logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरैना में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली-जुलूस और बड़े आयोजनों पर रोक मुरैना। जिले में लोक प्रशांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत बिना अनुमति रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन, अनशन, पदयात्रा, बाइक रैली और अन्य बड़े आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे आयोजनों के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। एक से अधिक अनुविभागों में आयोजन होने पर अपर जिला दण्डाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।अनुमति प्राप्त आयोजनों में भी भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन या वितरण और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी। धारदार हथियार या किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन अथवा साथ लेकर चलना भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और एक्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट, शेयर अथवा फॉरवर्ड करना प्रतिबंधित किया गया है। ग्रुप एडमिन को ऐसी सामग्री की जानकारी मिलते ही उसे हटाकर पुलिस को सूचना देना अनिवार्य होगा।यह आदेश मुरैना जिले की राजस्व सीमा में रहने वाले और जिले में आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों पर लागू होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से 13 नवंबर 2026 या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

15 hrs ago
user_Dileep kushwah
Dileep kushwah
Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago
751f2a23-a095-4850-9d49-dadf2e0244a8

मुरैना में धारा 163 लागू: बिना अनुमति रैली-जुलूस और बड़े आयोजनों पर रोक मुरैना। जिले में लोक प्रशांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी लोकेश कुमार जांगिड़ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। आदेश के तहत बिना अनुमति रैली, जुलूस, धरना-प्रदर्शन, अनशन, पदयात्रा, बाइक रैली और अन्य बड़े आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे आयोजनों के लिए संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। एक से अधिक अनुविभागों में आयोजन होने पर अपर जिला दण्डाधिकारी से अनुमति लेनी होगी।अनुमति प्राप्त आयोजनों में भी भड़काऊ भाषण, आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन या वितरण और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर रोक रहेगी। धारदार हथियार या

ef2ffcb3-7340-47d9-9c31-eacf9eb76290

किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन अथवा साथ लेकर चलना भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और एक्स सहित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पोस्ट, शेयर अथवा फॉरवर्ड करना प्रतिबंधित किया गया है। ग्रुप एडमिन को ऐसी सामग्री की जानकारी मिलते ही उसे हटाकर पुलिस को सूचना देना अनिवार्य होगा।यह आदेश मुरैना जिले की राजस्व सीमा में रहने वाले और जिले में आवागमन करने वाले सभी व्यक्तियों पर लागू होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से 13 नवंबर 2026 या आगामी आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 सहित अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

More news from Sheopur and nearby areas
  • सगाई के बाद शादी में अड़चन, प्रेमी जोड़े ने गाजियाबाद पहुंचकर रचाई शादी ❤️ श्योपुर जिले के युवक और राजस्थान की युवती की सगाई के बाद कथित तौर पर शादी को लेकर परिजनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। युवती की कहीं और शादी कराने की चर्चा के बीच दोनों प्रेमी घर से दूर गाजियाबाद पहुंचे और अपनी मर्जी से शादी कर ली। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। श्योपुर जिले में प्रेम विवाह और पारिवारिक विवाद से जुड़े ऐसे कई मामले अब तक लगातार सामने आ रहे हैं‌। ऐसा क्यों? #Sheopur #Ghaziabad #LoveMarriage #ViralNews #श्योपुर #पत्रकार #विजयपुर
    1
    सगाई के बाद शादी में अड़चन, प्रेमी जोड़े ने गाजियाबाद पहुंचकर रचाई शादी ❤️
श्योपुर जिले के युवक और राजस्थान की युवती की सगाई के बाद कथित तौर पर शादी को लेकर परिजनों के बीच सहमति नहीं बन पाई। युवती की कहीं और शादी कराने की चर्चा के बीच दोनों प्रेमी घर से दूर गाजियाबाद पहुंचे और अपनी मर्जी से शादी कर ली। मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। श्योपुर जिले में प्रेम विवाह और पारिवारिक विवाद से जुड़े ऐसे कई मामले अब तक लगातार सामने आ रहे हैं‌। ऐसा क्यों?
#Sheopur #Ghaziabad #LoveMarriage #ViralNews #श्योपुर #पत्रकार  #विजयपुर
    user_Rahul Rajak
    Rahul Rajak
    Court reporter Vijaypur, Sheopur•
    18 hrs ago
  • शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला में रसोई आने शिक्षक के खिलाफ लगाया आरोप का वीडियो वायरल
    1
    शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला में रसोई आने शिक्षक के खिलाफ लगाया आरोप का वीडियो वायरल
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई। पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है
    1
    ब्रैकिग शिवपुरी - पोहरी अनुविभाग अंर्तगत गोपालपुर थाना क्षेत्र की घटना

