Shuru
Apke Nagar Ki App…
शौचालय पर पड़ी रिश्वत की नजर brc, इंजीनियर रँगे हाथ ट्रैप
Hemant Nagziriya
शौचालय पर पड़ी रिश्वत की नजर brc, इंजीनियर रँगे हाथ ट्रैप
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बड़वानी। शहर के सेगांव टेकड़ी स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंगलवार रात 8 बजे मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मंदिर समिति के सदस्यों, ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक में आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार हनुमान जन्मोत्सव के साथ राम नवमी पर्व भी पूरे विधि-विधान और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा। 27 मार्च को राम नवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के जन्म के पावन क्षण पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही 31 मार्च को मंदिर परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है। इस धार्मिक आयोजन में शहर सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु भाग लेकर भक्ति रस में सराबोर होंगे। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंगने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रमों की श्रृंखला में सबसे प्रमुख आकर्षण 1 अप्रैल को आयोजित होने वाली भव्य पालकी यात्रा होगी। यह यात्रा शाम 4 बजे राम मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सेगांव स्थित हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। पालकी यात्रा में भगवान श्रीराम और हनुमानजी की झांकियां, भजन मंडलियां, ढोल-नगाड़े और आकर्षक सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर जयकारों के साथ शहर को भक्तिमय बना देंगे। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिनमें व्यवस्था, प्रसादी वितरण, साफ-सफाई, सजावट एवं सुरक्षा की जिम्मेदारियां अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई हैं। नगर में पालकी यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सेगांव टेकड़ी स्थित यह श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर क्षेत्र का अत्यंत प्राचीन और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां विराजित हनुमानजी की पाषाण प्रतिमा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। प्रतिवर्ष यहां आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसादी ग्रहण करते हैं। 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के दिन प्रातःकालीन आरती के पश्चात हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से इस पुण्य आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है, जिसमें सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर पूरे क्षेत्र में अभी से उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। मंदिर परिसर में सजावट और तैयारियों का कार्य प्रारंभ हो चुका है1
- Post by Hemant Nagziriya2
- Post by Vijay Sastiya picup fitar5
- बड़वानी: 5 हजार की रिश्वत लेते निवाली BRC रंगे हाथ गिरफ्तार, सब इंजीनियर पर भी कार्रवाई लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए निवाली के बीआरसी महेंद्र सिंह राठौर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में संबंधित सब इंजीनियर को भी आरोपी बनाया गया है। डीएसपी सुनील तमांग के अनुसार, शिक्षक जितेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 20 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। आरोप है कि बीआरसी और सब इंजीनियर ने उनसे कहा कि वे 15 हजार में काम पूरा कर लें और शेष रकम में से 2-2 हजार रुपये उन्हें तथा 1 हजार रुपये बड़वानी में देने को कहा। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। शिक्षक जितेंद्र सोनी को आज राजपुर स्थित बीआरसी के घर के पास एक एटीएम पर 5 हजार रुपये देने भेजा गया। जैसे ही बीआरसी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल लोकायुक्त द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- मध्य प्रदेश शासन की "मां तुझे प्रणाम" योजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों से विद्यार्थियों के चयन के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर भ्रमण कर अपने अनुभव साझा किए।1
- *💥कानवन पुलिस ने किया, हत्याकांड का खुलासा,हत्या कर खेत में फेंकी थी लाश💥* *देखें पूरी खबर 🖕* *चैनल को 👍LIKE,💫 SHARE SUBSCRIBE 🎯* is khbar ko sabhi grupo me share kare...1
- *धामनोद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बच्चे को रौंदा, हालत गंभीर ,बस ड्राइवर नशे में था, बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है*,,, राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार जिले के धामनोद में वृद्ध कॉलोनी धाम में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ड्राइवर की लापरवाही के कारण एमएनडीसी की बस के चालक ने साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मार दी जिसके कारण दो बच्चे घायल हो गए दोनों बच्चे साइकिल पर सवार थे बस की रफ्तार बहुत तेज थी जिसके कारण मासूम बच्चों को रौंदा साइकिल को टक्कर मारते हुए करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गई।इसके बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला इधर हादसे में एक बचे को सुरक्षित निकालकर घर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बस ड्राइवर नशे में था बस के अंदर फसने से बच्चे के पैर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर आसपास काम कर रहे मजदूरों ने बच्चों को बचाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घायल बच्चे के पैर से खून बहता रहा व घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- बड़वानी। हिंदू नववर्ष गुड़ी पडवा सहित गणगौर,श्री रामनवमी एवं ईद त्योहार के को दृष्टिगत रखते हुए SP बड़वानी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में बड़वानी थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान आगामी उत्सवों को सौहाद्र एवं शांतिप्रिय तरीके से संपन्न कराए जाने के साथ ही रामनवमी जुलूस के संबंध मे चर्चा की गई। भव्य आयोजनो के दौरान व्यवस्था,मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।प्रशासन द्वारा यह निर्देश दिए कि आयोजनों के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां विधिवत प्राप्त की जाएं तथा शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करने,आपसी समन्वय बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की समझाइश दी गई।बड़वानी पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि गणगौर उत्सव को आपसी भाईचारे,सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।बैठक में SDOP दिनेश सिंह चौहान,थाना प्रभारी बड़वानी बलजीत सिंह बिसेन,CMO बड़वानी सोनाली शर्मा,तहसीलदार बड़वानी हितेंद्र भावसार,शांति समिति सदस्यो सहित वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।1