logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ अस्पताल से 65 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों में हड़कंप मिल्कीपुर अयोध्या राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक 65 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी झिंगुरी अपनी पत्नी छोटका देवी का इलाज कराने अस्पताल आए थे, जो कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे झिंगुरी अस्पताल के गेट नंबर 2 पर ओपीडी कार्ड बनवाने गए थे, तभी से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच, रंग गेहूंआ है और वे ग्रीन रंग की शर्ट व हल्की फीकी पैंट पहने हुए थे। सूचना पर विभूति खंड थाना पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने अपील की है कि जानकारी मिलने पर 9454269686, 7398880914, 9415104535 पर संपर्क करें।

2 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
c2daa1ce-b568-4b76-a348-c64153df1472

लखनऊ अस्पताल से 65 वर्षीय व्यक्ति लापता, परिजनों में हड़कंप मिल्कीपुर अयोध्या राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक 65 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी झिंगुरी अपनी पत्नी छोटका देवी का इलाज कराने अस्पताल आए थे, जो कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे झिंगुरी अस्पताल के गेट नंबर 2 पर ओपीडी कार्ड बनवाने गए थे, तभी से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच, रंग गेहूंआ है और वे ग्रीन रंग की शर्ट व हल्की फीकी पैंट पहने हुए थे। सूचना पर विभूति खंड थाना पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने अपील की है कि जानकारी मिलने पर 9454269686, 7398880914, 9415104535 पर संपर्क करें।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिल्कीपुर अयोध्या राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक 65 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी झिंगुरी अपनी पत्नी छोटका देवी का इलाज कराने अस्पताल आए थे, जो कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे झिंगुरी अस्पताल के गेट नंबर 2 पर ओपीडी कार्ड बनवाने गए थे, तभी से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच, रंग गेहूंआ है और वे ग्रीन रंग की शर्ट व हल्की फीकी पैंट पहने हुए थे। सूचना पर विभूति खंड थाना पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने अपील की है कि जानकारी मिलने पर 9454269686, 7398880914, 9415104535 पर संपर्क करें।
    2
    मिल्कीपुर अयोध्या 
राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से एक 65 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। अयोध्या जिले के थाना इनायत नगर क्षेत्र के ग्राम उरुवा वैश्य निवासी झिंगुरी अपनी पत्नी छोटका देवी का इलाज कराने अस्पताल आए थे, जो कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं।
परिजनों के मुताबिक 9 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9 बजे झिंगुरी अस्पताल के गेट नंबर 2 पर ओपीडी कार्ड बनवाने गए थे, तभी से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। उनकी लंबाई करीब 5 फुट 2 इंच, रंग गेहूंआ है और वे ग्रीन रंग की शर्ट व हल्की फीकी पैंट पहने हुए थे।
सूचना पर विभूति खंड थाना पुलिस जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने अपील की है कि जानकारी मिलने पर 9454269686, 7398880914, 9415104535 पर संपर्क करें।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • meerazana Raina madrasa ward number 8 yah road hai aur kripya BJP Sarkar ko jo hai track Karen Yogi Adityanath ne taki vah ek bar check Karen ya Kisi Ko bhejen
    1
