रिपोर्ट विजय जायसवाल लोकेशन जयपुर एंकर करधनी थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से काजू की पेटी चुराने वाले दो बदमाश पकड़े थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया बाइक पर सवार बदमाशों ने माल से भरी गाड़ी का पीछा शुरू किया ब्रेकर आते ही एक बदमाश पीछे से चलती गाड़ी में चढ़ गय रिपोर्ट विजय जायसवाल लोकेशन जयपुर एंकर करधनी थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से काजू की पेटी चुराने वाले दो बदमाश पकड़े थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया बाइक पर सवार बदमाशों ने माल से भरी गाड़ी का पीछा शुरू किया ब्रेकर आते ही एक बदमाश पीछे से चलती गाड़ी में चढ़ गया इसके बाद गाड़ी से काजू की पेटी उतारी और अगले ब्रेकर पर चलती गाड़ी से नीचे उतरकर बाइक पर बैठ गया इस दौरान दूसरे बाइक सवारों ने वीडियो बना लिया जो दो दिन से वायरल हो रहा है इस संबंध में अनाज मंडी के व्यापारी नंदलाल चौबे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थाना अधिकारी सवाई सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी अशरफ खान हरियाणा जोएब खान शांति नगर को गिरफ्तार किया थाना अधिकारी ने बताया जोयब के खिलाफ पहले झोटवाड़ा व जवाहर सर्किल थाने में 4 अपराधिक प्रकरण दर्ज है पुलिस आरोपीयों से पूछताछ कर रही है
रिपोर्ट विजय जायसवाल लोकेशन जयपुर एंकर करधनी थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से काजू की पेटी चुराने वाले दो बदमाश पकड़े थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया बाइक पर सवार बदमाशों ने माल से भरी गाड़ी का पीछा शुरू किया ब्रेकर आते ही एक बदमाश पीछे से चलती गाड़ी में चढ़ गय रिपोर्ट विजय जायसवाल लोकेशन जयपुर एंकर करधनी थाना पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चलती गाड़ी से काजू की पेटी चुराने वाले दो बदमाश पकड़े थानाधिकारी सवाई सिंह ने बताया बाइक पर सवार बदमाशों ने माल से भरी गाड़ी का पीछा शुरू किया ब्रेकर आते ही एक बदमाश पीछे से चलती गाड़ी में चढ़ गया इसके बाद गाड़ी से काजू की पेटी उतारी और अगले ब्रेकर पर चलती गाड़ी से नीचे उतरकर बाइक पर बैठ गया इस दौरान दूसरे बाइक सवारों ने वीडियो बना लिया जो दो दिन से वायरल हो रहा है इस संबंध में अनाज मंडी के व्यापारी नंदलाल चौबे ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थाना अधिकारी सवाई सिंह ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी अशरफ खान हरियाणा जोएब खान शांति नगर को गिरफ्तार किया थाना अधिकारी ने बताया जोयब के खिलाफ पहले झोटवाड़ा व जवाहर सर्किल थाने में 4 अपराधिक प्रकरण दर्ज है पुलिस आरोपीयों से पूछताछ कर रही है
- 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गईं, दफ्तर से 4 लाख रुपये और बरामद राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी सफलता हासिल की है। नादौती की एसडीएम काजल मीणा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी एसडीएम किसी काम के एवज में रिश्वत की मांग कर रही थीं, जिसकी शिकायत मिलने पर ACB ने जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान सिर्फ रिश्वत की रकम ही नहीं, बल्कि एसडीएम कार्यालय से करीब 4 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।1
- भारत में एक नई जागृति आयी है। राष्ट्र की सुरक्षा हमारा ही दायित्व है। ये केवल पुलिस बल, सेना, या इंटेलिजेंस का काम नहीं है, ये हम सब का सामूहिक दायित्व है। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार1
- Post by Mukesh Kumar Saini8
- लालसोट की शान बनी साहू जी कुल्फी लालसोट। भीषण गर्मी के बीच ज्योतिबा फूले सर्किल स्थित साहू जी कुल्फी भंडार लोगों के लिए खास आकर्षण बना हुआ है। यहां की शुद्ध दूध से बनी कुल्फी और स्वादिष्ट रबड़ी का जायका दूर-दूर तक मशहूर है। लालसोट विधायक रामविलास डूंगरपुर ने भी यहां कुल्फी का स्वाद लिया और इसे जयपुर जैसा लजीज बताया। शाम 5 से 10 बजे तक खुलने वाली इस दुकान पर रोजाना सैकड़ों लोग कुल्फी का आनंद लेने पहुंचते हैं।2
