Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय गोमाता 🙏🙏🙏
Prjapati Daksh jitendra
जय गोमाता 🙏🙏🙏
More news from Rajasthan and nearby areas
- 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं, दफ्तर से 4 लाख रुपये और बरामद राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल की है। नादौती की एसडीएम काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी एसडीएम किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थीं, जिसकी शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान सिर्फ रिश्वत की रकम ही नहीं, बल्कि एसडीएम कार्यालय से करीब 4 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।1
- चिमनपुरा कॉलेज के प्रिंसिपल KL मीणा द्वारा त्रिवेणी धाम के महाराज के लिए कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है,महाराज ने 1977 में कला महाविद्यालय चालू करवाया और संपूर्ण महाविद्यालय भवन स्वयं के पेसो से और ग्रामीणों के परिश्रम से, महाविद्यालय का निर्माण करवा कर सरकार को सुपुर्द किया था और उसी कॉलेज में कार्यरत प्रिंसिपल द्वारा महाराज श्री का अपमान करना अशोभनीय है इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है, प्रिंसिपल KL मीणा के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल KL मीणा ने महाराज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष प्रकट किया है और प्राचार्य को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है ।#@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- | त्रिवेणीधाम से बड़ी खबर 📍 त्रिवेणीधाम / शाहपुरा क्षेत्र वर्ष 1977 में संत शिरोमणि पद्मश्री विभूषित श्री श्री 1008 नारायणदेवाचार्य जी महाराज द्वारा अपने गुरुमहाराज परम श्रद्धेय बाबा भगवानदास जी की पावन स्मृति में बाबा भगवानदास राजकीय महाविद्यालय की स्थापना की गई थी। यह महाविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, श्रद्धा और जनसहयोग का प्रतीक भी है। महाविद्यालय के निर्माण में आसपास के ग्रामीणों एवं भक्तजनों ने तन-मन-धन से योगदान दिया और श्रमदान के माध्यम से इसे साकार किया। यही कारण है कि इस संस्थान से क्षेत्रवासियों का गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है। 🟠 10 वर्षों से विवादों में महाविद्यालय पिछले लगभग एक दशक से यह महाविद्यालय विभिन्न राजकीय आदेशों की अदला-बदली का शिकार बना हुआ है। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर तीन समितियों का गठन भी किया गया, लेकिन उनकी रिपोर्टों की अनदेखी करते हुए जनवरी 2026 में महाविद्यालय हितों के विपरीत आदेश जारी कर दिए गए। 🟡 महाराज प्रतिनिधि की प्राचार्य से भेंट आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को त्रिवेणीधाम के श्रीमद् जगद्गुरु श्रीखोजीद्वाराचार्य अनंत श्रीविभूषित स्वामी श्रीरामरिछपालदेवाचार्य जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में श्री रामशरणदास जी महाराज ने कला महाविद्यालय के प्राचार्य से मुलाकात की। उन्होंने मांग रखी कि जब तक महाराज श्री और मुख्यमंत्री के बीच वार्ता कर उचित निर्णय नहीं हो जाता, तब तक कला महाविद्यालय को नवीन भवन में स्थानांतरित न किया जाए। 🔴 प्राचार्य पर दुर्व्यवहार के आरोप मुलाकात के दौरान प्राचार्य द्वारा महाराज जी के साथ दुर्व्यवहार करने और अनुचित भाषा का प्रयोग करने के आरोप लगे हैं। इस घटना से त्रिवेणीधाम के संत समाज, भक्तों एवं स्थानीय नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। ⚠️ सार्वजनिक माफी की मांग त्रिवेणी गद्दी के सम्मान को ठेस पहुंचाने के आरोपों के बीच क्षेत्रवासियों और संत समाज ने प्राचार्य से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। 📣 मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील मामले को लेकर CMO Rajasthan एवं मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma से हस्तक्षेप कर न्यायसंगत निर्णय लेने की मांग उठ रही है। #TriveniDham #ShahpuraNews #RajasthanNews #JournalistNews #BreakingNews #1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- रिपोर्ट विजय जायसवाल लोकेशन जयपुर एंकर करधनी थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से काजू की पेटी चुराने वाले दो बदमाश पकड़े थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया बाइक पर सवार बदमाशों ने माल से भरी गाड़ी का पीछा शुरू किया ब्रेकर आते ही एक बदमाश पीछे से चलती गाड़ी में चढ़ गया इसके बाद गाड़ी से काजू की पेटी उतारी और अगले ब्रेकर पर चलती गाड़ी से नीचे उतरकर बाइक पर बैठ गया इस दौरान दूसरे बाइक सवारों ने वीडियो बना लिया जो दो दिन से वायरल हो रहा है इस संबंध में अनाज मंडी के व्यापारी नंदलाल चौबे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थाना अधिकारी सवाई सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी अशरफ खान हरियाणा जोएब खान शांति नगर को गिरफ्तार किया थाना अधिकारी ने बताया जोयब के खिलाफ पहले झोटवाड़ा व जवाहर सर्किल थाने में 4 अपराधिक प्रकरण दर्ज है पुलिस आरोपीयों से पूछताछ कर रही है1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- शाहपुरा में परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा,श्री परशुराम विप्र सेवा समिति शाहपुरा क्षेत्र के तत्वाधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल रविवार को प्रातः 8 बजे से श्री हनुमान की बगीची फ़ाफ़िया शाहपुरा से शाही लवाजमे के साथ विशाल एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें विप्रजनो को सपरिवार एवं ईस्ट मित्रों सहित सादर आमंत्रित किया गया हैं। सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समाज बंधुओं से अपने प्रतिष्ठान या कार्य से अवकाश लेकर परिवार सहित शोभायात्रा में सक्रिय सहभाग कर अपना कर्तव्य निभाने की अपील की गई है। #@breakingliveNews-h6w#@sevajanta97#Rajasthan Janta Seva-84 Live News#@tejmedia-32#Janta seva#seva jantanews#1
- 🌑 अमावस्या के पावन अवसर पर 🙏 आज अमावस्या के दिन पितृ देवों एवं घर के कुल देवताओं को श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि पितरों का आशीर्वाद सदैव हमारे परिवार पर बना रहे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। 🕊️✨ ॐ पितृ देवाय नमः 🙏1
- *आज गणेश निमंत्रण से शुरुआत की परशुराम जन्मोत्सव समारोह की* जयपुर 17 अप्रैल 2026 राजस्थान राज्य के पिंकसिटी शहर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम रविवार 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर प्रदेश स्तरीय मुख्य पूजन एवम् महआरती कार्यक्रम के लिए आज मोती डूँगरी गणेश जी महाराज को निमंत्रण दे कर समारोह की शुरुआत की। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव प्रति वर्ष धूमधाम से समस्त ब्राह्मण संगठनों और अन्य समाज के प्रतिनिधियों द्वारा भव्य सामूहिक पूजा और आरती कर मनाया जाता है जिसमे सभी जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहते है विप्र महासभा के संस्थापक और पूजन समिति के अध्यक्ष सुनील उदेईया ने बताया कि अक्षय तृतीया का दिन एक विशेष महत्व रखता है और एक बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है इस दिन का इंतज़ार देवता भी करते है । गणेश निमंत्रण में श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज , संयोजक जितेंद्र मिश्रा , महिला अध्यक्ष हर्षिता शर्मा, युवा अध्यक्ष दीपेश मिश्रा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, संजोग शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कैलाश जोशी, कमलेश शर्मा, रीणू शर्मा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे ।4