logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर: गेहूं क्रय केंद्र पर अनाज तुलाई में चल रहा घोटाले का बड़ा खेल। क्रय केंद्र पर तैनात कर्मी मानकों से ज़्यादा तोल रहे गेहूं। प्रत्येक बोरे में 300 से 400 ग्राम अधिक तोला जा रहा किसानों का अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तुलवाया अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए बताया कि अगर तौल सही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन। SMI खुर्जा खालिदुद्दीन ने कर्मियों की गलती मान कर सही तोल के दिए निर्देश। जंक्शन मार्ग स्थित PDS खुर्जा गेहूं क्रय केंद्र का मामला।

3 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बुलंदशहर: गेहूं क्रय केंद्र पर अनाज तुलाई में चल रहा घोटाले का बड़ा खेल। क्रय केंद्र पर तैनात कर्मी मानकों से ज़्यादा तोल रहे गेहूं। प्रत्येक बोरे में 300 से 400 ग्राम अधिक तोला जा रहा किसानों का अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तुलवाया अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए बताया कि अगर तौल सही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन। SMI खुर्जा खालिदुद्दीन ने कर्मियों की गलती मान कर सही तोल के दिए निर्देश। जंक्शन मार्ग स्थित PDS खुर्जा गेहूं क्रय केंद्र का मामला।

More news from Bulandshahr and nearby areas
  • *उड़ता हुआ पत्थर आया और सीधा कोतवाल के सर में लगा, पत्थर इतनी तेज़ लगा कि कोतवाल के सर में चोट लगने की आवाज़ दूर तक आई और कोतवाल सड़क पर गिर गए।* गाजीपुर
    1
    *उड़ता हुआ पत्थर आया और सीधा कोतवाल के सर में लगा, पत्थर इतनी तेज़ लगा कि कोतवाल के सर में चोट लगने की आवाज़ दूर तक आई और कोतवाल सड़क पर गिर गए।*
गाजीपुर
    user_Virendra Kaushik
    Virendra Kaushik
    Kaushik24*7news Bulandshahr, Bulandshahr•
    2 hrs ago
  • बुलंदशहर। दिल्ली स्थित धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ने प्रनिल हेल्थकेयर के सहयोग से बुलंदशहर में बच्चों के लिए सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य जिले और आसपास के क्षेत्रों में उन्नत बाल चिकित्सा सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराना है। नई ओपीडी के माध्यम से अब अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ और पीडियाट्रिक हीमैटोलॉजी-ऑन्कोलॉजी के डॉक्टर स्थानीय स्तर पर ही सेवाएं देंगे। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक विशेषज्ञ इलाज के लिए दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था। यह ओपीडी बच्चों में होने वाली सामान्य और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज में मदद करेगी। इसमें बार-बार संक्रमण, कमजोर इम्युनिटी, विकास संबंधी समस्याएं, नवजात शिशुओं की जटिलताएं, दौरे, रक्त रोग और बचपन के कैंसर जैसी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा। इस मौके पर अस्पताल के विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर सही इलाज बेहद जरूरी है। नई सुविधा से न केवल बीमारियों का जल्दी पता चल सकेगा, बल्कि मरीजों को लगातार फॉलोअप और विशेषज्ञ निगरानी भी मिल सकेगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई गंभीर बीमारियों में लंबे समय तक इलाज और निगरानी की जरूरत होती है। ऐसे में बुलंदशहर में ही सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं मिलने से मरीजों और उनके परिवारों का समय, पैसा और परेशानी—तीनों कम होंगे। इस पहल के साथ अब बुलंदशहर के लोगों को अपने बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    1
    बुलंदशहर। दिल्ली स्थित धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल ने प्रनिल हेल्थकेयर के सहयोग से बुलंदशहर में बच्चों के लिए सुपरस्पेशियलिटी ओपीडी की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य जिले और आसपास के क्षेत्रों में उन्नत बाल चिकित्सा सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराना है।
