जयपुर टोंक रोड पर गांधीनगर मोड़ के पास है नियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी जयपुर में टोंक रोड स्थित गांधीनगर मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सीधे डिवाइडर पर जा चढ़ा। वही हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर किनारे कराया, ताकि यातायात व्यवस्था को सामान्य किया जा सके। हालांकि, दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने उसकी पहचान और तलाश की चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी चालक का सुराग लगाया जा सके। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।

- गो सम्मान आह्वान अभियान तहसील जिला मथुरा विभिन्न गांव में प्रचार करते हुए1
- जयपुर के मालवीय नगर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोपी हिस्ट्रीशीटर की हालत को लेकर नया वीडियो चर्चा में है। वायरल तस्वीरों और वीडियो में आरोपी बेहद खराब हालत में दिखाई दे रहा है, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और उस पर कई पुराने आपराधिक मामलों की बात भी सामने आई है। घटना ने पहले ही महिलाओं की सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े किए थे। अब आरोपी की मौजूदा हालत को लेकर लोग कह रहे हैं—“ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।” वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर बहस छिड़ गई है कि यह कानून का डर है या कानून से परे सजा का संदेश।1
- Breaking news जयपुर राजस्थान से साहिल खान की रिपोर्ट स्थान जयपुर 17 अप्रैल 2026 जयपुर पुलिस उत्तर की बड़ी कार्रवाई वांछित अपराधियों के खिलाफ शिकंजा पुलिस उपायुक्त दक्षिण जयपुर श्री राज श्री राज आईपीएस ने बताया कि श्री महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर एवंआयुक्त महोदय जयपुर द्वारा संगठित अपराधों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया कई सालों से फरार चल रहे 254 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है इनमें से संगठन अपराधों के प्रकरणों में हत्या लूट डकैती आर्म्स एक्ट अपराधों में फरार चल रहे व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया इनमें से कुछ ऐसे अपराधी थे जिनमें के ऊपर तकरीबन 160000 रुपए तक के नाम घोषित थे1
- -प्रेस विज्ञप्ति -सादर प्रकाशनार्थ - फोटो -पुलिस दिवस पर रक्तदान कर दिया सेवा का संदेश -आएसी ग्राउंड में जवानों व परिवार ने किया रक्तदान । कोटा।पुलिस दिवस के अवसर पर आरएसी बटालियन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर ने सेवा, समर्पण और मानवता का सशक्त संदेश दिया। आरएसी ग्राउंड में आयोजित इस शिविर में जवानों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। कमांडेंट एवं पुलिस अधीक्षक (कोटा शहर) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस दिवस पर विभिन्न सेवा गतिविधियाँ, सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई गई। डिप्टी कमांडेंट पवन जैन ने कहा कि जैसे पुलिस बल सीमाओं पर देश की रक्षा करता है, वैसे ही समाज के भीतर रहकर आमजन की सेवा करना भी हमारा कर्तव्य है। रक्तदान इसी सेवा भावना का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने सभी को मानवता और जीवदया को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से रक्तदान करने का संदेश दिया। भीषण गर्मी के बावजूद जवानों ने समर्पण और उत्साह के साथ रक्तदान किया, जिससे कुल 90 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्तदान के साथ ये संदेश दिया गया कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों के जीवन को बचाने में सहायक होता है, साथ ही यह दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।रक्त संग्रहण का कार्य न्यू मेडिकल कॉलेज, एमबीएस अस्पताल एवं अपना ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। अंत में सभी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- Post by Prjapati Daksh jitendra1
- Post by Breaking Live News1
- 14 साल पहले सरकारी कागजों में मृत घोषित किया गया शख्स आज जिंदा होने का सबूत लेकर डीएम ऑफिस पहुंच गया। पीड़ित इशहाक अली कफन ओढ़कर डीएम दफ्तर पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। आरोप है कि राजस्व विभाग ने 2012 में उन्हें कागजों पर मृत दिखाकर उनकी जमीन दूसरे के नाम दर्ज कर दी। हैरानी की बात ये है कि जिस शख्स को रिकॉर्ड में मृत बताया गया, उसे सरकारी विभाग से पेंशन भी मिलती रही। अब मामले के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच और कार्रवाई की बात कही है। सवाल ये है—अगर जिंदा इंसान को कागजों में मारा जा सकता है, तो आम आदमी किस पर भरोसा करे?1