logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भामाशाह जयंतीलाल घांची ने तखतगढ़ अस्पताल को भेंट किया डी-फ्रिज, जनसेवा का दिया संदेश सुमेरपुर, 11 मई। तखतगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार शाम सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। भामाशाह जयंतीलाल घांची की ओर से अस्पताल में शव सुरक्षित रखने हेतु डी-फ्रिज भेंट किया गया। यह सहयोग भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश कुमार घांची की प्रेरणा से अस्पताल प्रशासन को प्रदान किया गया। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में कई बार आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों एवं परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल को मिला यह डी-फ्रिज जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जयंतीलाल घांची ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र की 36 कौम एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों में सभी सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर नगरवासियों की ओर से जयंतीलाल घांची का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज नामा ने कहा कि तखतगढ़ नगर के भामाशाह समय-समय पर अस्पताल एवं जनहित कार्यों में अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने इसे सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम सिंह राजपुरोहित, नर्सिंग स्टाफ के परशुराम कुमावत, गजेंद्र सिंह, महेश रावल, खेताराम सुथार, लक्ष्मण कुमार घांची, पीराराम कुमावत, लालाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
ARVIND JOSHI रिपोर्टर
Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
1 hr ago
ffd9f525-ab03-4b9a-85c0-e97b2fce15da

भामाशाह जयंतीलाल घांची ने तखतगढ़ अस्पताल को भेंट किया डी-फ्रिज, जनसेवा का दिया संदेश सुमेरपुर, 11 मई। तखतगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार शाम सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। भामाशाह जयंतीलाल घांची की ओर से अस्पताल में शव सुरक्षित रखने हेतु डी-फ्रिज भेंट किया गया। यह सहयोग भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश कुमार घांची की प्रेरणा

से अस्पताल प्रशासन को प्रदान किया गया। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में कई बार आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों एवं परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल को मिला यह डी-फ्रिज जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जयंतीलाल घांची ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र की 36

कौम एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों में सभी सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर नगरवासियों की ओर से जयंतीलाल घांची का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज नामा ने कहा कि

तखतगढ़ नगर के भामाशाह समय-समय पर अस्पताल एवं जनहित कार्यों में अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने इसे सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम सिंह राजपुरोहित, नर्सिंग स्टाफ के परशुराम कुमावत, गजेंद्र सिंह, महेश रावल, खेताराम सुथार, लक्ष्मण कुमार घांची, पीराराम कुमावत, लालाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भामाशाह जयंतीलाल घांची ने तखतगढ़ अस्पताल को भेंट किया डी-फ्रिज, जनसेवा का दिया संदेश सुमेरपुर, 11 मई। तखतगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार शाम सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। भामाशाह जयंतीलाल घांची की ओर से अस्पताल में शव सुरक्षित रखने हेतु डी-फ्रिज भेंट किया गया। यह सहयोग भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश कुमार घांची की प्रेरणा से अस्पताल प्रशासन को प्रदान किया गया। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में कई बार आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों एवं परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल को मिला यह डी-फ्रिज जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जयंतीलाल घांची ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र की 36 कौम एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों में सभी सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर नगरवासियों की ओर से जयंतीलाल घांची का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज नामा ने कहा कि तखतगढ़ नगर के भामाशाह समय-समय पर अस्पताल एवं जनहित कार्यों में अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने इसे सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम सिंह राजपुरोहित, नर्सिंग स्टाफ के परशुराम कुमावत, गजेंद्र सिंह, महेश रावल, खेताराम सुथार, लक्ष्मण कुमार घांची, पीराराम कुमावत, लालाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
    4
    भामाशाह जयंतीलाल घांची ने तखतगढ़ अस्पताल को भेंट किया डी-फ्रिज, जनसेवा का दिया संदेश
सुमेरपुर, 11 मई। तखतगढ़ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार शाम सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। भामाशाह जयंतीलाल घांची की ओर से अस्पताल में शव सुरक्षित रखने हेतु डी-फ्रिज भेंट किया गया। यह सहयोग भाजपा नगर अध्यक्ष रमेश कुमार घांची की प्रेरणा से अस्पताल प्रशासन को प्रदान किया गया। ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में कई बार आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण मरीजों एवं परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अस्पताल को मिला यह डी-फ्रिज जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान भामाशाह जयंतीलाल घांची ने कहा कि यह सेवा क्षेत्र की 36 कौम एवं आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि समाजहित के कार्यों में सभी सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर नगरवासियों की ओर से जयंतीलाल घांची का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया। पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनोज नामा ने कहा कि तखतगढ़ नगर के भामाशाह समय-समय पर अस्पताल एवं जनहित कार्यों में अपना योगदान देते रहे हैं। उन्होंने इसे सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम में डॉ. अनुपम सिंह राजपुरोहित, नर्सिंग स्टाफ के परशुराम कुमावत, गजेंद्र सिंह, महेश रावल, खेताराम सुथार, लक्ष्मण कुमार घांची, पीराराम कुमावत, लालाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
    1
    उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर 40-यात्रियों से भरी बस में लगी आग: इमरजेंसी खिड़की से कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा
सलूंबर जिले के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (NH 48) पर परसाद थाने के सामने 40 यात्रियों से भरी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
    3
    सिरोही के उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद एक ट्रक में आग लग गई। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद तीन घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_REPORTER RJ24
    REPORTER RJ24
    पत्रकार सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by लाबु सिंह
    1
    Post by लाबु सिंह
    user_लाबु सिंह
    लाबु सिंह
    Farmer जालोर, जालोर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by मंगलाराम राजपुरोहित
    1
    Post by मंगलाराम राजपुरोहित
    user_मंगलाराम राजपुरोहित
    मंगलाराम राजपुरोहित
    जालोर, जालोर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Prem Kumar Bhil
    Prem Kumar Bhil
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    2 min ago
  • सुमेरपुर के तखतगढ़ कस्बे में हुए खूनी संघर्ष में लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है, जबकि इलाके में दहशत व परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    3
    सुमेरपुर के तखतगढ़ कस्बे में हुए खूनी संघर्ष में लोहे की रॉड और सरियों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक है और उन्हें अहमदाबाद रेफर किया गया है, जबकि इलाके में दहशत व परिजनों में आक्रोश है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.