नई ओपीडी के माध्यम से अब अनुभवी बाल रोग विशेषज्ञ और पीडियाट्रिक हीमैटोलॉजी-ऑन्कोलॉजी के डॉक्टर स्थानीय स्तर पर ही सेवाएं देंगे। इससे उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक विशेषज्ञ इलाज के लिए दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था।
यह ओपीडी बच्चों में होने वाली सामान्य और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज में मदद करेगी। इसमें बार-बार संक्रमण, कमजोर इम्युनिटी, विकास संबंधी समस्याएं, नवजात शिशुओं की जटिलताएं, दौरे, रक्त रोग और बचपन के कैंसर जैसी बीमारियों के लिए विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।
इस मौके पर अस्पताल के विशेषज्ञों ने बताया कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर सही इलाज बेहद जरूरी है। नई सुविधा से न केवल बीमारियों का जल्दी पता चल सकेगा, बल्कि मरीजों को लगातार फॉलोअप और विशेषज्ञ निगरानी भी मिल सकेगी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कई गंभीर बीमारियों में लंबे समय तक इलाज और निगरानी की जरूरत होती है। ऐसे में बुलंदशहर में ही सुपरस्पेशियलिटी सेवाएं मिलने से मरीजों और उनके परिवारों का समय, पैसा और परेशानी—तीनों कम होंगे।
इस पहल के साथ अब बुलंदशहर के लोगों को अपने बच्चों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं अपने ही शहर में उपलब्ध होंगी, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • क्रय केंद्र पर तैनात कर्मी मानकों से ज़्यादा तोल रहे गेहूं। प्रत्येक बोरे में 300 से 400 ग्राम अधिक तोला जा रहा किसानों का अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तुलवाया अनाज। किसान नेता बब्बन चौधरी ने भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए बताया कि अगर तौल सही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन। SMI खुर्जा खालिदुद्दीन ने कर्मियों की गलती मान कर सही तोल के दिए निर्देश। जंक्शन मार्ग स्थित PDS खुर्जा गेहूं क्रय केंद्र का मामला।
    1
    क्रय केंद्र पर तैनात कर्मी मानकों से ज़्यादा तोल रहे गेहूं।
प्रत्येक बोरे में 300 से 400 ग्राम अधिक तोला जा रहा किसानों का अनाज।
किसान नेता बब्बन चौधरी ने मौके पर पहुंचकर तुलवाया अनाज।
किसान नेता बब्बन चौधरी ने भारत समाचार से खास बातचीत करते हुए बताया कि अगर तौल सही नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन।
SMI खुर्जा खालिदुद्दीन ने कर्मियों की गलती मान कर सही तोल के दिए निर्देश।
जंक्शन मार्ग स्थित PDS खुर्जा गेहूं क्रय केंद्र का मामला।
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ​#BigNews: बुलंदशहर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल, पीड़ित को जान का खतरा! ​बुलंदशहर: जनपद के थाना बीबी नगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम नगला कटक निवासी रवि गौतम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। ​क्या है पूरा मामला? ​रवि गौतम के अनुसार, बीते 20 तारीख की रात करीब 10:15 बजे उनके घर में कुछ हथियारबंद बदमाश घुस आए। रवि ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके 6 साथी वहां से भागने में सफल रहे। ​पुलिस पर गंभीर आरोप: ​पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पकड़े गए बदमाश को खुद पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस की FIR में उसे 'फरार' दिखाया गया है। रवि गौतम ने सीधे तौर पर कुछ पुलिस अधिकारियों पर मानसिक दबाव बनाने और मामले को घुमाने का आरोप लगाया है: ​पीड़ित की मांग: ​रवि गौतम का कहना है कि वे पहले भी तीन बार अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए तहरीर दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब उन्हें डर है कि बाहर घूम रहे 6 अपराधी उन पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी (CO) से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है।
    1
    ​#BigNews: बुलंदशहर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल, पीड़ित को जान का खतरा!
​बुलंदशहर: जनपद के थाना बीबी नगर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम नगला कटक निवासी रवि गौतम ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है।
​क्या है पूरा मामला?
