*60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में नहीं देना होगा किराया, राशन की दुकानों पर जल्द मिलेगी बैठने और ठंडे पानी की सुविधा* दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में नहीं देना होगा किराया, राशन की दुकानों पर जल्द मिलेगी बैठने और ठंडे पानी की सुविधा सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय बुधवार को सुलतानपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिलाएं तीर्थ यात्रा, दर्शन अथवा अपने दैनिक कार्यों के लिए रोडवेज बसों से प्रदेश में कहीं भी जा सकेंगी। इसके लिए उनके पास वोटर आईडी अथवा आधार कार्ड होना मान्य होगा।
*60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में नहीं देना होगा किराया, राशन की दुकानों पर जल्द मिलेगी बैठने और ठंडे पानी की सुविधा* दैनिक अयोध्या टाइम्स सुल्तानपुर। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में नहीं देना होगा किराया, राशन की दुकानों पर जल्द मिलेगी बैठने और ठंडे पानी की सुविधा सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय बुधवार को सुलतानपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग महिलाएं तीर्थ यात्रा, दर्शन अथवा अपने दैनिक कार्यों के लिए रोडवेज बसों से प्रदेश में कहीं भी जा सकेंगी। इसके लिए उनके पास वोटर आईडी अथवा आधार कार्ड होना मान्य होगा।
- *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।3
- सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट1
- यहां पर कोई सुनाई सुनाई नहीं कर रहा है ना कोई सड़क बनवा रहा है यहां के पुराने प्रधान ज्योति है रंगीली थे वह जो है सड़क का निर्माण करवाए थे अब फिर रिंकू सिंह प्रधान है वह भी नहीं करवारहे हैं1
- *कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* * कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* स्थान: कादीपुर, सुल्तानपुर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालापुर चंदौली गांव में पानी की टंकी पर झंडे लगाने को लेकर एक संवेदनशील मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तनाव और सुगबुगाहट का माहौल है। पूरा मामला क्या है? झंडों का क्रम: प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, गांव की पानी की टंकी पर पहले से एक धार्मिक झंडा लगा हुआ था, जिसके बाद वहां तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके बाद कथित तौर पर अराजक तत्वों द्वारा सबसे ऊपर एक अन्य मजहबी झंडा लगाकर मामले को हवा देने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया रील: इस पूरी घटना का वीडियो शूट कर युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए कादीपुर कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से सभी झंडों को हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में रील बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन की कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव पर सवाल इस पूरी घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर प्रशासन की भूमिका को लेकर तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं: राजनीतिक दबाव की चर्चा: स्थानीय लोगों और तहलका मचाने वाले तेवरों के बीच यह सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि क्या इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस प्रशासन स्थानीय नेताओं या रसूखदार लोगों के दबाव में आकर काम करता है? निष्पक्षता पर संदेह: जनता के एक वर्ग का यह भी आरोप है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले ऐसे तत्वों पर यदि समय रहते और कड़ा रुख न अपनाया जाए, तो प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या पुलिस बिना किसी भेदभाव और बाहरी दबाव के पारदर्शी कार्रवाई कर रही है या नहीं। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।1
- 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।1
- सुल्तानपुर एसपी ने बारावफात सुरक्षा का जायजा लिया: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, अराजक तत्वों पर होगी कार्रवाई सुल्तानपुर में बारावफात जुलूस से पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम के साथ फ्लैग मार्च किया और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जुलूस के मद्देनजर धर्मगुरुओं और समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ चौकी, थाना और केंद्रीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गई हैं। सभी को शासन के निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। किसी भी नई परंपरा या गैर-पारंपरिक आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा के लिए संवेदनशील और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) के जवानों को तैनात किया गया है। अति-संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुल्तानपुर पुलिस की सोशल मीडिया सेल भी विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर अफवाहों को रोकने के लिए सक्रिय रूप से नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक ने माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बारावफात और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।1
- स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे1
- नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप 27 मौतों से मचा हाहाकार लगभग चार सौ से अधिक लोग लापता नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 105 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर सामने आई है। बाढ़ की चपेट में नेपाल के करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी किनारे स्थित बताई जा रही हैं। वहीं लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की सूचना है। नेपाल में मची इस प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी राज्यों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।1