Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
Vinay kumar giri
सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सूर्यांश न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आपका अपना लोकप्रिय चैनल1
- बेलीपार में महिला की मौत के मामले का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,पैर में लगी गोली गोरखपुर।बेलीपार थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर बैठी महिला को धक्का देकर गिराने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर कसिहार बंधे के पास पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी रवि निषाद को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।पुलिस के मुताबिक,इस दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।घायल आरोपी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कौड़ीराम ले जाया गया।वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।मुठभेड़ और हथियार बरामदगी के संबंध में बेलीपार थाने में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपी रवि निषाद पुत्र संजय निषाद बेलीपार थाना क्षेत्र के चंदौली बुजुर्ग गांव का निवासी है।उसके खिलाफ महिला की मौत के मामले में पहले से हत्या का मुकदमा दर्ज था।पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को वादी ने बेलीपार थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह अपनी पत्नी मीरा पांडेय को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जा रहा था।इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया। इससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।इस मामले में बेलीपार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान रवि निषाद का नाम सामने आने के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी कसिहार बंधे के पास मौजूद है।इस पर बेलीपार थाना पुलिस ने एसओजी,स्वाट,सर्विलांस और एंटी थेफ्ट टीमों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।पुलिस टीम ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा,लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी।इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की,जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा,दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए आपराधिक इतिहास के अनुसार, रवि निषाद के खिलाफ बेलीपार थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मीरा पांडेय की मौत से संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, मुठभेड़ और हथियार बरामदगी से संबंधित मुकदमा शामिल हैं। बाइट- अनुज कुमार सिंह सीओ बांसगांव गोरखपुर।1
- जनगणना-2027 की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश स्व-गणना 16 से 30 नवंबर तक, घर-घर जनगणना एक दिसंबर से होगी शुरू (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर, 29 अक्टूबर। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुज मलिक की अध्यक्षता में गुरुवार को कैंप कार्यालय पर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। इसमें भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को सभी कार्य समयबद्ध और सटीक ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि जनपद में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण 26 अक्टूबर से चल रहा है, जिसे छह नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने स्व-गणना के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने और सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत कार्मिकों को स्व-गणना के लिए जागरूक करने के साथ आवश्यक प्रशिक्षण भी दिलाएं। जनपद में 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई। वहीं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। सूचना अधिकारी और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को जनगणना कार्यों की प्रगति से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित कराने को कहा गया। डीएम ने बताया कि घर-घर जनगणना का कार्य एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक** चलेगा। चार जनवरी की रात बेघर परिवारों की गणना भी पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जनगणना से जुड़े कार्य निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा कराने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप निदेशक एवं मंडल प्रभारी जनगणना संजय कुमार, जिला प्रभारी जनगणना सुजीत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- Nagpur MLC Election Result: कांग्रेस के अभिजीत वंजारी की बड़ी जीत, BJP के सुधाकर कोहले 3,271 वोटों से हारे1
- विकास भवन में गंदगी देख सीडीओ नाराज, दो दिन में जवाब देने की चेतावनी गोरखपुर। मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी ने गुरुवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी, कबाड़ और फाइलों के अव्यवस्थित रखरखाव पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण में कई कार्यालयों में कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, जिला विकास अधिकारी और नाजिर को टीम लगाकर पूरे विकास भवन में सफाई अभियान चलाने तथा कार्यालयों में स्वच्छता और अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- सपा की जीत के बाद मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने क्या कह दिया? “पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है!” शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों पर राजभर ने कहा- “ये पढ़े-लिखे लोगों का चुनाव है।” उनके बयान का वीडियो देखिए और सुनिए उन्होंने क्या कहा। #OmPrakashRajbhar #VaranasiNews #SP #DainikAdhyay1
- तूफान-बारिश भी नही बुझा सकी जगन्नाथ प्रभु का दीपक ,ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में एक बार फिर असीम आस्था और साहस का अनोखा दृश्य देखने को मिला तूफान-बारिश भी नही बुझा सकी जगन्नाथ प्रभु का दीपक ,ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में एक बार फिर असीम आस्था और साहस का अनोखा दृश्य देखने को मिला1
- UP Election 2027: PM Modi के गढ़ वाराणसी में अखिलेश यादव की जीत! BJP के लिए खतरे की घंटी?1