    meerazana Raina madrasa ward number 8 yah road hai aur kripya BJP Sarkar ko jo hai track Karen Yogi Adityanath ne taki vah ek bar check Karen ya Kisi Ko bhejen
    user_MAJAHAR HUSSAIN
    MAJAHAR HUSSAIN
    Nurse सोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • डा दिनेश तिवारी अयोध्या कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के शीतला हैजा माता मंदिर गांगे तारा मजरूद्दीनपुर निकट खजुराहट रेलवे स्टेशन गोला बाजार के पास पूर्व आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण के चौथे दिन व्यास पीठाधीश्वर प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महराज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रसंग :- में कहा कि जब सृष्टि में असंतुलन बढ़ गया और असुरों का अत्याचार चरम पर पहुँच गया, तब देवताओं ने आदिशक्ति से रक्षा की प्रार्थना की। उसी समय आदिशक्ति ने माँ तारा के रूप में अवतार लिया। “तारा” शब्द का अर्थ होता है- तारण करने वाली, अर्थात जो अपने भक्तों को हर संकट और भय से पार लगाती हैं। एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन के समय भयंकर विष निकला और उसे पीकर भगवान शिव अचेत हो गए, तब सम्पूर्ण ब्रह्मांड संकट में पड़ गया। उस समय माँ तारा प्रकट हुईं। उन्होंने माँ के स्नेह से शिव को अपनी गोद में लिया और उन्हें स्तनपान कराया। माँ के इस अमृत तुल्य दूध से शिव के भीतर का विष शांत हुआ और वे पुनः जाग्रत हो गए। इस प्रकार माँ तारा ने स्वयं महादेव को भी जीवनदान दिया, इसलिए उन्हें “उद्धार करने वाली माता” कहा जाता है। माँ तारा का स्वरूप अत्यंत दिव्य और रहस्यमय है- नीले वर्ण की देह, गले में मुंडमाला, हाथों में खड्ग और कमंडल, और उनके चरणों में शिव विराजमान। यह दर्शाता है कि माँ तारा केवल विनाश ही नहीं, बल्कि सृष्टि के संरक्षण और पुनर्जीवन की शक्ति भी हैं।एक अन्य कथा में कहा जाता है कि जब संसार अज्ञान और भय के अंधकार में डूब जाता है, तब माँ तारा अपने भक्तों को ज्ञान का प्रकाश देती हैं। वे तंत्र साधना में विशेष रूप से पूजित हैं और अपने साधकों को अद्भुत सिद्धियाँ और आत्मिक शांति प्रदान करती हैं। माँ तारा की कृपा से भक्त को भय, रोग, शत्रु और जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। जो सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, माँ तारा उसे कभी निराश नहीं करतीं और हर कठिन परिस्थिति में उसका मार्गदर्शन करती हैं। उक्त कथा के प्रमुख यजमान हेमंत मिश्रा,कालिका मिश्रा निवासी उरुआ अमौना (खोजनपुर) पो०बारुन कल्पना मिश्रा, विद्यावती मिश्रा, अवनीश मिश्रा के साथ कथा को सफल बनाने में लगे अंकित मिश्रा ,रिषभ तिवारी , रविन्द्र तिवारी, छोटू तिवारी, मनीष उपाध्याय आदि लोगों द्वारा कथा श्रवण करने वाले लोगों को सम्मान सहित उचित स्थान देने में लगे देखे गये है। कथा को श्रवण करने दूर दराज से आए प्रमुख लोगों में मनोज पाण्डेय, शीतला प्रसाद मिश्र, पं०दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, आदि सैकड़ो लोगों के साथ हजारों की संख्य मे लोग कथा श्रवण करने भक्त गण आये थे। मंचासीन व्यास जी की फोटो
    1
    डा दिनेश तिवारी 
अयोध्या 
कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के शीतला हैजा माता मंदिर गांगे तारा मजरूद्दीनपुर निकट खजुराहट रेलवे स्टेशन गोला बाजार के पास पूर्व आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा पुराण के चौथे दिन व्यास पीठाधीश्वर प्रवीण कृष्ण प्रभु जी महराज ने श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रसंग :- में कहा कि जब सृष्टि में असंतुलन बढ़ गया और असुरों का अत्याचार चरम पर पहुँच गया, तब देवताओं ने आदिशक्ति से रक्षा की प्रार्थना की। उसी समय आदिशक्ति ने माँ तारा के रूप में अवतार लिया। “तारा” शब्द का अर्थ होता है- तारण करने वाली, अर्थात जो अपने भक्तों को हर संकट और भय से पार लगाती हैं।
एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, जब समुद्र मंथन के समय भयंकर विष निकला और उसे पीकर भगवान शिव अचेत हो गए, तब सम्पूर्ण ब्रह्मांड संकट में पड़ गया। उस समय माँ तारा प्रकट हुईं। उन्होंने माँ के स्नेह से शिव को अपनी गोद में लिया और उन्हें स्तनपान कराया। माँ के इस अमृत तुल्य दूध से शिव के भीतर का विष शांत हुआ और वे पुनः जाग्रत हो गए। इस प्रकार माँ तारा ने स्वयं महादेव को भी जीवनदान दिया, इसलिए उन्हें “उद्धार करने वाली माता” कहा जाता है। माँ तारा का स्वरूप अत्यंत दिव्य और रहस्यमय है- नीले वर्ण की देह, गले में मुंडमाला, हाथों में खड्ग और कमंडल, और उनके चरणों में शिव विराजमान। यह दर्शाता है कि माँ तारा केवल विनाश ही नहीं, बल्कि सृष्टि के संरक्षण और पुनर्जीवन की शक्ति भी हैं।एक अन्य कथा में कहा जाता है कि जब संसार अज्ञान और भय के अंधकार में डूब जाता है, तब माँ तारा अपने भक्तों को ज्ञान का प्रकाश देती हैं। वे तंत्र साधना में विशेष रूप से पूजित हैं और अपने साधकों को अद्भुत सिद्धियाँ और आत्मिक शांति प्रदान करती हैं। माँ तारा की कृपा से भक्त को भय, रोग, शत्रु और जीवन के सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। जो सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, माँ तारा उसे कभी निराश नहीं करतीं और हर कठिन परिस्थिति में उसका मार्गदर्शन करती हैं।
उक्त कथा के प्रमुख यजमान हेमंत मिश्रा,कालिका मिश्रा निवासी उरुआ अमौना (खोजनपुर) पो०बारुन कल्पना मिश्रा, विद्यावती मिश्रा, अवनीश मिश्रा के साथ कथा को सफल बनाने में लगे अंकित मिश्रा ,रिषभ तिवारी , रविन्द्र तिवारी, छोटू तिवारी, मनीष उपाध्याय आदि लोगों द्वारा कथा श्रवण करने वाले लोगों को सम्मान सहित उचित स्थान देने में लगे देखे गये है। कथा को श्रवण करने दूर दराज से आए प्रमुख लोगों में मनोज पाण्डेय, शीतला प्रसाद मिश्र, पं०दुर्गा प्रसाद उपाध्याय, संदीप मिश्रा, राहुल दुबे, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, आदि सैकड़ो लोगों के साथ हजारों की संख्य मे लोग कथा श्रवण करने भक्त गण आये थे।
मंचासीन व्यास जी की फोटो
    user_Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
    Dr Dinesh Tiwari Patrakar Bikapur
    बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ब्रेकिंग अयोध्या. मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारी गोली, बाएं पैर के एड़ी में लगी गोली, सीएचसी मया बाजार में हुआ इलाज,थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव का मामला, दलपतपुर निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली, घायल अवस्था में सीएचसी में हुआ इलाज. *#न्यूज़ फ्लैश अयोध्या#* --------------------------------- *गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहा सुनी के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारी गोली* *बाएं पैर के ऐड़ी में लगी गोली, इलाज हेतु सीएचसी मया बाजार भेजा गया* *मामला थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली* *वही पूरी घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि अभियोग पंजीकृत कर शक्त कार्रवाई की जाएगी*
    1
    ब्रेकिंग 
अयोध्या.
मामूली कहासुनी के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारी गोली, बाएं पैर के एड़ी में लगी गोली, सीएचसी मया बाजार में हुआ इलाज,थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव का मामला, दलपतपुर निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली, घायल अवस्था में सीएचसी में हुआ इलाज.
