Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
Anil Kumar journalist
गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा
More news from राजस्थान and nearby areas
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव और पार्षदों की बाड़े बंदी पर क्या बोले नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति.... शहर की मूल समस्याओं पर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप से खास चर्चा.... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव और शहर की मूल समस्याओं को लेकर वार्ड संख्या 12 से जनता का भरोसा जीतकर आए नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति जी, और एक ऐसा चेहरा जिनका एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है—समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहे हुकम सिंह कश्यप जी के साथ खास चर्चा। 1.सभापति चुनाव और पार्षदों की बाड़ेबंदी पर क्या बोले नवनिर्वाचित पार्षद प्रजापति.. 2. शहर की मूल समस्याओं पर क्या बोले समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कश्यप.. सुनिए पूरा वीडियो।1
- लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।2
- नगर पालिका मंडावरी मतगणना के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था डीवाईएसपी राजेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मंडावरी नगर पालिका के पास स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा मैन हाईवे पर खड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए साथी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाए इसके लिए भी पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना रहा मंडावरी पुलिस थाना के शो जगदीश प्रधान स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए साथी भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी तरह चौकन्ना रहे सतर्क रहे मतगणना शांति के साथ संपन्न हो गई इसके लिए डिवाइस भी राजेंद्र शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पूरे दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के लिए सराहना की साथी जनता का भी आभार जताया सहयोग के लिए दोसा पुलिस का भी सहयोग रहा उसके लिए भी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया4
- इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे। श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।4
- #SawaiMadhopur अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा सवाई माधोपुर एवं समस्त तहसील सभाओं के तत्वाधान में अंगिरा जयंती एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित1
- सवाई माधोपुर जिला अस्पताल के कोने पर नीमली रोड पर गंदगी में प्लास्टिक पनीयां खाती गौ वंश। स्वस्थ सवाई माधोपुर स्वच्छ सवाई माधोपुर की उड़ रही है धज्जियां। सवाई माधोपुर जिला अस्पताल के कोने पर नीमली रोड पर गंदगी में प्लास्टिक पनीयां खाती गौ वंश। स्वस्थ सवाई माधोपुर स्वच्छ सवाई माधोपुर की उड़ रही है धज्जियां।1
- वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू जाटव की ऐतिहासिक जीत, महताबपुरा में डीजे की धुन पर झूमे समर्थक चिंटू जाटव का किया भव्य स्वागत हिंडौन नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 के चुनावी नतीजे सामने आते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। वार्ड 22 से कांग्रेस प्रत्याशी चिंटू जाटव ने ऐतिहासिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है।जीत के बाद जब चिंटू जाटव महताबपुरा पहुंचे, तो स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान डीजे पर बजते देशभक्ति और जीत के तरानों पर महताबपुरा के युवा और बुजुर्ग जमकर थिरकते नजर आए।क्षेत्रवासियों ने नवनिर्वाचित पार्षद को मिठाई खिलाकर बधाई दी और साफा पहनाकर सम्मान किया। सोमवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चिंटू जाटव ने वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत वार्ड 22 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास की जीत है।स्वागत कार्यक्रम के दौरान रहमान खान अब्बासी, वजरू आरेज, अजीज गद्दीपुरा, समरु, मुमताज जुम्मा सकील शानु जाबउद्दीन वावुदीन पप्पू बकील दुगसी सरीफ गादोली नसरू निरायना सरीफ निरायना बबबु छुटुआ अमरदीन फोजी इब्राहीम छोटे डिराइवर समीर दुगसी आदी सभी ने माला साफा पहनाकर स्वागतबड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सांप के डसने पर घबराया नहीं युवक, डिब्बे में नाग बंद कर पहुंचा अस्पताल; समय पर इलाज शुरू... हिंडौन सिटी। हिंडौन-करौली मार्ग स्थित इस्लामपुरा के पास सोमवार देर शाम एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक को मोटरसाइकिल चालू करते समय सांप ने डस लिया। आमतौर पर सर्पदंश के बाद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन इस युवक ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल खुद को संभाला, बल्कि सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। पीड़ित युवक मूंडरी निवासी लक्ष्मी नारायण मीना है,जो इस्लामपुरा के पास एक दुकान पर काम करता है। वह सोमवार देर शाम दुकान का काम निपटाने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहा था। उसी दौरान बाइक के वाइजर में पहले से छिपा बैठा सांप बाहर निकला और उसने युवक के हाथ पर डस लिया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद लक्ष्मी नारायण मीना जरा सा भी नहीं घबराया। उसने तुरंत हिम्मत दिखाई और आसपास मौजूद एक प्लास्टिक का खाली डिब्बा उठाकर बेहद सावधानी से सांप को उसमें बंद कर लिया। इसके बाद वह डिब्बा हाथ में लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जब युवक हाथ में डिब्बा लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को पूरा मामला बताया, तो वहां मौजूद चिकित्साकर्मी भी उसकी हिम्मत देखकर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने डिब्बे में बंद सांप की प्रजाति की पहचान की और बिना समय गंवाए युवक को एंटी-वेनम का इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि पीड़ित के समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान हो जाने से सही एंटी-वेनम देने में काफी आसानी हुई। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टर की निगरानी में है। लक्ष्मी नारायण मीना की इस अनूठी हिम्मत और सूझबूझ की अस्पताल परिसर में हर कोई तारीफ कर रहा है।1
- ग्राम पंचायत में स्थित श्री हाड़ा जी महाराज के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़1