सांप के डसने पर घबराया नहीं युवक, डिब्बे में नाग बंद कर पहुंचा अस्पताल; समय पर इलाज शुरू... हिंडौन सिटी। हिंडौन-करौली मार्ग स्थित इस्लामपुरा के पास सोमवार देर शाम एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक को मोटरसाइकिल चालू करते समय सांप ने डस लिया। आमतौर पर सर्पदंश के बाद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन इस युवक ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल खुद को संभाला, बल्कि सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। पीड़ित युवक मूंडरी निवासी लक्ष्मी नारायण मीना है,जो इस्लामपुरा के पास एक दुकान पर काम करता है। वह सोमवार देर शाम दुकान का काम निपटाने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहा था। उसी दौरान बाइक के वाइजर में पहले से छिपा बैठा सांप बाहर निकला और उसने युवक के हाथ पर डस लिया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद लक्ष्मी नारायण मीना जरा सा भी नहीं घबराया। उसने तुरंत हिम्मत दिखाई और आसपास मौजूद एक प्लास्टिक का खाली डिब्बा उठाकर बेहद सावधानी से सांप को उसमें बंद कर लिया। इसके बाद वह डिब्बा हाथ में लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जब युवक हाथ में डिब्बा लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को पूरा मामला बताया, तो वहां मौजूद चिकित्साकर्मी भी उसकी हिम्मत देखकर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने डिब्बे में बंद सांप की प्रजाति की पहचान की और बिना समय गंवाए युवक को एंटी-वेनम का इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि पीड़ित के समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान हो जाने से सही एंटी-वेनम देने में काफी आसानी हुई। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टर की निगरानी में है। लक्ष्मी नारायण मीना की इस अनूठी हिम्मत और सूझबूझ की अस्पताल परिसर में हर कोई तारीफ कर रहा है।
सांप के डसने पर घबराया नहीं युवक, डिब्बे में नाग बंद कर पहुंचा अस्पताल; समय पर इलाज शुरू... हिंडौन सिटी। हिंडौन-करौली मार्ग स्थित इस्लामपुरा के पास सोमवार देर शाम एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक को मोटरसाइकिल चालू करते समय सांप ने डस लिया। आमतौर पर सर्पदंश के बाद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन इस युवक ने सूझबूझ और अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल खुद को संभाला, बल्कि सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद कर सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। पीड़ित युवक मूंडरी निवासी लक्ष्मी नारायण मीना है,जो इस्लामपुरा के पास एक दुकान पर काम करता है। वह सोमवार देर शाम दुकान का काम निपटाने के बाद वह अपने घर लौटने के लिए मोटरसाइकिल स्टार्ट कर रहा था। उसी दौरान बाइक के वाइजर में पहले से छिपा बैठा सांप बाहर निकला और उसने युवक के हाथ पर डस लिया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद लक्ष्मी नारायण मीना जरा सा भी नहीं घबराया। उसने तुरंत हिम्मत दिखाई और आसपास मौजूद एक प्लास्टिक का खाली डिब्बा उठाकर बेहद सावधानी से सांप को उसमें बंद कर लिया। इसके बाद वह डिब्बा हाथ में लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जब युवक हाथ में डिब्बा लेकर पहुंचा और डॉक्टरों को पूरा मामला बताया, तो वहां मौजूद चिकित्साकर्मी भी उसकी हिम्मत देखकर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने डिब्बे में बंद सांप की प्रजाति की पहचान की और बिना समय गंवाए युवक को एंटी-वेनम का इंजेक्शन लगाकर उपचार शुरू कर दिया। चिकित्सक और चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि पीड़ित के समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान हो जाने से सही एंटी-वेनम देने में काफी आसानी हुई। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टर की निगरानी में है। लक्ष्मी नारायण मीना की इस अनूठी हिम्मत और सूझबूझ की अस्पताल परिसर में हर कोई तारीफ कर रहा है।
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 से नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।2
