Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में दौसा पुलिस लाइन में परेड का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
Mukesh Kumar Saini
आज राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष में दौसा पुलिस लाइन में परेड का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का हुआ समाधान* *एक ही दिन में सुनीं 84 परिवेदनाएं, 10 फरियादियों को मौके पर ही मिली राहत *संबंधित अधिकारियों को परिवेदनाओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के दिये निर्देश* *जयपुर, 16 अप्रेल।* गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला कलक्टर श्री सन्देश नायक ने राजस्व प्रकरणों से जुड़े परिवादों सहित 84 फरियादियों के परिवाद सुने, जिनमें से 10 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। अन्य प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए कलक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस मौके पर हवामहल विधायक श्री बालमुकुन्दाचार्य, सिविल लाइन्स विधायक श्री गोपाल शर्मा, किशनपोल विधायक श्री अमीन कागजी, चौमू विधायक श्रीमती. शिखा मील बराला, जिला प्रमुख श्रीमती रमा देवी चौपड़ा भी मौजूद थीं। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 84 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें प्रमुख रूप से अतिक्रमण हटवाने, पेंशन शुरू करवाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने, पेयजल की सप्लाई सुचारू कराने, पत्थरगढ़ी, कृषि भूमि में आवागमन हेतु रास्ता खुलवाने, वृद्धावस्था पेंशन, सड़क, आवासीय पट्टा, बनवाने नामांतरण जमीन विवाद सहित विभिन्न विषयों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई1
- ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा ग्रामीण पुलिस थाना अधिकारी मदन ढाका की बड़ी कार्रवाई... ऑपरेशन रूट क्लीयरेंस के तहत 23.5 लाख का नशा बरामद... एक्सप्रेस-वे पर फिल्मी स्टाइल में पीछा कर पकड़ी गई तस्करों की कार... 155 किलो डोडा-चूरा जब्त...1
- राजधानी जयपुर में आज ‘ओरण’ को लेकर माहौल गरमा गया है। बड़ी संख्या में ओरण समर्थक जुटे हुए हैं और अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात को नियंत्रित करने की पूरी तैयारी की गई है, लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग और एसी कमरों में बैठे अधिकारी ‘ओरण’ का मतलब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि ओरण सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसके लिए पाबूजी, हड़बूजी और तेजाजी जैसे लोकदेवताओं ने बलिदान दिया है। भाटी ने जोर देकर कहा कि ओरण की रक्षा करना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है, और इसी उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में जयपुर में एकत्र हुए हैं।1
- बामनवास l उपखण्ड क्षेत्र के ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सैकण्डरी स्कूल पिपलाई और वर्धमान कोचिंग सेन्टर के संयुक्त तत्वाधान में ऋषभ पखवाड़े के तहत संस्थान के निदेशक अखलेश गुर्जर और कोचिंग निदेशक एकता जैन एवं योग शिक्षक रीना गुर्जर के निर्देशन में चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर विद्यार्थियों ने भगवान ऋषभ देव के जीवन चरित्र से सम्बन्धित चित्रों और रंगोली का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l जिसका निरीक्षण प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर ने करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा की बहुत प्रशंसा की इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रुचि के क्षेत्र में कार्य करने के प्रेरित किया जिससे विद्यार्थी अपने हुनर का उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर सके l चित्रकला प्रतियोगिता में रितिका गौड़,सिमरन नामा,तानिया नामा, अलशिफा बानो,अभय लोदवाल, आदित्य वैष्णव,अमन खांन,असद खांन,सागर महावर,पवन योगी, अजय लोदवाल,कृष्णा गुर्जर, नीलेश कंडेरा,आलिया बानो, आराध्या बैष्णव,खुशबू योगी ने भाग लिया और रंगोली प्रतियोगिता में अजय लोदवाल,सूरज गौड़,कृष्णा गुर्जर,सागर महावर,असद खांन,लखन गुर्जर,कृष्णा महावर,सिमरन नामा,रितिका गौड,आलिया बानो,तानिया नामा,आरती गुर्जर,अलशिफा बानो,गुंजन गौड़,आराध्या वैष्णव,तेजस्वनी सिसोदिया,खुशी योगी आदि ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l इस अवसर पर शिक्षक गणेश योगी,शिवानी मीणा एवं विद्यालय सहायक सीमा राय आदि उपस्थित थे l6
- आभामंडल की नशा मुक्ति कार्यशाला के माही सैनी बने प्रभारी भगतसिंह आभामंडल द्वारा नशा मुक्ति पर कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान माही सैनी को “युवा सेतु अभियान” का प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाते हुए युवाओं से जागरूक रहने का आह्वान किया।3
- भारत में एक नई जागृति आयी है। राष्ट्र की सुरक्षा हमारा ही दायित्व है। ये केवल पुलिस बल, सेना, या इंटेलिजेंस का काम नहीं है, ये हम सब का सामूहिक दायित्व है। : अजित डोवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार1
- मजदूरी नहीं मिली तो पेंटर ने ... लालसोट के दौलतपुरा ग्राम पंचायत में मजदूरी नहीं मिलने से नाराज पेंटर ने पंचायत भवन पर लिखे नाम पर ही कालिख पोत दी। जानकारी के अनुसार पेंटर चन्द्रमोहन मीना ने साथी के साथ पंचायत भवन पर नाम व बोर्ड लिखने का काम किया था। काम पूरा होने के बाद भुगतान नहीं मिलने पर उसने विरोध स्वरूप कालिख पोतते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। पेंटर का आरोप है कि तय समय पर मजदूरी नहीं दी गई, जबकि ग्राम विकास अधिकारी राजवीर का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया के तहत होता है और अवकाश के कारण देरी हुई।1
- *📩 सादर आमंत्रण 📩* नारी शक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित *“नारी शक्ति वंदन सम्मेलन”* में माननीय *उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी, सांसद श्रीमती मंजू जी शर्मा, राज्य मंत्री डॉ. मंजू जी बाघमार* की उपस्थिति में आप सभी कार्यकर्ता बंधु सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। *आइए, नारी शक्ति के गौरव, सम्मान और उनके अमूल्य योगदान के इस विशेष अवसर के साक्षी बनें तथा उनके सशक्त भविष्य के संकल्प को और मजबूत करें।* *************************** *🗓 दिनांक:- 15 अप्रैल 2026* *⏰ समय :- प्रातः11:00 बजे* *📍 स्थान:- बिरला ऑडिटोरियम,स्टैच्यू सर्कल जयपुर* ***************************1