीमत लगभग 60 लाख रुपये) बरामद किए
🔹 *जप्त मशरुका* 
1. आयशर वाहन क्रमांक MP 39 G 1053
2. आयशर वाहन क्रमांक MP 12 H 0365
3. ट्रक क्रमांक MP 09 AM 1786
कुल 140 नग कपास बंडल (कीमत लगभग 60 लाख रुपये)
🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
1. साबिर पिता सफिक खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 36, खंडवा
2. आसिफ खान पिता सफिक खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, वार्ड क्रमांक 36, खंडवा
3. आमिर खान पिता साबिर खान, उम्र 27 वर्ष, निवासी शिक्षक कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 12, अंजड, जिला बड़वानी
🔹 *पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका* 
थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे के नेतृत्व में टीम के सदस्य—
प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे, आरक्षक अजय डोंगरे, संतोष मुजाल्दे, महिला प्रधान आरक्षक गायत्री पन्द्रे, आरक्षक रमेश चौहान एवं डायल 112 चालक गोविंद उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹 *की गई वैधानिक कार्यवाही* 
अभियुक्तों के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 35(1)(E), 106 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • 03 स्थायी वारंटो पर फरार आरोपी मुलताई पुलिस की गिरफ्त मे । बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के पृथक पृथक 03 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार कार्यवाही का विवरण - थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव के माननीय न्यायालय द्वारा पृथक पृथक थाना मुलताई के 03 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव को पारेगांव रोड के पास से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया । पकडा एवं विधिवत गिरफ्तार किया गया । आरोपी का नाम - अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव मुख्य भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, प्र.आर. गजराज प्र.आर. 181 सुशील धुर्वे , प्र.आर. 565 सोनू ठाकुर आर नरेन्द्र कुश्वाह आर. विवेक की मुख्य भूमिका रही है ।
    1
    03 स्थायी वारंटो पर फरार आरोपी मुलताई पुलिस की गिरफ्त मे । 
बैतूल जिले में हो रही अवैध गतिविधियो पर प्रभावी नियंत्रण और दोषियों पर त्वरित कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई श्री एस.के.सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नेन्द्रसिंह परिहार एवं पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के पृथक पृथक 03 प्रकरणो के एक स्थायी वारण्टी को किया गिरफ्तार 
कार्यवाही का विवरण -
थाना मुलताई क्षेत्रांतर्गत निवासरत आरोपी अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव के माननीय न्यायालय द्वारा पृथक पृथक थाना मुलताई के 03 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतू प्राप्त हुये थे । उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी हेतू उपस्थित नही होता था एवं पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी तलाश हेतू पुलिस द्वारा मुखबिर लगाये गये थे । लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव को पारेगांव रोड के पास  से बमुश्किल घेराबंदी कर पकडा गया । पकडा एवं विधिवत गिरफ्तार किया गया । 
आरोपी का नाम - अलकेश उर्फ मनीराम पिता हीरालाल चौधरी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पारेगांव
मुख्य भूमिका- 
उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई प्रभारी निरी. नरेन्द्रसिंह परिहार, प्र.आर. गजराज प्र.आर. 181 सुशील धुर्वे , प्र.आर. 565 सोनू ठाकुर आर नरेन्द्र कुश्वाह आर. विवेक की मुख्य भूमिका रही है ।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    5 hrs ago
  • सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    1
    सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद
सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।”
उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” 
इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.