- नेताजी का कटला में नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति का भव्य स्वागत... हिंडौन सिटी। कटरा बाजार स्थित नेताजी का कटला प्रांगण में मंगलवार को समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने वार्ड संख्या 12 सेई नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति और उनके सहयोगियों का जोरदार नागरिक अभिनंदन किया।आयोजन के दौरान हुकम सिंह कश्यप एवं एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने पार्षद विष्णु प्रजापति को पारंपरिक रूप से साफा पहनाया, माल्यार्पण किया और मिठाई खिलाकर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस मौके पर कश्यप ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप मिली यह विजय क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। एडवोकेट हर्षवर्धन सिंह ने आशा जताई कि नए पार्षद वार्ड 12 की जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड की जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। क्षेत्र की सफाई, बिजली, जलभराव और बुनियादी सुविधाओं का सुचारू विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा। इस अवसर पर वेद प्रकाश उदेइया, रामचरण कश्यप, सुरेश चौधरी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, समर्थक एवं स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे, जिन्होंने पार्षद व उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं।1
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।1
- सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।2
- इस बार नहीं लगेगा बाबा महाकालेश्वर का प्रसिद्ध लक्खी मेला आचार संहिता और टाइगर रिजर्व विरोधी आंदोलन के चलते प्रशासन का फैसलाएसडीएम राकेश कुमार न्योल बोले- कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता सरमथुरा। कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। हर वर्ष भाद्रपद मास में आयोजित होने वाला प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर का लक्खी मेला इस बार आयोजित नहीं होगा। प्रशासन ने नगर पालिका चुनाव की आचार संहिता और धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन को देखते हुए मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में नगर पालिका चुनाव के चलते क्षेत्र में आचार संहिता लागू है। वहीं टाइगर रिजर्व के विरोध में ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन एवं आंदोलन भी जारी है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। एसडीएम ने बताया कि बाबा महाकालेश्वर के मेले में हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु सरमथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचते हैं। मेले के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने के कारण सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त इंतजाम की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने इस बार मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। दर्शन पर रोक नहीं, मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेला स्थगित होने का मतलब बाबा महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक नहीं है। एसडीएम राकेश कुमार न्योल ने बताया कि श्रद्धालु सामान्य रूप से आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि मेला मैदान में दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति प्रशासन द्वारा नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं में निराशा, दुकानदार भी लौटने लगे लक्खी मेला स्थगित होने की खबर से बाबा महाकाल के श्रद्धालुओं में निराशा है। यह मेला क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है और इसमें दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। वहीं मेला स्थगित होने की जानकारी के अभाव में कुछ दुकानदार सामान लेकर सरमथुरा पहुंच गए थे। प्रशासन के निर्णय की जानकारी मिलने के बाद ऐसे दुकानदार मायूस होकर वापस अपने घर लौटने लगे। श्रद्धालुओं ने मेले के स्थगन पर निराशा जताई, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रशासन के फैसले को उचित बताते हुए कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना भी जरूरी है।4
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।1
- हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव और पार्षदों की बाड़े बंदी पर क्या बोले नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति.... शहर की मूल समस्याओं पर समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कश्यप से खास चर्चा.... हिंडौन नगर परिषद सभापति चुनाव और शहर की मूल समस्याओं को लेकर वार्ड संख्या 12 से जनता का भरोसा जीतकर आए नवनिर्वाचित पार्षद विष्णु प्रजापति जी, और एक ऐसा चेहरा जिनका एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है—समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 38 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में रहे हुकम सिंह कश्यप जी के साथ खास चर्चा। 1.सभापति चुनाव और पार्षदों की बाड़ेबंदी पर क्या बोले नवनिर्वाचित पार्षद प्रजापति.. 2. शहर की मूल समस्याओं पर क्या बोले समता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कश्यप.. सुनिए पूरा वीडियो।1