*#न्यूज़ फ्लैश अयोध्या#*
--------------------------------- 
*गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुई कहा सुनी के बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को मारी गोली*
*बाएं पैर के ऐड़ी में लगी गोली, इलाज हेतु सीएचसी मया बाजार भेजा गया* 
*मामला थाना महाराजगंज के दलपतपुर गांव निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली* 
*वही पूरी घटना को संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने कहा कि अभियोग पंजीकृत कर शक्त कार्रवाई की जाएगी*
    user_शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
    शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
    Local Politician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ननसा बाजार (अयोध्या)। क्षेत्र के ननसा बाजार स्थित सरकारी फार्म में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के बीच उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी जद में ले लिया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों और बाजार वासियों के अथक प्रयास व साहस से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई। दोपहर 2 बजे भड़की आग: मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जब तेज हवाएं चल रही थीं, तभी अज्ञात कारणों से फार्म में आग लग गई। सूखी फसल और हवा की रफ्तार के कारण आग तेजी से फैलने लगी। धुआं और लपटें देख आसपास के ग्रामीण और ननसा बाजार के व्यापारी तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। अथक प्रयास से पाया काबू आग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बिना समय गंवाए लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटों की कड़ी मशक्कत और बाजार वासियों के सहयोग से आग को आगे बढ़ने से रोका गया। ग्रामीणों की इस सक्रियता के कारण 20 एकड़ फसल में से केवल दो बीघा फसल ही जलकर राख हुई, जबकि बाकी हिस्से को बचा लिया गया। आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फसल कटाई के इस मौसम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। रिपोर्टर, दुर्गा सिंह
    1
    ननसा बाजार (अयोध्या)।
क्षेत्र के ननसा बाजार स्थित सरकारी फार्म में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। तेज हवाओं के बीच उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी जद में ले लिया। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों और बाजार वासियों के अथक प्रयास व साहस से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ी तबाही टल गई।
दोपहर 2 बजे भड़की आग:
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 2 बजे जब तेज हवाएं चल रही थीं, तभी अज्ञात कारणों से फार्म में आग लग गई। सूखी फसल और हवा की रफ्तार के कारण आग तेजी से फैलने लगी। धुआं और लपटें देख आसपास के ग्रामीण और ननसा बाजार के व्यापारी तुरंत मौके पर दौड़ पड़े।
अथक प्रयास से पाया काबू
आग की सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। बिना समय गंवाए लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। घंटों की कड़ी मशक्कत और बाजार वासियों के सहयोग से आग को आगे बढ़ने से रोका गया। ग्रामीणों की इस सक्रियता के कारण 20 एकड़ फसल में से केवल दो बीघा फसल ही जलकर राख हुई, जबकि बाकी हिस्से को बचा लिया गया।
आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फसल कटाई के इस मौसम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
रिपोर्टर, दुर्गा सिंह
    user_Durga Singh
    Durga Singh
    Electrician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अयोध्या मामूली कहा सुनी के बाद एक पक्ष में दूसरे पक्ष को मारी गोली बाएं पैर की एड़ी में लगी गोली, सीएचसी माया बाजार में हुआ इलाज, थाना महाराज गंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दलपतपुर का मामला , है दलपतपुर निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली घायल अवस्था में सीएचसी मे हुआ इलाज, पुलिस जुटी जांच में।
    1
    अयोध्या 
मामूली कहा सुनी के बाद एक पक्ष में दूसरे पक्ष को मारी गोली बाएं पैर की एड़ी में लगी गोली, सीएचसी माया बाजार में हुआ इलाज, थाना महाराज गंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दलपतपुर का मामला , है दलपतपुर निवासी भीम सिंह ने मामूली कहा सुनी के बाद ऋषि सिंह को मारी गोली घायल अवस्था में सीएचसी मे हुआ इलाज, पुलिस जुटी  जांच में।
    user_Vipin pandey
    Vipin pandey
