Shuru
Apke Nagar Ki App…
अवकाश के दिन भी अवैध तरीके से हुई शराब की बिक्री, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल आगरा के कस्बा पिनाहट में होली त्यौहार पर खुलकर उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां, अबैध तरीके से बेची जा रही शराब अवकाश के दिन भी शराब ठेका के पास युवक द्वारा खुलेआम बेची गई जमकर शराब खरीदने वालों का लगता तांता,दूनी कीमत में बेची गई अबैध शराब बिक्री वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस प्रशासन बेखबर वायरल वीडियो में शराब की बिक्री और खरीदते हुए दिखे लोग मामले में किसी के द्वारा वीडियो वायरल कर दिया गया जिससे हड़कप मच गया।
Neeraj Singh
अवकाश के दिन भी अवैध तरीके से हुई शराब की बिक्री, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल आगरा के कस्बा पिनाहट में होली त्यौहार पर खुलकर उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां, अबैध तरीके से बेची जा रही शराब अवकाश के दिन भी शराब ठेका के पास युवक द्वारा खुलेआम बेची गई जमकर शराब खरीदने वालों का लगता तांता,दूनी कीमत में बेची गई अबैध शराब बिक्री वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस प्रशासन बेखबर वायरल वीडियो में शराब की बिक्री और खरीदते हुए दिखे लोग मामले में किसी के द्वारा वीडियो वायरल कर दिया गया जिससे हड़कप मच गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिनाहट में नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां, अवैध रूप से बिक रही शराब पिनाहट। कस्बा पिनाहट के नदगवां तिराहा पर अवकाश के दिन भी शराब बिक्री के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि शराब ठेका बंद होने के बावजूद एक युवक द्वारा ठेके के पास ही अवैध तरीके से शराब बेची गई। बताया जा रहा है कि अवकाश के दिन शराब खरीदने वालों का तांता लगा रहा और निर्धारित मूल्य से दूनी कीमत पर शराब बेची गई। इस दौरान कई लोगों ने मौके का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग शराब खरीदते और एक युवक को बिक्री करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां क्षेत्र में लगातार चल रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन अनजान बना हुआ है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।1
- सिरसागंज थाना क्षेत्र के आमोर दरिगापुर पुल के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ऑटो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार जीतेश निवासी कुतुकपुर नसीरपुर, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल घायल को सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। डॉक्टर के अनुसार, गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके बाद परिजन अपने निजी वाहन से घायल को अपने साथ इलाज के लिए ले गए1
- समाजवादी पार्टी कभी जंग के पक्ष में नहीं रही है, यह देश बापू के है। कई देशों ने अहिंसा से ही जीत हासिल की है - अखिलेश यादव1
- Post by अंकित कुमार पत्रकार1
- सैफई में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए धर्म की राजनीति कर रही है। अखिलेश यादव ने बेरोज़गारी, महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित की लड़ाई लड़ने का आह्वान भी किया। होली के रंगों के बीच सियासी रंग भी खूब चढ़ा, जहां समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।1
- Post by Vineet Kumar1
- आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में शांति और सोहर्द बनाए रखने को पुलिस ने किया फ्लेग मार्च सतर्क दिखाई दी होली के महापर्व को लेकर आगरा पुलिस अलर्ट थाना रकाबगंज प्रभारी निशामक त्यागी ने क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च,पुलिस बल के साथ संवेदनशील इलाकों में किया पैदल गश्त,हुड़दंग मचाने वालों को सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी दो पहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करने वाले युवाओं को दी हिदायत शांति और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील फ्लैग मार्च के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा1
- सिरसागंज नगर के क्षत्रिय धर्मशाला में बुधवार को क्षत्रिय समाज का भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण 'जय भवानी' के उद्घोष और रंगों की फुहार से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से हवन-यज्ञ के साथ किया गया, जिसमें समाज की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की गई। हवन के पश्चात आयोजित मिलन समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की हार्दिक बधाई दी। ढोल-नगाड़ों की थाप पर उड़े अबीर-गुलाल ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने और एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। समारोह को संबोधित करते हुए धर्मशाला कमेटी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे बीच के मतभेदों को मिटाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का माध्यम है। आज जिस तरह समाज के लोग एक जाजम पर एकत्रित हुए हैं, वह हमारी शक्ति और एकता का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य अपनी युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ना है। वहीं, कार्यक्रम में शामिल एक अन्य समाजसेवी ने सामाजिक एकजुटता पर बल देते हुए कहा संगठन में ही शक्ति है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है, बल्कि समाज की कुरीतियों को दूर करने और एक-दूसरे के सुख-दुख में खड़े होने की प्रेरणा भी मिलती है। हमें शिक्षित और जागरूक समाज की दिशा में निरंतर कार्य करना होगा। विशेष व्यवस्था और उत्साह कार्यक्रम के अंत में सभी आगंतुकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी। धर्मशाला कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के युवा, बुजुर्ग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस उत्सव को यादगार बनाया।1
- आगामी होली पर्व को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ.असित यादव और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में भिण्ड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में थाना देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सशस्त्र बदमाश को गिरफ्तार किया है। अटेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास से पुलिस ने एक युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने एक एक अवैध देशी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस अब इस अवैध हथियार के स्रोत (खरीद-फरोख्त) का पता लगा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश शाक्य, उपनिरीक्षक बलराम यादव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1