ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को खिलाई हवालात की हवा। पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत शक्ति विहार में आमदा फसाद करने तथा गाली गलौच कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तरुण वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा निवासी मुक्तुल पूरी रुड़की हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की व राजकुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी शक्ति विहार कॉलोनी को हिरासत में लेकर आरोपितों का चालान अंतर्गत धारा 170 BNSS कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1- तरुण वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा निवासी मुक्तुल पूरी रुड़की हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की। 2- राजकुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी शक्ति विहार कॉलोनी। *पुलिस टीम-* 1- अपर उप निरीक्षक कान्ता प्रसाद। 2- हेड कांस्टेबल अरविंद।
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में दो आरोपियों को खिलाई हवालात की हवा। पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत शक्ति विहार में आमदा फसाद करने तथा गाली गलौच कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तरुण वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा निवासी मुक्तुल पूरी रुड़की हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की व राजकुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी शक्ति विहार कॉलोनी को हिरासत में लेकर आरोपितों का चालान अंतर्गत धारा 170 BNSS कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1- तरुण वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा निवासी मुक्तुल पूरी रुड़की हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की। 2- राजकुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी शक्ति विहार कॉलोनी। *पुलिस टीम-* 1- अपर उप निरीक्षक कान्ता प्रसाद। 2- हेड कांस्टेबल अरविंद।
- पुलिस मुख्यालय स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत दिनांक 19.04.2026 को कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत शक्ति विहार में आमदा फसाद करने तथा गाली गलौच कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले तरुण वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा निवासी मुक्तुल पूरी रुड़की हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की व राजकुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी शक्ति विहार कॉलोनी को हिरासत में लेकर आरोपितों का चालान अंतर्गत धारा 170 BNSS कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाई की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1- तरुण वर्मा पुत्र नंदकिशोर वर्मा निवासी मुक्तुल पूरी रुड़की हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी रुड़की। 2- राजकुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश निवासी शक्ति विहार कॉलोनी। *पुलिस टीम-* 1- अपर उप निरीक्षक कान्ता प्रसाद। 2- हेड कांस्टेबल अरविंद।1
- ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ की कलम से अक्षय आस्था का उदय: गंगा–यमुना के कपाट खुले, हिमालय में गूंजा “हर-हर गंगे” अक्षय तृतीया पर दिव्यता का अवतरण, चारधाम यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ उत्तराखंड। सनातन आस्था के स्वर्णिम पर्व अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज देवभूमि उत्तराखंड के हिमालयी आंचल में स्थित गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार, शंखध्वनि और भक्ति के दिव्य वातावरण में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। जैसे ही दोपहर 12:15 बजे गंगोत्री और 12:35 बजे यमुनोत्री के कपाट खुले, पूरा हिमालय “हर-हर गंगे” और “जय मां यमुना” के जयघोष से गूंज उठा। यह केवल कपाट खुलने का क्षण नहीं था, बल्कि सदियों पुरानी आस्था के पुनर्जागरण का जीवंत साक्ष्य था। हिमालय की गोद में उतरी आस्था की गंगा हिमालय की बर्फीली चोटियों से उतरती पवित्र भागीरथी नदी के तट पर बसे गंगोत्री धाम में आज हर ओर भक्ति का सागर उमड़ पड़ा। मां गंगा की एक झलक पाने को व्याकुल श्रद्धालुओं की आंखों में श्रद्धा, हृदय में विश्वास और आत्मा में दिव्यता का संचार स्पष्ट दिखाई दिया। यह वही पावन धरा है जहां से गंगा नदी की अविरल धारा संपूर्ण भारत को जीवन और मोक्ष का संदेश देती है। आज का दिन इस दिव्य प्रवाह के पुनः जागरण का प्रतीक बन गया। डोलियों के साथ भावनाओं का महासंगम खरसाली से मां यमुना की दिव्य डोली अपने भ्राता शनिदेव की अगुवाई में भावभीनी विदाई के साथ यमुनोत्री धाम की ओर रवाना हुई। लोक देवताओं की डोलियां, ग्रामीणों की आस्था और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि ने पूरे वातावरण को एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्सव में परिवर्तित कर दिया। वहीं गंगोत्री में मां गंगा की उत्सव डोली भैरव मंदिर से प्रस्थान कर जैसे ही धाम पहुंची, पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री ने की मां गंगा की पूजा, देश की समृद्धि की कामना प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं गंगोत्री धाम पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर अखंड ज्योति के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह केवल कपाट खुलने का दिन नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दिव्य पर्व है। चारधाम यात्रा: आत्मा से परमात्मा तक की यात्रा चारधाम यात्रा का यह शुभारंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को पवित्र करने और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का अद्वितीय अवसर है। जब श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं, तो उनके चेहरे पर जो शांति और संतोष झलकता है—वही इस यात्रा का वास्तविक प्रसाद है। जहां गंगा, वहीं जीवन… जहां आस्था, वहीं ईश्वर आज हिमालय फिर साक्षी बना है उस अटूट विश्वास का, जो युगों से भारतीय संस्कृति की आत्मा में प्रवाहित हो रहा है। हिमालय की वादियों में गूंजते मंत्र, बहती गंगा की धारा और श्रद्धालुओं की आस्था ने यह सिद्ध कर दिया— 👉 गंगा केवल नदी नहीं, जीवन है… 👉 आस्था केवल भावना नहीं, सनातन की आत्मा है… चारधाम यात्रा–2026 का यह शुभारंभ, भारत की आध्यात्मिक शक्ति का एक और दिव्य उद्घोष बन गया है।4
- चारधाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। इसके साथ ही यात्रा के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन के लिए परिवहन विभाग भी मुस्तैद हो गया है। यात्रा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दौरान जनपद के प्रमुख प्रवेश बिंदुओं, चेकपोस्टों एवं संवेदनशील मार्गों पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन, ओवरलोडिंग, परमिट एवं फिटनेस संबंधी अनियमितताओं की जांच की जा रही है। चेकिंग के दौरान विशेष रूप से निम्न बिंदुओं का सत्यापन किया जा रहा है। * ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता * बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) * निर्धारित यात्री क्षमता एवं ओवरलोडिंग * वाहन की तकनीकी स्थिति एवं सुरक्षा मानक। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार के नियम उल्लंघन के प्रति कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकार के विशेष अभियान आगामी अवधि में भी निरंतर जारी रहेंगे। सभी वाहन स्वामियों एवं संचालकों से अपेक्षा की गई है कि वे अपने वाहनों को पूर्ण वैध दस्तावेजों के साथ संचालित करें तथा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।1
- Post by Om tv haridwar4
- 🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ | The Aman Times 📍 देहरादून (प्रेमनगर) 🔴 थाने में हंगामा, महिला ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट — 55 लाख की धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पहले लाखों की धोखाधड़ी और फिर थाने में हंगामे की घटना ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया। 📌 क्या है पूरा मामला? श्यामपुर अंबीवाला निवासी यशपाल सिंह ने 9 अप्रैल 2026 को प्रेमनगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके कर्मचारी प्रवीण सेमवाल ने अपनी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल और साले आकाश के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। 💰 आरोप है कि— ▪️ ऑफिस के कैश काउंटर की नकली चाबी बनाकर पैसे निकाले गए ▪️ बिना जानकारी के सरिया, बजरी, सीमेंट आदि सामान बेचा गया ▪️ करीब 55 लाख रुपये का गबन किया गया 📝 शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने पहले 20 लाख लौटाने का लिखित समझौता भी किया, लेकिन बाद में मुकर गए। 🚨 थाने में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा जांच के दौरान जब प्रवीण सेमवाल को थाने बुलाया गया, तो उसकी पत्नी प्रतीक्षा सेमवाल अपने भाई आकाश के साथ थाने पहुंची और जमकर हंगामा किया। 👮♀️ पुलिस के अनुसार— ▪️ महिला अधिकारी के साथ अभद्रता की गई ▪️ विरोध करने पर मारपीट की गई ▪️ पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर भागने की कोशिश की गई ▪️ थाने में वीडियो बनाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास ⚖️ पुलिस कार्रवाई इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ— ▪️ सरकारी कार्य में बाधा ▪️ पुलिसकर्मियों से मारपीट ▪️ गाली-गलौज ▪️ जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। 🎥 CCTV से हुआ खुलासा थाने के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा गया कि प्रतीक्षा सेमवाल खुद अपने भाई के साथ थाने आई थी, पुलिस द्वारा उसे लाया नहीं गया था। 👉 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 📢 अपडेट के लिए जुड़े रहें — The Aman Times1
- Post by Rajkumar mehra press reporter1
- जिलाधिकारी जसजीत कौर ने प्राथमिक विद्यालय तैमूरपुर दीपा में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील का भोजन भी किया। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से यह संदेश जाता है कि प्रशासन बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर है। ऐसे औचक निरीक्षणों से मिड-डे मील की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना बढ़ जाती है। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान बच्चों को दिया जा रहा भोजन संतोषजनक और अच्छी गुणवत्ता का पाया गया।1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये दिशा निर्देश में वारन्टियो की शत प्रतिशत तामील व वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर द्वारा पुलिस टीमे गठित की गई है । गठित टीम द्वारा दिनाँक 19.04.2026 को माननीय न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी गुरुप्रीत सिंह पुत्र संतोष निवासी म0न0- 349/17 आवास विकास कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार को उसके मस्कन से पकडा गया। *वारण्टी का नाम* गुरुप्रीत सिंह पुत्र संतोष निवासी म0न0- 349/17 आवास विकास थाना कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार। सम्बन्धित वाद संख्या 1. वाद सख्या- 367/24 2. वाद संख्या - 303/24 धारा 144(3) BNS 3. वाद संख्या- 367/24 4. वाद संख्या- 560/25 5.मूल वाद संख्या- 775/24 *पुलिस टीम* 1- अ0उ0नि0 आशीष कुमार 2- कांस्टेबल लाल 3- हो0गा0 नितिन कुमार1