logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

12 hrs ago
user_अनिल कुमार
अनिल कुमार
निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता घास काटने को लेकर विवाद: गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप में छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता, सीओ फरेंदा ने जांच के दिए आदेश; पीड़िता का अब तक मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास टोला महाबीरपुर गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के आरोप का मामला अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी न तो महिला का पुलिस की ओर से मुलाहिजा कराया गया और न ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों का दावा है कि चोट वाले स्थानों पर काले निशान भी पड़ गए हैं। सीओ कार्यालय से लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस तक पहुंची पीड़िता घटना के बाद पीड़िता और उसके पति ने कोल्हुई पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़ित दंपती फरेंदा स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी पहुंचा, लेकिन वहां सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद पीड़िता सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंची और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, शिकायत के बाद सीओ फरेंदा ने मामले की जांच के आदेश दिए, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद अब तक आवश्यक कार्रवाई पूरी नहीं हुई। छह दिन बाद भी मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के छह दिन बाद भी महिला का मुलाहिजा नहीं कराया गया है। परिजनों को आशंका है कि समय बीतने के साथ चोट के निशान हल्के पड़ सकते हैं, जिससे मामले की जांच और चोटों के चिकित्सकीय प्रमाण पर असर पड़ सकता है। परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती होने के कारण परिवार पहले से ही चिंतित है। ऐसे में शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज होने, महिला का चिकित्सकीय परीक्षण/मुलाहिजा कराए जाने और जांच की प्रगति को लेकर पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और महिला का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है।
    2
    सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता
घास काटने को लेकर विवाद: गर्भवती महिला से मारपीट के आरोप में छह दिन बाद भी कार्रवाई नहीं
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची पीड़िता, सीओ फरेंदा ने जांच के दिए आदेश; पीड़िता का अब तक मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के इलाहाबास टोला महाबीरपुर गांव में घास काटने को लेकर हुए विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट के आरोप का मामला अब पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा में है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी न तो महिला का पुलिस की ओर से मुलाहिजा कराया गया और न ही मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई, जिसमें उसके हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। परिजनों का दावा है कि चोट वाले स्थानों पर काले निशान भी पड़ गए हैं।
सीओ कार्यालय से लेकर सम्पूर्ण समाधान दिवस तक पहुंची पीड़िता
घटना के बाद पीड़िता और उसके पति ने कोल्हुई पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पीड़ित दंपती फरेंदा स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय भी पहुंचा, लेकिन वहां सीओ से मुलाकात नहीं हो सकी।
इसके बाद पीड़िता सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी पहुंची और अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। पीड़ित पक्ष के मुताबिक, शिकायत के बाद सीओ फरेंदा ने मामले की जांच के आदेश दिए, लेकिन आरोप है कि आदेश के बावजूद अब तक आवश्यक कार्रवाई पूरी नहीं हुई।
छह दिन बाद भी मुलाहिजा नहीं, चोट के निशान मिटने की आशंका
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के छह दिन बाद भी महिला का मुलाहिजा नहीं कराया गया है। परिजनों को आशंका है कि समय बीतने के साथ चोट के निशान हल्के पड़ सकते हैं, जिससे मामले की जांच और चोटों के चिकित्सकीय प्रमाण पर असर पड़ सकता है।
परिजनों का कहना है कि महिला गर्भवती होने के कारण परिवार पहले से ही चिंतित है। ऐसे में शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज होने, महिला का चिकित्सकीय परीक्षण/मुलाहिजा कराए जाने और जांच की प्रगति को लेकर पुलिस की ओर से स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पीड़ित परिवार ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई और महिला का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराने की मांग की है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by अनिल कुमार
    1
    Post by अनिल कुमार
    user_अनिल कुमार
    अनिल कुमार
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ठूठीबारी पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार महराजगंज। ठूठीबारी थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 अक्टूबर 2026 को वारंटी अभियुक्त रिखई (59) पुत्र रामप्रित निवासी ग्राम नौनिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय में मुकदमा संख्या 8426/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य और हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार शामिल रहे।
    1
    ठूठीबारी  पुलिस  ने  वारंटी  अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महराजगंज। ठूठीबारी थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 अक्टूबर 2026 को वारंटी अभियुक्त रिखई (59) पुत्र रामप्रित निवासी ग्राम नौनिया, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के न्यायालय में मुकदमा संख्या 8426/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रियंका मौर्य और हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हुए। धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार सहित व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस वीडियो में जानिए—
    1
    लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन
लेखपालों का हल्लाबोल! 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी | नौतनवा तहसील में धरना प्रदर्शन
महराजगंज जनपद की नौतनवा तहसील में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर लेखपालों ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष रमेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में बड़ी संख्या में लेखपाल शामिल हुए।
धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। लेखपालों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार सहित व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस वीडियो में जानिए—
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के 🚨 गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा! 🚨 गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और ग्रामीण विधानसभा से टिकट के दावेदार बताए जा रहे अंशुमान सिंह के बीच कथित तौर पर तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। इसी दौरान नगीना साहनी को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने की बात भी सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो/दावे तेजी से चर्चा में हैं। हालांकि, वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। 📍 गोरखपुर | सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा #Gorakhpur #SamajwadiParty #SP
    1
    गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के
🚨 गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा! 🚨
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी और ग्रामीण विधानसभा से टिकट के दावेदार बताए जा रहे अंशुमान सिंह के बीच कथित तौर पर तीखी बहस हो गई।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। इसी दौरान नगीना साहनी को कथित तौर पर थप्पड़ मारे जाने की बात भी सामने आ रही है।
घटना के बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो/दावे तेजी से चर्चा में हैं। हालांकि, वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
📍 गोरखपुर | सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
#Gorakhpur #SamajwadiParty #SP
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आबकारी अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को ठूठीबारी पुलिस ने किया गिरफ्तार महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और सीओ निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। उप निरीक्षक प्रियंका मौर्य और हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार की टीम ने माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के मु.नं. 8426/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त को 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिखई पुत्र रामप्रित, निवासी ग्राम नौनिया, थाना ठूठीबारी, उम्र करीब 59 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
    1
    आबकारी अधिनियम के वारंटी अभियुक्त को ठूठीबारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज।* पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और सीओ निचलौल रविंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
उप निरीक्षक प्रियंका मौर्य और हेड कांस्टेबल उदयभान कुमार की टीम ने माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के मु.नं. 8426/25, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त को 2 अक्टूबर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिखई पुत्र रामप्रित, निवासी ग्राम नौनिया, थाना ठूठीबारी, उम्र करीब 59 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार महराजगंज। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 परतावल से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 के तहत वांछित अखिलेश गुप्ता (23) पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।
    1
    ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
महराजगंज। वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 परतावल से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 के तहत वांछित अखिलेश गुप्ता (23) पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नाबालिग के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिपरिया चौराहे से सिकंदर, राकेश और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में हुई।
    1
    नाबालिग के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन गिरफ्तार

चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोग मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया था।
पीड़िता के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिपरिया चौराहे से सिकंदर, राकेश और दिलीप को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया। कार्रवाई थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में हुई।
    user_ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    ASHUTOSH KUMAR RAUNIYAR
    Local News Reporter निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.