कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।1
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1
- इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे। श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।4
- शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर कला में रसोई आने शिक्षक के खिलाफ लगाया आरोप का वीडियो वायरल1
- सांप ने काटा तो हिम्मत नहीं हारी: उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स , बाइक के वाइजर में छिपा था सर्प हिण्डौन बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को सांप ने डस लिया। हालांकि, युवक ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मूंडरी निवासी लक्ष्मीनारायण मीना हिण्डौन बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। काम के दौरान उनकी मोटरसाइकिल के वाइजर में एक जहरीला सांप आकर छिप गया।लक्ष्मीनारायण मीना घर जाने के लिए जब बाइक को स्टार्ट कर रहे थे तभी वाइजर में छिपे सर्प ने अचानक उन पर हमला कर डस लिया। सांप के काटने के बाद लक्ष्मीनारायण ने आपा नहीं खोया। डॉक्टरों को इलाज और सही एंटी-वेनम देने में आसानी रहे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत डिब्बे सहित जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान स्पष्ट होने से चिकित्सकों को इलाज में काफी मदद मिली। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1
- नाबालिग से गैंगरेप मामले में दबाव बनाने का आरोप, परिजनों ने एसडीओपी को सौंपा आवेदन बोले- बयान बदलने के लिए धमकाया जा रहा, आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग विजयपुर। नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को एसडीओपी विजयपुर को आवेदन सौंपकर आरोप लगाया कि मामले में बयान बदलने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। परिजनों ने विजयपुर थाना प्रभारी पर भी आरोपियों के पक्ष में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में परिजनों ने बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट विजयपुर थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने 26 अगस्त को बालिका को बरामद किया। इसके बाद 27 अगस्त को न्यायालय में दिए बयान में बालिका ने आरोपियों के नाम बताए।परिजनों के अनुसार, मामले में दल्लो गुर्जर, शैलू यादव और अत्र धाकड़ पर बारी-बारी से दुष्कर्म करने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि 31 अगस्त की रात विजयपुर थाना प्रभारी द्वारा उन्हें, बालिका और उसकी भाभी को थाने बुलाया गया तथा बयान नहीं देने की चेतावनी दी गई। आरोपियों की तलाश जारी पुलिस के मुताबिक नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।परिजनों ने एसडीओपी से आरोपियों की गिरफ्तारी, उनके मकानों पर कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं पुलिस की ओर से मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।1