Shuru
Apke Nagar Ki App…
टनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चाटनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा टनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा
The Public Matter
टनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चाटनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा टनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार से संवर रही युवाओं की राह: चम्पावत के दीपक अतियाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल। चम्पावत 09 अक्टूबर, 2026 सूवि। *मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार से संवर रही युवाओं की राह: चम्पावत के दीपक अतियाल बने आत्मनिर्भरता की मिसाल* मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी और स्वरोजगारपरक योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ राज्य के हर वर्ग तक पहुँच रहा है। प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर राज्य के युवा न केवल अपने सपनों को हकीकत में बदल रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत भी लिख रहे हैं। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के सीमांत क्षेत्र से एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है, जहाँ स्थानीय युवा दीपक अतियाल ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाकर अपने पैरों पर खड़े होने में सफलता प्राप्त की है। दीपक अतियाल ने मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 3 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर जनपद मुख्यालय स्थित नागनाथ वार्ड के मल्ली बाजार में एक अनूठी और आधुनिक दुकान की शुरुआत की है। इस दुकान में फिश एक्वेरियम, कैट व डॉग फूड सहित पालतू जानवरों के लिए आवश्यक विभिन्न सामग्रियां एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। दीपक की लगन, कड़ी मेहनत और राज्य सरकार के इस योजनाबद्ध सहयोग ने न केवल उनके लिए आजीविका का एक मजबूत जरिया तैयार किया है, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी अपने पालतू जानवरों की देखभाल के लिए एक सुलभ और बेहतर सेवा मंच प्रदान किया है। वर्तमान में दीपक ऋण का पूर्ण भुगतान कर चुके हैं। आज दीपक अपनी इस पहल के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 15 से 20 हजार रुपये की सम्मानजनक आय अर्जित कर रहे हैं। मा0 मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के इस सफल क्रियान्वयन ने दीपक को आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए क्षेत्र के अन्य बेरोजगार युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बना दिया है। यह सफलता इस बात का जीवंत प्रमाण है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शी सोच और जनकेंद्रित नीतियां उत्तराखंड के युवाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। दीपक अतियाल आज केवल एक सफल स्वरोजगारकर्ता नहीं, बल्कि इस विश्वास की मिसाल हैं कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग, मेहनत और आत्मविश्वास मिलकर आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।4
- टनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चाटनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा टनकपुर में एसपी रेखा यादव ने किया जनसंवाद, सुरक्षा और यातायात पर हुई चर्चा1
- डीएम आशीष भटगांई ने किया अंतर महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील पिथौरागढ़: सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने किया। इस दौरान उन्होंने रिंग में उतर रहे मुक्केबाजों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सच्ची खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण, शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। नियमित खेलों से युवाओं में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास, विपरीत परिस्थितियों से जूझने की क्षमता और टीम भावना जैसे गुणों का विकास होता है। खेल जीवन में हार-जीत को सहजता से स्वीकार करने और चुनौतियों से मुकाबला करने का हुनर सिखाते हैं। जिलाधिकारी ने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने का कड़ा संदेश देते हुए अपनी ऊर्जा को खेल, शिक्षा और सकारात्मक रचनात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की रीढ़ हैं; एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर वे खेल के जरिए पिथौरागढ़ और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का एक बेहतरीन मंच और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माहौल मिलता है। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न महाविद्यालयों के मुक्केबाजों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।2
- Post by Mr Salim1
- ध्रुव राठी भी उतरे मैदान में, 10 अक्टूबर का इतिहास रचने जा रहा है। । मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर आंदोलन इतना बड़ा हो जाएगा, कल्पना से परे लगता है। अब इस मामले को लेकर ध्रुव राठी भी मैदान में उतर गए हैं। क्या लगता है 10 अक्टूबर का इतिहास रच पाएगा। । ।1
