Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऐशबाग स्टेडियम मजार के पास पुल के नीचे लगी भीषण आग पुलिस बल मौके पर मौजूद
AM NEWS
ऐशबाग स्टेडियम मजार के पास पुल के नीचे लगी भीषण आग पुलिस बल मौके पर मौजूद
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बोड़ा में *झांकियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात 11 बजे तक हुए भगवान गणेश के दर्शन* *मेन मार्केट में विराजे 8 फीट ऊंचे गणपति, शाम 6 बजे बाद होंगे दर्शन* *झांकियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात 11 बजे तक हुए भगवान गणेश के दर्शन* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। गणेश उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को नगर में गणेश पंडालों और आकर्षक झांकियों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शाम को बारिश थमने के बाद गणेश उत्सव समितियां झांकियों की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं। नगर के विभिन्न झांकी स्थलों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे। उत्सव के दूसरे दिन पहली रात की अपेक्षा झांकी स्थलों पर अधिक भीड़ रही। श्रद्धालु देर रात तक परिवार सहित झांकियों के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। मेन मार्केट में 8 फीट ऊंचे गणपति आकर्षण का केंद्र मेन मार्केट बोड़ा में 8फीट ऊंची भगवान गणपति की प्रतिमा विराजित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां भगवान गणपति के दर्शन शाम 6 बजे के बाद किए जा सकेंगे। गणेश उत्सव के दौरान गोविंद राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन भगवान गणपति को अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। मेन मार्केट में गणेश जी की प्रतिदिन महाआरती पंडित अंकित शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर की जाती है। नगर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।1
- video Viral दो बाबाओं की जंग ।70 हजार में पर्ची निकालते हैं!” धीरेंद्र के बयान पर पंडोखर का पलटवार—“मंच पर मुर्गा बना दूंगा” “70 हजार में पर्ची निकालते हैं!” धीरेंद्र के बयान पर पंडोखर का पलटवार—“मंच पर मुर्गा बना दूंगा”1
- मध्य प्रदेश में दो दिल दहला देने वाली घटनाओं के खिलाफ आज राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी ने जोरदार धरना-प्रदर्शन और. ब्रेकिंग न्यूज़ केकेडी न्यूज का थाम्मेल बनाकर दो.1
- ग्राम रोजगार सहायकों ने पंचायत सहायक सचिव पद पर आमेलन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सहायक संघ एवं मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे रायसेन में मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर आमेलन करने तथा पंचायत सचिवों के समान सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून 2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों की महापंचायत में विभिन्न घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए 5 अक्टूबर 2023 को समिति का गठन किया गया। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को समिति अध्यक्ष की नियुक्ति तथा 27 अक्टूबर 2025 को समिति अध्यक्ष एवं संगठन के बीच वार्ता भी हुई। संघ ने ज्ञापन में 22 जून 2025 को भोपाल में पंचायत मंत्री की मौजूदगी में हुए महासम्मेलन, 7 जुलाई एवं 29 अक्टूबर 2025 की विभागीय बैठकों तथा 25 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री से हुई प्रतिनिधिमंडल की चर्चा का भी उल्लेख किया। वहीं 22 दिसंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए आश्वासन तथा 20 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महासम्मेलन में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।1
- दीवानगंज में 18 सितंबर को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर, तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 18 सितंबर को दीवानगंज में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने दीवानगंज स्थित पीएम श्री विद्यालय एवं सेंट जॉर्ज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान सांची नायब तहसीलदार सहित सांची जनपद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और सरपंच गिरजेश नायक सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शिविर को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।1
- भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी1