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अयोध्या जिले में थाना बीकापुर कोतवाली अंतर्गत धरेठ दशरथपुर में गेहूं के खेत में गेहूं की मडाई करने के लिए गए 2 ट्रैक्टरों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से जल उठे ट्रैक्टर, सूचना पर बीकापुर कोतवाली पुलिस और फायर दस्ता की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन दोनों ट्रैक्टर जलकर पूरी तरह जल गए चर्चा है कि इनायतनगर थाना अंतर्गत शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदीपुर नगहरा मगन का पुरवा निवासी बुद्धू यादव के ट्रैक्टर बताए जा रहे है जो अपने दोनों ट्रैक्टरों को गेहूं की मड़ाई व भूसा निकालने के लिए पड़ोसी गांव बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के धरेठा दशरथपुर गांव के ही एक खेत में लेकर गए थे।देर रात करीब 12 बजे के बाद वह कुछ समय के लिए ट्रैक्टर खेत में ही छोड़कर पानी पीने घर चले गएइसी बीच अचानक दोनों ट्रैक्टरों में आग लग गई और ट्रैक्टर धू धू करके जल उठे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दोनों ट्रैक्टर काफी हद तक जल चुके थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दोनों ट्रैक्टर में आग लगाई गई है। पीड़ित किसान द्वारा कोतवाली बीकापुर में घटना की तहरीर दी गई है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि रात में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर अग्निशमनकर्मी और बीकापुर कोतवाली पुलिस गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    अयोध्या जिले में थाना बीकापुर कोतवाली अंतर्गत धरेठ दशरथपुर में गेहूं के खेत में गेहूं की मडाई करने के लिए गए 2 ट्रैक्टरों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से जल उठे ट्रैक्टर, सूचना पर बीकापुर कोतवाली पुलिस और फायर दस्ता की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन दोनों ट्रैक्टर जलकर पूरी तरह जल गए चर्चा है कि इनायतनगर थाना अंतर्गत शाहगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदीपुर नगहरा मगन का पुरवा निवासी बुद्धू यादव के ट्रैक्टर बताए जा रहे है जो अपने दोनों ट्रैक्टरों को गेहूं की मड़ाई व भूसा निकालने के लिए पड़ोसी गांव बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के धरेठा दशरथपुर गांव के ही एक खेत में लेकर गए थे।देर रात करीब 12 बजे के बाद वह कुछ समय के लिए ट्रैक्टर खेत में ही छोड़कर पानी पीने घर चले गएइसी बीच अचानक दोनों ट्रैक्टरों में आग लग गई और ट्रैक्टर धू धू करके जल उठे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक दोनों ट्रैक्टर काफी हद तक जल चुके थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दोनों ट्रैक्टर में आग लगाई गई है। पीड़ित किसान द्वारा कोतवाली बीकापुर में घटना की तहरीर दी गई है। कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि रात में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर अग्निशमनकर्मी और बीकापुर कोतवाली पुलिस गई थी। जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या अयोध्या जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र अंतर्गत हरिनाथपुर गांव में खेत की फसल काटने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला और उसका पुत्र घायल हो गए। पीड़िता शिल्पा देवी पत्नी बृजदीश ने थाना इनायतनगर में तहरीर देकर गांव के ही साहब सरन समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, घटना 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे की है, जब शिल्पा देवी अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट रही थीं। इसी दौरान साहब सरन अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और जबरन फसल काटकर गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और शिल्पा देवी के साथ मारपीट करने लगे। पीड़िता के अनुसार, जब उनका पुत्र उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी बेरहमी से पीट दिया। इस मारपीट में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया और फिर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    मिल्कीपुर अयोध्या 
अयोध्या जनपद के थाना इनायतनगर क्षेत्र अंतर्गत हरिनाथपुर गांव में खेत की फसल काटने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना में एक महिला और उसका पुत्र घायल हो गए। पीड़िता शिल्पा देवी पत्नी बृजदीश ने थाना इनायतनगर में तहरीर देकर गांव के ही साहब सरन समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के अनुसार, घटना 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4 बजे की है, जब शिल्पा देवी अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट रही थीं। इसी दौरान साहब सरन अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे और जबरन फसल काटकर गिराने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और शिल्पा देवी के साथ मारपीट करने लगे।
पीड़िता के अनुसार, जब उनका पुत्र उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसे भी बेरहमी से पीट दिया। इस मारपीट में मां-बेटे दोनों को गंभीर चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया और फिर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश के साथ ही घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.