गुम में हुई 8 लाख रुपए कीमत की 11 भैसों को पुलिस ने 24 घँटे में खोज निकाला

शिवपुरी जिले के थाना गोपालपुर पुलिस द्वारा गुम हुई 11 भैसों को जंगल से सर्चिंग कर दस्तयाब कर पशु मालिक सुपुर्द की गई।
पुलिस के अनुसार 13 सितम्बर को फरियादी रामवीर गुर्जर नि.ग्राम ईमलिया थाना गोपालपुर द्वारा पुलिस को बताया कि उसकी 11 नग भैंसे ग्राम पाडरखेडा के जंगल में चरते-चरते कही गुम हो गई।जिन्हें काफी ढूंढा लेकिन भैंसे मिल नही रही है।पशु मालिक की शिकायत पर गुम हुई मवेशी के मामले को जांच में लिया गया।और पुलिस ने जंगल मे सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पाडरखेडा के जंगल में सर्चिंग के दौरान दिनांक 14 सितम्बर को यानी 24 घँटे में पुलिस ने 11 भैसों को खोज निकाला और पशु मालिक को सुपुर्द कर दिया गया।
पशु मालिक के अनुसार गुम हुई उसकी 11 भैसों कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई गई है
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड़ नेशनल हाईवे 552 पर सीएम रायज स्कूल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा। जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड पर सीएम रायज स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौके पर मौत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार बता दे की ट्रैक्टर ट्राली से बसैंया माता के दर्शन करने के लिए जा रहे कुशवाहा समाज के व्यक्तियों के स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही ट्रॉली का डाला टूट गया जिससे लोग नीचे गिर पड़े जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
    1
    जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड़ नेशनल हाईवे 552 पर सीएम रायज स्कूल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा।
जौरा थाना क्षेत्र में एमएस रोड पर सीएम रायज स्कूल के पास बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा एक व्यक्ति की मौके पर मौत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार बता दे की ट्रैक्टर ट्राली से  बसैंया माता के दर्शन करने के लिए जा रहे कुशवाहा समाज के व्यक्तियों के स्पीड ब्रेकर पर पहुंचते ही ट्रॉली का डाला टूट गया जिससे लोग नीचे गिर पड़े जिसमें दबकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और चार व्यक्ति गंभीर रूप से हुए घायल सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी।
    user_Mahesh singh
    Mahesh singh
    Local News Reporter जौरा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे। श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।
    4
    इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला

आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता

सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे।
हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे
लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे।
श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।
    user_Dileep parmar
    Dileep parmar
    Local News Reporter सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
    1
    कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल
हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*। नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*। *किसान सभा करेगी आंदोलन*। =============== मुरैना/ सबलगढ़ - गत दिनों हुई अतिवृष्टि से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।
    1
    ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*।  नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*।
*किसान सभा करेगी आंदोलन*।
===============
मुरैना/ सबलगढ़ -
गत दिनों हुई अतिवृष्टि  से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। 
मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नाबालिग से गैंगरेप मामले में दबाव बनाने का आरोप, परिजनों ने एसडीओपी को सौंपा आवेदन बोले- बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग विजयपुर। नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को एसडीओपी विजयपुर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि मामले में बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। परिजनों ने विजयपुर थाना प्रभारी पर भी आरोपियों के पक्ष में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में परिजनों ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट विजयपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 26 अगस्त को बालिका को बरामद किया। इसके बाद 27 अगस्त को न्यायालय में दिए बयान में बालिका ने आरोपियों के नाम बताए।परिजनों के अनुसार, मामले में दल्लो गुर्जर, शैलू यादव और अत्र धाकड़ पर बारी-बारी से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि 31 अगस्त की रात विजयपुर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें, बालिका और उसकी भाभी को थाने बुलाया गया तथा बयान नहीं देने की चेतावनी दी गई। आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।परिजनों ने एसडीओपी से आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके मकानों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    नाबालिग से गैंगरेप मामले में दबाव बनाने का आरोप, परिजनों ने एसडीओपी को सौंपा आवेदन
बोले- बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग
विजयपुर। नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को एसडीओपी विजयपुर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि मामले में बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। परिजनों ने विजयपुर थाना प्रभारी पर भी आरोपियों के पक्ष में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में परिजनों ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट विजयपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 26 अगस्त को बालिका को बरामद किया। इसके बाद 27 अगस्त को न्यायालय में दिए बयान में बालिका ने आरोपियों के नाम बताए।परिजनों के अनुसार, मामले में दल्लो गुर्जर, शैलू यादव और अत्र धाकड़ पर बारी-बारी से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि 31 अगस्त की रात विजयपुर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें, बालिका और उसकी भाभी को थाने बुलाया गया तथा बयान नहीं देने की चेतावनी दी गई।
आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।परिजनों ने एसडीओपी से आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके मकानों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.