महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति कर रही जागरूक धौलपुर पुलिस स्कूलों व महाविद्यालयों में विशेष अभियान के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम धौलपुर। राज्य सरकार के निर्देश एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत धौलपुर जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्राओं और युवाओं को सुरक्षा, कानून और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस टीमें लगातार शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपाय तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर ठगी अथवा किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में बिना संकोच तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए नशे के दुष्परिणाम, बाल अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में जन-जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी देकर उन्हें आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धौलपुर पुलिस का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं तक सुरक्षा, कानून और अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जा सके तथा समाज में सुरक्षा, विश्वास और कानून के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति कर रही जागरूक धौलपुर पुलिस स्कूलों व महाविद्यालयों में विशेष अभियान के तहत चल रहे जागरूकता कार्यक्रम धौलपुर। राज्य सरकार के निर्देश एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत धौलपुर जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा अपराधों की रोकथाम को लेकर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्राओं और युवाओं को सुरक्षा, कानून और अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस टीमें लगातार शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम
आयोजित कर रही हैं। कार्यक्रमों के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा संबंधी कानूनों, विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपाय तथा आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही उन्हें छेड़छाड़, उत्पीड़न, साइबर ठगी अथवा किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में बिना संकोच तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए नशे के दुष्परिणाम, बाल अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार
नागरिक बनने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में जन-जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस सहायता तंत्र की जानकारी देकर उन्हें आत्मविश्वासी एवं सशक्त बनाया जा सकता है। इसी उद्देश्य से जिले के प्रत्येक थाना क्षेत्र में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धौलपुर पुलिस का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं तक सुरक्षा, कानून और अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाई जा सके तथा समाज में सुरक्षा, विश्वास और कानून के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
- स्वच्छ बाड़ी के संकल्प को साकार करती नगर पालिका, वार्ड-वार्ड में चल रहा विशेष सफाई अभियान धौलपुर (बाड़ी)। नगरपालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जलभराव मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी वार्डों में प्रतिदिन विशेष नाली तलीझाड़ एवं सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल के निर्देशन में यह अभियान पूरे शहर में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। सफाई प्रभारी अंकित कुमार एवं सुरेंद्र दांत्रे की देखरेख में नगर पालिका की विशेष सफाई टीमें प्रतिदिन प्रातःकाल से ही विभिन्न वार्डों, गलियों एवं मोहल्लों में पहुंचकर नालियों की तलीझाड़, गाद निकासी तथा व्यापक साफ-सफाई का कार्य कर रही हैं। अभियान के दौरान नालियों से निकाली गई गाद का तत्काल उठाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही ईओ दीपक गोयल स्वयं भी सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बाड़ी शहर की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कार्य कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सफाई कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वार्ड पार्षदों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा प्रत्येक वार्ड में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित हो। ईओ गोयल ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।4
- धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।। धौलपुर पुलिस जिलेभर में प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, वहीं व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जागरूक भी कर रही है। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का भय बना है और आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।धौलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।। धौलपुर पुलिस जिलेभर में प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, वहीं व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जागरूक भी कर रही है। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का भय बना है और आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।धौलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।4
- धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रोजाना हो रही सघन गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर धौलपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन सघन पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस की नियमित मौजूदगी से जहां अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील इलाकों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिसकर्मी व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन रहे हैं। साथ ही लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की प्रभावी रोकथाम कर जिले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि नियमित पैदल गश्त से पुलिस की सतत मौजूदगी बनी रहती है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगता है और आमजन स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।2
- Mahadev aaj dusra din hai har har mahadev shambhu Kashi Vishwanath bhole ✨🖇️🎯1
- मुरैना पहाड़गढ़ Sp साहब..पुलिस से बचाइए! रात को घर में घुसकर गर्भवती महिलाओं को मारती है डंडे1
- *अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के विद्यार्थियों का विदाई समारोह सम्पन्न* अम्बाह अम्बाह पीजी कॉलेज में एम.एस.सी. रसायन विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर के वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय तथा रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके उपरांत सभी गुरुजनों का पुष्पमालाओं से सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य महोदय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. वी.के. जैन सहित समस्त शिक्षकगण ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया तथा उन्हें जीवन में अनुशासन, परिश्रम, नैतिक मूल्यों एवं शिक्षकों द्वारा दी गई सीख को आत्मसात कर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अगले चरण में विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के आधार पर मिस्टर फेयरवेल एवं मिस फेयरवेल का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में बिताए गए अपने यादगार पलों एवं अनुभवों को साझा करते हुए गुरुजनों एवं सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा सभी वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दी गईं। अंत में समूह छायाचित्र के साथ गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस विदाई समारोह का आयोजन रसायन विभाग एवं एम.एस.सी. रसायन विज्ञान के कनिष्ठ छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।4
- राजाखेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ मनिया खलील अहमद, प्रोविजनल आरपीएस सुखराम विश्नोई एवं थानाधिकारी वीर सिंह ने की। बैठक के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, साइबर ठगी या अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा बैठक में नशे के दुष्परिणामों, बाल अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन तथा आगामी त्यौहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के प्रति भी आमजन को जागरूक किया गया। बैठक में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के साथ सुना गया और उन्हें निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया। राजाखेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ मनिया खलील अहमद, प्रोविजनल आरपीएस सुखराम विश्नोई एवं थानाधिकारी वीर सिंह ने की। बैठक के दौरान महिलाओं एवं छात्राओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, साइबर ठगी या अन्य अपराध की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा बैठक में नशे के दुष्परिणामों, बाल अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन तथा आगामी त्यौहारों के दौरान सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के प्रति भी आमजन को जागरूक किया गया। बैठक में स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता के साथ सुना गया और उन्हें निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया।1
- *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक :-अशोक तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा)4