जयपुर में ‘ओरण’ को लेकर सियासी गर्मी, समर्थकों का बड़ा जमावड़ा राजधानी जयपुर में आज ‘ओरण’ को लेकर माहौल गरमा गया है। बड़ी संख्या में ओरण समर्थक जुटे हुए हैं और अपने हक की आवाज बुलंद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से हालात को नियंत्रित करने की पूरी तैयारी की गई है, लेकिन बढ़ती भीड़ के बीच स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। इस दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग और एसी कमरों में बैठे अधिकारी ‘ओरण’ का मतलब नहीं समझते। उन्होंने कहा कि ओरण सिर्फ जमीन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है, जिसके लिए पाबूजी, हड़बूजी और तेजाजी जैसे लोकदेवताओं ने बलिदान दिया है। भाटी ने जोर देकर कहा कि ओरण की रक्षा करना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है, और इसी उद्देश्य से लोग बड़ी संख्या में जयपुर में एकत्र हुए हैं।

- लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते 200 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की लपटें और धुएं के गुबार ने पूरे इलाके को घेर लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।1
- Post by Just Jaipur Live1
- Post by Rakesh Kumar Swami1
- दौसा। राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में रिज़र्व पुलिस लाइन दौसा में कल शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं राजस्थान पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में आज प्रातः 07:00 बजे पुलिस लाइन, दौसा में आयोजित होने वाले परेड एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।4
- Post by Mukesh Kumar Saini8
- 🚔🇮🇳 राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳🚔 जनसेवा, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक राजस्थान पुलिस के सभी वीर जवानों को हमारा सलाम 🙏 आपकी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से ही समाज में शांति और सुरक्षा कायम है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी स्वस्थ रहें और इसी तरह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहें। 👉 हमारी ओर से – मूलचंद सैनी, नायन 🙏 #RajasthanPolice #PoliceDay #Respect #Salute1
- ब्रेकिंग न्यूज़: कोटा में मौत की रफ्तार, अहमदाबाद-भिंड स्लीपर बस पलटी कोटा, राजस्थान – बुधवार की रात नेशनल हाईवे 27 (NH-27) पर एक भयानक मंजर देखने को मिला, जब अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस बेकाबू होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे ने 3 परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं, जबकि 35 से अधिक लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।1
- 🕊️ प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि 🕊️ प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर स्वर्गीय श्री बी.एल. सैनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 🙏 इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot द्वारा Civil Lines Jaipur में एक भावनात्मक संदेश साझा कर उन्हें नमन किया गया। स्व. सैनी जी का जीवन समाज सेवा, सरलता और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण रहा है। उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। 🌹 🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। 🙏1
- राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस पर दौसा पुलिस अधीक्षक सागर बोले पुलिस की ड्यूटी अपने आप में चुनौती और इन चुनौतियों से डटकर मुकाबला करना ही पुलिस का असली कार्य करना होता हैं1