​रवि गौतम के अनुसार, बीते 20 तारीख की रात करीब 10:15 बजे उनके घर में कुछ हथियारबंद बदमाश घुस आए। रवि ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके 6 साथी वहां से भागने में सफल रहे।
​पुलिस पर गंभीर आरोप:
​पीड़ित का कहना है कि उन्होंने पकड़े गए बदमाश को खुद पुलिस के हवाले किया था, लेकिन पुलिस की FIR में उसे 'फरार' दिखाया गया है। रवि गौतम ने सीधे तौर पर कुछ पुलिस अधिकारियों पर मानसिक दबाव बनाने और मामले को घुमाने का आरोप लगाया है:
​पीड़ित की मांग: ​रवि गौतम का कहना है कि वे पहले भी तीन बार अपनी सुरक्षा और न्याय के लिए तहरीर दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब उन्हें डर है कि बाहर घूम रहे 6 अपराधी उन पर हमला कर सकते हैं। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी (CO) से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बुलंदशहर : पंचायत घर की दीवार पर लगे बी.आर अंबेडकर के पोस्टर पर अराजकतत्वों ने फेंका गोबर नफरत झलकाने के लिए शरारती तत्वों ने धारदार हथियार से काटा पोस्टर सुबह जानकारी होते ही पंचायत घर पर एकत्र हुए दलित समाज के लोग दलित समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को कराया शांत जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरोली स्थित पंचायत घर का है पूरा मामला खुर्जा से संवाददाता शमशाद खान की खास खबर
    1
    बुलंदशहर : पंचायत घर की दीवार पर लगे  बी.आर अंबेडकर के पोस्टर पर अराजकतत्वों ने फेंका गोबर
नफरत झलकाने के लिए शरारती तत्वों ने धारदार हथियार से काटा पोस्टर
सुबह जानकारी होते ही पंचायत घर पर एकत्र हुए दलित समाज के लोग
दलित समाज के लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को कराया शांत
जनपद बुलंदशहर की खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बौरोली स्थित पंचायत घर का है पूरा मामला 
खुर्जा से संवाददाता शमशाद खान की खास खबर
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    2 hrs ago
  • बुलन्दशहर : चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बताया कि दो ज्ञापन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगाराम त्यागी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के नाम डीएम के कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी बुलन्दशहर को दिए गए एवं वार्तालाप हुई इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रमोद पांडे, अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, मौजूद रहे मुख्य विकास अधिकारी ने सभी निम्नलिखित बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा कर शीघ्र ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया व दिनांक 27 अप्रैल सोमवार को डीएम से वार्तालाप कराने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक बुलन्दशहर युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य व कई गांव के किसान मौजूद रहे लिंक ग्रीन एक्सप्रेसवे पर उतरने चढ़ने को बुलंदशहर शिकारपुर मार्ग पर रास्ता एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा 4300 वर्ग मीटर अंडरपास सर्विस रोड आदि, स्मार्ट मीटर हटाए जाएं पूर्व की भांति मीटर लगाई जाए किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान हो जहां स्मार्ट मीटर लग चुके है तुरंत हटाये जाए, सभी प्राइवेट स्कूलों में शासन आदेश मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार एनसीईआरटी की बुक लागू हो स्कूलों की मनमानी पर रोक लगे जबरन प्राइवेट किताब खरीदवाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो मन माफिक फीस वृद्धि पर रोक लगे, जिला सरकारी अस्पताल बुलंदशहर में डॉक्टरों द्वारा इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में जाकर मरीज से इलाज के नाम पर जो लूट हो रही हैं तुरंत बंद हो आशाओं दलालों के द्वारा डिलीवरी के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में महिलाओं को ले जाकर जो जमकर लूट हो रही है उस पर तुरंत कार्रवाई हो, जनपद बुलन्दशहर पूरे उत्तर प्रदेश में सभी गेहूं क्रिय केंद्र पर तौल सुनिश्चित हो जो किसानों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं एवं तौल नहीं हो पा रही है किसानों से हर सम्भव गेहूं खरीदा जाए, गांव में जो पीने का पानी खराब है जिससे कैंसर पेचिश मलेरिया आदि गम्भीर बीमारी हो रही है पीने के पानी पेयजल की जांच की जाए, महावीर योजना तत्काल जिले में लागू हो इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा जल्द ही योजना को लागू कर इस योजना का लाभ जनपद वासियों को दिलवाने का आश्वासन दिया, गैस सिलेंडर पर लग रही लंबी लाइन ओवर रेट में सिलेंडर की बिक्री बंद हो शादी वाले व्यक्ति को कम से कम दस सिलेंडर दिए जाएं इस मौके पर गांव याकूबपुर धतूरी बिलोठ घूमरावाली बनवारीपुर से राजकिशोर मास्टर भूपेंद्र सिंह घनेन्दर लंबरदार सत्येंद्र शर्मा पवन कुमार आदेश कुमार नरेंद्र राव दिगंबर सिंह पीतम सिंह मुकेश कुमार बल्लू सिंह सर्वेश कुमार मोनू अन्य ग्रामीण मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले यदि उपरोक्त मांगों को नहीं माना गया तो 29 अप्रैल 2026 को पैदल मार्च बुलन्दशहर अनाज मण्डी से जिला कलेक्ट बुलन्दशहर तक किया जाएगा प्रशासन बुलन्दशहर की होगी ।
