Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना पहाड़गढ़ Sp साहब..पुलिस से बचाइए! रात को घर में घुसकर गर्भवती महिलाओं को मारती है डंडे
Public shuru app madhyapradesh
मुरैना पहाड़गढ़ Sp साहब..पुलिस से बचाइए! रात को घर में घुसकर गर्भवती महिलाओं को मारती है डंडे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुरैना पहाड़गढ़ Sp साहब..पुलिस से बचाइए! रात को घर में घुसकर गर्भवती महिलाओं को मारती है डंडे1
- स्वच्छ बाड़ी के संकल्प को साकार करती नगर पालिका, वार्ड-वार्ड में चल रहा विशेष सफाई अभियान धौलपुर (बाड़ी)। नगरपालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जलभराव मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी वार्डों में प्रतिदिन विशेष नाली तलीझाड़ एवं सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल के निर्देशन में यह अभियान पूरे शहर में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। सफाई प्रभारी अंकित कुमार एवं सुरेंद्र दांत्रे की देखरेख में नगर पालिका की विशेष सफाई टीमें प्रतिदिन प्रातःकाल से ही विभिन्न वार्डों, गलियों एवं मोहल्लों में पहुंचकर नालियों की तलीझाड़, गाद निकासी तथा व्यापक साफ-सफाई का कार्य कर रही हैं। अभियान के दौरान नालियों से निकाली गई गाद का तत्काल उठाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही ईओ दीपक गोयल स्वयं भी सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बाड़ी शहर की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कार्य कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सफाई कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वार्ड पार्षदों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा प्रत्येक वार्ड में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित हो। ईओ गोयल ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।4
- शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन। *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा1
- धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।। धौलपुर पुलिस जिलेभर में प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, वहीं व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जागरूक भी कर रही है। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का भय बना है और आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।धौलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।। धौलपुर पुलिस जिलेभर में प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, वहीं व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जागरूक भी कर रही है। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का भय बना है और आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।धौलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।4
- धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रोजाना हो रही सघन गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर धौलपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन सघन पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस की नियमित मौजूदगी से जहां अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील इलाकों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिसकर्मी व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन रहे हैं। साथ ही लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की प्रभावी रोकथाम कर जिले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि नियमित पैदल गश्त से पुलिस की सतत मौजूदगी बनी रहती है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगता है और आमजन स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।2
- ग्वालियर: टेहलरी स्कूल के छात्र/छात्राओं का सी. एच. सी. केंद्र मोहना की स्वास्थय कार्यकर्ता द्वारा किया गया स्वास्थय परीक्षण। ग्वालियर : आज दिनांक 31 जुलाई 2026 को शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी में सीएससी केंद्र मोहन द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय टेहलरी के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थय के प्रति जागरूक करने हेतु मोहना CSC केंद्र की स्वास्थय कार्यकर्त्ता श्रीमती अनुराधा कुशवाहा एवं उनके सहयोगी द्वारा टेहलरी विद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक श्री राजीव शर्मा श्री श्रीनिवास शर्मा श्री मुकेश शर्मा, श्री जितेंद्र सिंह सिकरवार, श्रीमती किरन माहौर, आदि शिक्षक शिक्षिका भी उपस्थित थे। श्रीमती कुशवाहा द्वारा विद्यालय के दो छात्र-छात्राओं को उनके माता-पिता के साथ नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र हजीरा या जनकगंज में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु ले जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शिक्षिकाओं के स्वास्थ्य के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी ली गई। विद्यालय के शिक्षक श्री मुकेश शर्मा जी को अपने पास की हजीरा डिस्पेंसरी में दांतो के परीक्षण हेतु जाने के लिए निर्देशित किया।4
- ग्वालियर ज़ोन के आई जी अरविंद सक्सैना ने किया नवीन आई जी कार्यालय का उद्घाटन, डी आई जी असित यादव, एस एस पी धर्मवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद। ग्वालियर ज़ोन के आई जी अरविंद सक्सैना ने किया नवीन आई जी कार्यालय का उद्घाटन, डी आई जी असित यादव, एस एस पी धर्मवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।1
- हाथ में देसी कट्टा लिए छत पर चढ़ा शराबी पत्नी ने किया साथ रहने से इनकार तो दिखाया गुस्सा, थाना प्रभारी आलोक परिहार की सूझबूझ से छुड़ाया कट्टा निकालकर फेंकी गोली देखें क्या है पूरा मामला... हाथ में देसी कट्टा लिए छत पर चढ़ा शराबी पत्नी ने किया साथ रहने से इनकार तो दिखाया गुस्सा, थाना प्रभारी आलोक परिहार की सूझबूझ से छुड़ाया कट्टा निकालकर फेंकी गोली देखें क्या है पूरा मामला...1