- नैनीताल पुलिस का बड़ा फैसला: कैंची धाम और भवाली में आज से बदला ट्रैफिक प्लान, वीकेंड पर डायवर्जन लागू नैनीताल। श्री कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 10 और 11 अक्टूबर 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक व डायवर्जन प्लान लागू किया है। नए प्लान के तहत सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और रानीखेत से आने-जाने वाली बसों और निजी चौपहिया वाहनों को वाया लमगड़ा, धानाचूली, मुक्तेश्वर और भीमताल खुटानी बैंड की तरफ डायवर्ट किया गया है। कैंची धाम आने वाले पर्यटकों की निजी गाड़ियों के लिए दो मुख्य पार्किंग बनाई गई हैं। भीमताल के रास्ते आने वाले वाहनों को विकास भवन पार्किंग और गेठिया/नैनीताल के रास्ते आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से श्रद्धालु केवल स्थानीय शटल सेवा के जरिए ही मंदिर तक जा सकेंगे। वीकेंड के दौरान कैंची धाम और नैनीताल क्षेत्र में बाहरी टैक्सी व दुपहिया वाहनों का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा।1
- कैप्टन स्मिथ के हौसले को सलाम! 🫡✈️ खुद मुश्किलों का सामना किया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को दी पहली प्राथमिकता। सुरक्षित लैंडिंग कराकर पेश की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल। ऐसे जांबाज को दिल से सलाम! 🇮🇳❤️ #CaptainSmith #RealHero #BravePilot #HumanityFirst #SaluteToHeroes #MeraHakNews #ViralReels #FacebookReels #InstagramReels #InspirationalStory कैप्टन स्मिथ के हौसले को सलाम! 🫡✈️ खुद मुश्किलों का सामना किया, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को दी पहली प्राथमिकता। सुरक्षित लैंडिंग कराकर पेश की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल। ऐसे जांबाज को दिल से सलाम! 🇮🇳❤️ #CaptainSmith #RealHero #BravePilot #HumanityFirst #SaluteToHeroes #MeraHakNews #ViralReels #FacebookReels #InstagramReels #InspirationalStory1
- मिनिस्टीरियल फेडरेशन के द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिलाधिकारी चम्पावत, 09 अक्टूबर 2026, सूवि। *मिनिस्टीरियल फेडरेशन के द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिलाधिकारी* *कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को गंभीरता से सुना, नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का दिया आश्वासन* *कर्मचारी हितों की रक्षा एवं संगठनात्मक एकजुटता पर दिया गया जोर, विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने किया प्रतिभाग* उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन की जनपद शाखा चम्पावत द्वारा शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, चम्पावत में द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। उन्होंने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अधिवेशन के दौरान फेडरेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों की विभिन्न सेवा संबंधी समस्याओं एवं मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कर्मचारियों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कहा कि कर्मचारी प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन एवं जनसेवाओं को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समाधान किया जाना आवश्यक है, ताकि वे बेहतर वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। उन्होंने फेडरेशन द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने तथा शासन स्तर से संबंधित प्रकरणों को उचित माध्यम से अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों से आपसी समन्वय, सकारात्मक सोच एवं पूर्ण निष्ठा के साथ जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। अधिवेशन में फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें कनिष्ठ सहायक पद की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक करने एवं वेतन लेवल-5 के अंतर्गत ग्रेड पे 2800 रूपये अनुमन्य किए जाने, मिनिस्टीरियल संवर्ग के पदों का पुनर्गठन, पदोन्नति संबंधी नियमों में संशोधन, पदोन्नति न होने वाले विभागों में एसीपी व्यवस्था लागू करने तथा पुरानी पेंशन योजना की बहाली जैसी प्रमुख मांगें शामिल रहीं। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों ने गोल्डन कार्ड से संबंधित समस्याओं के निराकरण, स्थानांतरण अधिनियम की व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्धारण, मिनिस्टीरियल कार्मिकों के लिए कॉमन सेवा नियमावली लागू करने तथा सृजित मिनिस्टीरियल पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्ति न किए जाने की मांग भी रखी। इस अवसर पर फेडरेशन के जनपदीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार ने संगठन की गतिविधियों एवं कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता एवं सकारात्मक संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। अधिवेशन में जनपद के विभिन्न विभागों से आए मिनिस्टीरियल संवर्ग के कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, फेडरेशन के जनपदीय अध्यक्ष श्री विनोद कुमार, जनपदीय महामंत्री श्री जीवन चन्द्र ओली, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह सोन एवं श्री सौरभ चन्द्र, पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र कुमार जोशी, पिथौरागढ़ फेडरेशन के जनपदीय अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र लुठी, एनएमओपीएस के महामंत्री श्री प्रकाश तड़ागी, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफिसर्स के जनपदीय सचिव श्री हिमांशु मुरारी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री रमेश देव, महामंत्री श्री जगदीश तड़ागी, श्री मनोज चन्द्र, श्री प्रकाश उपाध्याय, श्री बिन्दु गिरी सहित विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1