Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने खाया जहर हुई मौत, गांव में शोक पिपरिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम छिरई निवासी रतिराम (25), पिता विष्णु यादव ने कथित प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर करीब 4 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पिपरिया लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रतिराम की मौत की खबर मिलते ही उसी गांव की अभिलाषा (19), पिता रामस्वरूप यादव ने भी शाम करीब 6-7 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। दोनों के शवों को मरचूरी रूम में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Sandeep Mehra
प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने खाया जहर हुई मौत, गांव में शोक पिपरिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम छिरई निवासी रतिराम (25), पिता विष्णु यादव ने कथित प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर करीब 4 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पिपरिया लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रतिराम की मौत की खबर मिलते ही उसी गांव की अभिलाषा (19), पिता रामस्वरूप यादव ने भी शाम करीब 6-7 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। दोनों के शवों को मरचूरी रूम में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- माननीय सीईओ श्री राहुल गजभिए ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्हें अत्यंत गर्व है कि डॉ. निकुंज पवार, जो पचमढ़ी से हैं और जिनके पूर्वजों ने कोटवार सुबेदार - मेजर नाथोजी पवार जिन्होंने 1857 में कैप्टन जे. फॉरसिथ के साथ पचमढ़ी की खोज की थी, डॉ. निकुंज पवार आज अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए वापस लौटे हैं। यह शिविर पचमढ़ी के उन लोगों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा, जिन्हें हृदय और स्वास्थ्य संबंधी चिकित्सा आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती। कार्डिऑन हॉस्पिटल ने अपने वादे के अनुसार पचमढ़ी क्लिनिक को एक अत्याधुनिक ईसीजी मशीन दान की है। इस मशीन द्वारा 12-लीड ईसीजी बहुत ही सरलता से किया जा सकता है। डॉ. पवार ने बताया कि वे आज ही अपने स्टाफ को इस ईसीजी मशीन का उपयोग करना सिखा देंगे और प्रत्येक ईसीजी रिपोर्ट का विश्लेषण करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। यदि किसी व्यक्ति को हृदय संबंधी कोई चिंता है तो उसका निदान किया जाएगा। कार्यक्रम में श्री गोपाल काबरा, श्री मोइस और श्री पंकज जायसवाल भी उपस्थित थे।1
- APK फाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 आरोपी जिला देवघर (झारखंड) से गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम श्री साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम श्री जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल नर्मदापुरम द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12/03/2026 को फरियादी निजाम उल हक पिता हाजी मोहम्मद मसूद, उम्र 30 वर्ष, निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, सदर बाजार, नर्मदापुरम द्वारा थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी के अनुसार दिनांक 28/01/2026 को उसके WhatsApp नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक APK फाइल प्रेषित की गई, जिसे अनजाने में क्लिक करने के उपरांत 02 दिवस के भीतर उसकी सिम निष्क्रिय हो गई। पश्चात नई सिम प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उसके मोबाइल नंबर से संबद्ध बैंक खातों से लगभग ₹95,000/- की राशि ऑनलाइन माध्यम से आहरित कर ली गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जो निम्नानुसार हैं— 1. अरुण पिता महादेव मेहरा, उम्र 48 वर्ष 2. पवन पिता अरुण मेहरा 3. ललन कुमार पिता अरुण मेहरा, उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम धुँधुवाजोरी, थाना सारठ, जिला देवघर (झारखंड) पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को जिला देवघर (झारखंड) से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को दिनांक 18/04/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है। अपराध की कार्यप्रणाली (Modus Operandi): आरोपीगण सर्वप्रथम किसी परिचित व्यक्ति के मोबाइल/WhatsApp खाते को हैक कर उसके संपर्कों को APK फाइल प्रेषित करते हैं। पीड़ित द्वारा उक्त फाइल डाउनलोड/क्लिक करते ही आरोपी मोबाइल डिवाइस का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं,3
- पिपरिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम छिरई निवासी रतिराम (25), पिता विष्णु यादव ने कथित प्रेम प्रसंग के चलते दोपहर करीब 4 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) पिपरिया लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रतिराम की मौत की खबर मिलते ही उसी गांव की अभिलाषा (19), पिता रामस्वरूप यादव ने भी शाम करीब 6-7 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे भी अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। दोनों के शवों को मरचूरी रूम में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच जारी है।1
- नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर आयोजित सोहागपुर में 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज शनिवार अधिवक्ताओं के साथ प्री-सिटिंग एवं मीडिएशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी न्यायाधीश तेज़दीप सिंह सासन सहित न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लंबित प्रकरणों, विशेषकर धारा 138 एनआई एक्ट के मामलों के आपसी राजीनामे से निराकरण पर चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक प्रकरणों के निपटारे के लिए सहयोग का आग्रह किया गया।1
- कुत्तों का आतंक बकरा बकरी मवेशी इंसानों पर कर रहे जांन लेवा हमला कई बकरा बकरी मवेशी एक इंसान को किया घायल1
- सिवनी मालवा में आजाद समाज पार्टी नेता का विवादित बयान, परशुराम और धीरेन्द्र शास्त्री पर टिप्पणी से बढ़ा विवाद सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।1
- बाबरी घाट में हुआ महायज्ञ का समापन4
- APK फाइल के माध्यम से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 03 आरोपी जिला देवघर (झारखंड) से गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक, जिला नर्मदापुरम साई कृष्णा एस. थोटा (IPS) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल नर्मदापुरम द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 12/03/2026 को फरियादी निजाम उल हक पिता हाजी मोहम्मद मसूद, उम्र 30 वर्ष, निवासी टेलीफोन एक्सचेंज के सामने, सदर बाजार, नर्मदापुरम द्वारा थाना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी के अनुसार दिनांक 28/01/2026 को उसके WhatsApp नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा RTO चालान से संबन्धित एक APK फाइल प्रेषित की गई, जिसे अनजाने में क्लिक करने के उपरांत 02 दिवस के भीतर उसकी सिम निष्क्रिय हो गई। पश्चात नई सिम प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उसके मोबाइल नंबर से संबद्ध बैंक खातों से लगभग ₹95,000/- की राशि ऑनलाइन माध्यम से आहरित कर ली गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली नर्मदापुरम में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 281/26 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की विवेचना के दौरान थाना कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं डिजिटल डाटा विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जो निम्नानुसार हैं- 1. अरुण पिता महादेव मेहरा, उम्र 48 वर्ष 2. पवन पिता अरुण मेहरा, 3. ललन कुमार पिता अरुण मेहरा, उम्र 19 वर्ष सभी निवासी ग्राम धुँधुवाजोरी, थाना सारठ, जिला देवघर (झारखंड) पुलिस टीम द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को जिला देवघर (झारखंड) से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को दिनांक 18/04/2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना जारी है। आरोपीगण सर्वप्रथम किसी परिचित व्यक्ति के मोबाइल/WhatsApp खाते को हैक कर उसके संपर्कों को APK फाइल प्रेषित करते हैं। पीड़ित द्वारा उक्त फाइल डाउनलोड/क्लिक करते ही आरोपी मोबाइल डिवाइस का रिमोट एक्सेस प्राप्त कर लेते हैं, जिसके माध्यम से बैंकिंग /ओटीपी संबंधी जानकारी हासिल कर खातों से अवैध रूप से धनराशि ट्रांसफर कर लेते हैं। सावधानियां / जनहित अपीलः अज्ञात स्रोत से प्राप्त APK फाइल/लिंक को क्लिक न करें। - मोबाइल में किसी भी अनधिकृत एप्लिकेशन को इंस्टॉल करने से बचें। बैंकिंग/ओटीपी संबंधी जानकारी किसी से साझा न करें। - किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाना एवं जिला नर्मदापुरम सायबर हेल्पलाइन नंबर 7049126590 महत्वपूर्ण भूमिका :- निरी0 कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि० जितेंद्र चौहान, सउनि0 रेवाराम गायकवाड, प्र०आर० अनिल यदुवंशी, आर0 अविनाशी हारोड़े, आर० संदीप यदुवंशी, आर० दीपेश सोलंकी, आर० रवि कुशवाह, आर0 प्रशांत राजपूत, आर० रामकुमार वर्मा एवं आर० वैभव श्रीवास्तव1