- देवनगर में 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से 30 बिस्तर का अस्पताल का सांची विधायक डॉ चौधरी ने किया उद्घाटन रायसेन ज़िले के देवनगर ग्राम पंचायत के लिए 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन का निर्माण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांची विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के सुखी जीवन का आधार है और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। बुधवार शाम 4बजे डॉ. चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि जब वे वर्ष 1989 में पहली बार विधायक बने थे, उस समय देवनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाई थी। बाद में स्वास्थ्य मंत्री बनने के दौरान इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालयों पर होते हैं, लेकिन देवनगर ग्राम पंचायत में भी 30 बिस्तरों की सुविधा वाला अस्पताल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग पर बना अस्पताल का तीन मंजिला भवन तैयार हो चुका है। अस्पताल में 30 बिस्तरों के साथ विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। अस्पताल में करीब 400 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। डॉ. चौधरी ने बताया कि वर्तमान में दो मेडिकल ऑफिसर अस्पताल में उपस्थित हैं, जबकि तीन अन्य डॉक्टरों की नियुक्ति पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनके शीघ्र ज्वाइन करने की बात कही गई। इस तरह अस्पताल में कुल पांच डॉक्टरों की पदस्थापना होने का दावा किया गया। अस्पताल में प्रसूति सेवा सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे भी शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन में डॉ. चौधरी ने कोविड काल के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पताल भवनों की स्वीकृतियां दिलाई गईं। उन्होंने गढ़ी, चांदपुर हिनोतिया ख़ास , आंमखेड़ा, बाढ़ेर, समनापुर और सोड़रपुर हरदौट, अगरिया कलां, आलमपुर, हिनोतिया महलपुर, सहित विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भवन स्वीकृत कराने की बात कही। इन केंद्रों पर सीएचओ और एएनएम की सेवाएं तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर बड़े शहरों का रुख न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सके। संबोधन के दौरान देवनगर में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि स्कूल के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि देवनगर का स्कूल अब पीएम श्री स्कूल के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास किया है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सीएमएचओ डाक्टर दिनेश खत्री ने दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना ने भी उद्बोधन में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी के विकास कार्यों के संबंध एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रकाश डाला, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल ने भी उद्बोधन में विकास कार्यों से संबंधित बात कही। कार्यक्रम में सीबीएमओ डॉक्टर संदीप यादव डॉक्टर शुभम पटेल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आस्था सोनी बीपीओ संजय तिग्गा एसडीओ आरईएस नरेश ठाकरे सरपंच देहगांव श्रीमती सुषमा राजेंद्र श्रीवास्तव सरपंच गढ़ी सैयद मसूद अली पटेल सरपंच आलमपुर चैन सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सरपंच भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ऋषिराज धाकड़ ने किया।1
- 19 सितंबर क़ो इदौर मे छात्रों क़ी गूंज कार्यक्रम मे #rahulgandhi ज़ी आ रहे है। छात्रों से संवाद करेंगे। आप अभी से अपील है। जारी QRCODE लिंक से खुद क़ो जोड़े अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचे।1
- 16.9.2026 फैज़ान खान फैंस क्लब ने कहा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पर मुकदमा दर्ज कियू नहीं हुआ,खान ने उवैसी जी का भोपाल आगमन पर अभिनंदन किया,पर गलत टिप्पणी करना गलत है,उनको थाने जाके मुकदमा दर्ज करना चाहिए था,खान ने रामेश्वर शर्मा को माफी मांगने की बात की,ओर क़ाज़ीकैंप पर आने की बात की,खान ने कहा एक ईट भी हिला के दिखाए,खान ने उत्तर विधानसभा को अपना परिवार बताया, 16.9.2026 फैज़ान खान फैंस क्लब ने कहा भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पर मुकदमा दर्ज कियू नहीं हुआ,खान ने उवैसी जी का भोपाल आगमन पर अभिनंदन किया,पर गलत टिप्पणी करना गलत है,उनको थाने जाके मुकदमा दर्ज करना चाहिए था,खान ने रामेश्वर शर्मा को माफी मांगने की बात की,ओर क़ाज़ीकैंप पर आने की बात की,खान ने कहा एक ईट भी हिला के दिखाए,खान ने उत्तर विधानसभा को अपना परिवार बताया,1