    1
    बुलन्दशहर : चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने बताया कि दो ज्ञापन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगाराम त्यागी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री के नाम डीएम के कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी बुलन्दशहर को दिए गए एवं वार्तालाप हुई इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रमोद पांडे, अपर जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, मौजूद रहे मुख्य विकास अधिकारी ने सभी निम्नलिखित बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा कर शीघ्र ही उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया व दिनांक 27 अप्रैल सोमवार को डीएम से वार्तालाप कराने का आश्वासन दिया इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी कुलदीप गुड्डू जिला संरक्षक बुलन्दशहर युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य व कई गांव के किसान मौजूद रहे लिंक ग्रीन एक्सप्रेसवे पर उतरने चढ़ने को बुलंदशहर शिकारपुर मार्ग पर रास्ता एक प्रोजेक्ट एक मुआवजा 4300 वर्ग मीटर अंडरपास सर्विस रोड आदि, स्मार्ट मीटर हटाए जाएं पूर्व की भांति मीटर लगाई जाए किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान हो जहां स्मार्ट मीटर लग चुके है तुरंत हटाये जाए, सभी प्राइवेट स्कूलों में शासन आदेश मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार एनसीईआरटी की बुक लागू हो स्कूलों की मनमानी पर रोक लगे जबरन प्राइवेट किताब खरीदवाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित हो मन माफिक फीस वृद्धि पर रोक लगे, जिला सरकारी अस्पताल बुलंदशहर में डॉक्टरों द्वारा इलाज के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में जाकर मरीज से इलाज के नाम पर जो लूट हो रही हैं तुरंत बंद हो आशाओं  दलालों के द्वारा डिलीवरी के नाम पर प्राइवेट अस्पतालों में महिलाओं को ले जाकर जो जमकर लूट हो रही है उस पर तुरंत कार्रवाई हो, जनपद बुलन्दशहर पूरे उत्तर प्रदेश में सभी गेहूं क्रिय केंद्र पर तौल सुनिश्चित हो जो किसानों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं एवं तौल नहीं हो पा रही है किसानों से हर सम्भव गेहूं खरीदा जाए, गांव में जो पीने का पानी खराब है जिससे कैंसर पेचिश मलेरिया आदि गम्भीर बीमारी हो रही है पीने के पानी पेयजल की जांच की जाए, महावीर योजना तत्काल जिले में लागू हो इस पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा जल्द ही योजना को लागू कर इस योजना का लाभ जनपद वासियों को दिलवाने का आश्वासन दिया, गैस सिलेंडर पर लग रही लंबी लाइन ओवर रेट में सिलेंडर की बिक्री बंद हो शादी वाले व्यक्ति को कम से कम दस सिलेंडर दिए जाएं इस मौके पर गांव याकूबपुर धतूरी बिलोठ घूमरावाली बनवारीपुर से राजकिशोर मास्टर भूपेंद्र सिंह घनेन्दर लंबरदार सत्येंद्र शर्मा पवन कुमार आदेश कुमार नरेंद्र राव दिगंबर सिंह पीतम सिंह मुकेश कुमार बल्लू सिंह सर्वेश कुमार मोनू अन्य ग्रामीण मौजूद रहे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के बैनर तले यदि उपरोक्त मांगों को नहीं माना गया तो 29 अप्रैल 2026 को पैदल मार्च बुलन्दशहर अनाज मण्डी से जिला कलेक्ट बुलन्दशहर तक किया जाएगा प्रशासन बुलन्दशहर की होगी ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बुलंदशहर। उन्नत हृदय उपचार की सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में एक समर्पित कार्डियक आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) की शुरुआत की है। इस पहल का उ‌द्देश्य बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के लोर्गों को विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और इलाज के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े। इस नई कार्डियक ओपीडी में फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में व्यापक परामर्श, जांच, समय पर बीमारी की पहचान और विभिन्न हृदय रोगों का प्रबंधन किया जाएगा।मरीजों को समय पर इलाज, लगातार देखभाल और जरूरत पड़ने पर उन्नत उपचार के लिए सहज रेफरल का लाभ मिलेगा।
    4
    बुलंदशहर। उन्नत हृदय उपचार की सेवाओं को लोगों के करीब पहुंचाने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा ने बुलंदशहर के नोवा हॉस्पिटल में एक समर्पित कार्डियक आउट पेशेंट डिपार्टमेंट (ओपीडी) की शुरुआत की है। इस पहल का उ‌द्देश्य बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्रों के लोर्गों को विशेषज्ञ कार्डियोलॉजी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को विशेषज्ञ सलाह और इलाज के लिए लंबी दूरी न तय करनी पड़े।
इस नई कार्डियक ओपीडी में फोर्टिस हॉस्पिटल नोएडा के अनुभवी विशेषज्ञों की देखरेख में व्यापक परामर्श, जांच, समय पर बीमारी की पहचान और विभिन्न हृदय रोगों का प्रबंधन किया जाएगा।मरीजों को समय पर इलाज, लगातार देखभाल और जरूरत पड़ने पर उन्नत उपचार के लिए सहज रेफरल का लाभ मिलेगा।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.