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित चित्रों और रंगोली का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र में कार्य करने के प्रेरित किया जिससे विद्यार्थी अपने हुनर का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सके l चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका गौड़,सिमरन नामा,तानिया नामा, अलशिफा बानो,अभय लोदवाल, आदित्य वैष्णव,अमन खांन,असद खांन,सागर महावर,पवन योगी, अजय लोदवाल,कृष्णा गुर्जर, नीलेश कंडेरा,आलिया बानो, आराध्या बैष्णव,खुशबू योगी ने भाग लिया और रंगोली प्रतियोगिता में अजय लोदवाल,सूरज गौड़,कृष्णा गुर्जर,सागर महावर,असद खांन,लखन गुर्जर,कृष्णा महावर,सिमरन नामा,रितिका गौड,आलिया बानो,तानिया नामा,आरती गुर्जर,अलशिफा बानो,गुंजन गौड़,आराध्या वैष्णव,तेजस्वनी सिसोदिया,खुशी योगी आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l6
- 🌑 अमावस्या के पावन अवसर पर 🙏 आज अमावस्या के दिन पितृ देवों एवं घर के कुल देवताओं को श्रद्धापूर्वक भोग अर्पित किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि पितरों का आशीर्वाद सदैव हमारे परिवार पर बना रहे और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे। 🕊️✨ ॐ पितृ देवाय नमः 🙏1
- प्रेस नोट 16 अप्रैल, 2026 *मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट का फूड लाइसेंस निलंबित,खाद्य कारोबार पर रोक* जयपुर द्वितीय। 16 अप्रैल। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉक्टर टी शुभमंगला के निर्देश पर गत दिनों गौरव टावर स्थित मैकडॉनल्ड रेस्टोरेंट पर कार्यवाही की गई थी। सी एम एच ओ जयपुर द्वितीय डॉक्टर मनीष मित्तल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने उपयोग में लिए जा रहे खाद्य तेल का टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित मानक 25 से बहुत अधिक पाया गया था जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकता है।मौके से लिया गया यूज्ड कुकिंग ऑयल का नमूना जांच रिपोर्ट में अनसेफ पाया गया था। उक्त फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के अंतर्गत इंप्रूवमेंट नोटिस जारी किया गया था अतिरिक्त आयुक्त श्री भगवत सिंह के निर्देश पर फूड सेफ्टी टीम द्वारा निर्धारित अवधि के पश्चात् पुनः निरीक्षण करने पर भी आउटलेट में अनेक कमियां पाई गई। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार एक्ट की धारा 32 के अंतर्गत जनहित में फर्म का फूड लाइसेंस निलंबित कर किसी भी प्रकार के खाद्य कारोबार करने पर पाबंदी लगा दी गई है। फर्म द्वारा आउटलेट पर एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर खाद्य सामग्री का बेचान नहीं किया जा सकता। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी, विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।1
- राजधानी जयपुर में आज ‘ओरण’ को लेकर माहौल गरमा गया है। बड़ी संख्या में ओरण समर्थक जुटे हुए हैं और अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात को नियंत्रित करने की पूरी तैयारी की गई है, लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग और एसी कमरों में बैठे अधिकारी ‘ओरण’ का मतलब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि ओरण सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसके लिए पाबूजी, हड़बूजी और तेजाजी जैसे लोकदेवताओं ने बलिदान दिया है। भाटी ने जोर देकर कहा कि ओरण की रक्षा करना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है, और इसी उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में जयपुर में एकत्र हुए हैं।1
- ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा में मौत की रफ्तार, अहमदाबाद-भिंड स्लीपर बस पलटी कोटा, राजस्थान – बुधवार की रात नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर एक भयानक मंजर देखने को मिला, जब अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे ने 3 परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जबकि 35 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।1