शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन। *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा
शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन। *शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा। प्रेषक अशोक तिवारी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश किसान सभा
- ग्वालियर ज़ोन के आई जी अरविंद सक्सैना ने किया नवीन आई जी कार्यालय का उद्घाटन, डी आई जी असित यादव, एस एस पी धर्मवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद। ग्वालियर ज़ोन के आई जी अरविंद सक्सैना ने किया नवीन आई जी कार्यालय का उद्घाटन, डी आई जी असित यादव, एस एस पी धर्मवीर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद।1
- स्वच्छ बाड़ी के संकल्प को साकार करती नगर पालिका, वार्ड-वार्ड में चल रहा विशेष सफाई अभियान धौलपुर (बाड़ी)। नगरपालिका बाड़ी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जलभराव मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी वार्डों में प्रतिदिन विशेष नाली तलीझाड़ एवं सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल के निर्देशन में यह अभियान पूरे शहर में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। सफाई प्रभारी अंकित कुमार एवं सुरेंद्र दांत्रे की देखरेख में नगर पालिका की विशेष सफाई टीमें प्रतिदिन प्रातःकाल से ही विभिन्न वार्डों, गलियों एवं मोहल्लों में पहुंचकर नालियों की तलीझाड़, गाद निकासी तथा व्यापक साफ-सफाई का कार्य कर रही हैं। अभियान के दौरान नालियों से निकाली गई गाद का तत्काल उठाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही ईओ दीपक गोयल स्वयं भी सफाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका बाड़ी शहर की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर प्रत्येक वार्ड में नियमित रूप से कार्य कराया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सफाई कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वार्ड पार्षदों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है, ताकि प्राप्त सुझावों के आधार पर व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके तथा प्रत्येक वार्ड में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सफाई सुनिश्चित हो। ईओ गोयल ने शहरवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें, कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएँ।4
- 85वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी 17 दिसंबर को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी नगर पालिका में भुगतान और टेंडर प्रक्रिया जारी रहने का आरोप ICICI बैंक से कथित 50 85वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी 17 दिसंबर को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद भी नगर पालिका में भुगतान और टेंडर प्रक्रिया जारी रहने का आरोप ICICI बैंक से कथित 50 करोड़ रुपये के भुगतान की उच्चस्तरीय जांच की मांग, जनता के पैसों का बैंक स्टेटमेंट सार्वजनिक करने की मांग कलेक्टर को पार्षदों ने सौंपा सामूहिक पत्र, 42.67 लाख रुपये के निरस्त टेंडर फार्म में कथित भुगतान और फर्जी हस्ताक्षर से ठहराव प्रस्ताव बनाए जाने पर उठाए सवाल सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पारदर्शिता की मांग को लेकर शुरू किया गया जनहित सत्याग्रह 85वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पार्षदों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला कलेक्टर मुरैना को सामूहिक पत्र सौंपकर कथित बड़े वित्तीय घोटालों, भुगतान और टेंडर प्रक्रियाओं की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्षदों ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ 17 दिसंबर 2025 को अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया की जा चुकी है। इसके बाद मामले में माननीय उच्च न्यायालय, ग्वालियर द्वारा भी शासन को निर्धारित समय-सीमा में आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्षदों का आरोप है कि इसके बावजूद नगर पालिका में भुगतान और टेंडर संबंधी प्रक्रियाएं लगातार जारी हैं। “अविश्वास प्रस्ताव के बाद आंखें मूंदकर किए जा रहे बड़े भुगतान” पार्षदों का आरोप है कि अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और न्यायालय के निर्देशों के बावजूद नगर पालिका में जिम्मेदार अधिकारी कथित अनियमितताओं पर आंखें मूंदे बैठे हैं। उनका कहना है कि इसी कारण नगर पालिका में बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितताओं और कथित घोटालों को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका के ICICI बैंक खाते से करीब 50 करोड़ रुपये के कथित भुगतान की उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि संबंधित बैंक खातों के स्टेटमेंट, भुगतान की पूरी सूची, बिल-वाउचर, स्वीकृति, ठहराव प्रस्ताव और भुगतान की पूरी प्रक्रिया की जांच कराई जाए। साथ ही जनता के पैसों से संबंधित बैंक खाते का स्टेटमेंट सार्वजनिक किया जाए, ताकि जनता को भी नगर पालिका के वित्तीय लेन-देन की वास्तविक जानकारी मिल सके। 42.67 लाख रुपये के कथित भुगतान पर उठाए सवाल पार्षदों ने जिला कलेक्टर को दिए सामूहिक पत्र में आरोप लगाया कि जिला कलेक्टर की TL बैठक में निरस्त किए गए विद्युत सामग्री टेंडर से संबंधित करीब 42.67 लाख रुपये का कथित भुगतान बाद में किया गया। पार्षदों का सवाल है कि यदि संबंधित टेंडर निरस्त किया जा चुका था तो उसके आधार पर भुगतान किस नियम, किस प्रक्रिया और किस सक्षम स्वीकृति के तहत किया गया? पार्षदों ने इस मामले से जुड़े दस्तावेज भी जिला प्रशासन को सौंपे और मांग की कि निरस्त टेंडर से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की जाए। पार्षदों का कहना है कि इस मामले में जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है और यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। “हमारे फर्जी हस्ताक्षर कर बनाए जा रहे ठहराव प्रस्ताव” पार्षदों ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कथित फर्जी हस्ताक्षर कर ठहराव प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं और बिना विधिवत ठहराव प्रस्ताव के भुगतान एवं नए टेंडर लगाए जाने की शिकायत सामने आई है। पार्षदों ने मांग की कि नगर पालिका में पिछले समय में पारित सभी ठहराव प्रस्तावों की जांच कराई जाए तथा उनमें लगे हस्ताक्षरों का संबंधित पार्षदों से सत्यापन कराया जाए। यदि किसी दस्तावेज पर फर्जी हस्ताक्षर पाए जाते हैं तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। 50 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में पिछले समय से करीब 50 करोड़ रुपये के कथित घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में केवल एक-दो मामलों की जांच पर्याप्त नहीं है, बल्कि नगर पालिका के सभी बैंक खातों, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन भुगतानों, टेंडर, ठहराव प्रस्ताव, निर्माण कार्यों और बिल-वाउचर की व्यापक जांच कराई जानी चाहिए। पार्षदों ने कहा कि जनता के पैसों से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने जिला कलेक्टर मुरैना से मांग की कि पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एवं उच्चस्तरीय जांच एजेंसी से जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक संदिग्ध भुगतानों एवं प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की जाए। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि जनहित सत्याग्रह नगर पालिका में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के धन की सुरक्षा के लिए है। उनका कहना है कि उनके पास कथित अनियमितताओं से संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं और वे सभी दस्तावेज जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत करने को तैयार हैं। पार्षदों ने कहा—“17 दिसंबर को अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया किए जाने और माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद यदि नगर पालिका में बड़े भुगतान और टेंडर प्रक्रिया जारी है, तो इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। जनता के पैसों का हिसाब जनता के सामने आना चाहिए।” पार्षदों ने मांग की कि ICICI बैंक से हुए कथित भुगतान, निरस्त टेंडर, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन भुगतान, टेंडर प्रक्रिया और कथित फर्जी ठहराव प्रस्तावों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। पार्षदों ने कहा कि जब तक नगर पालिका में कथित वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं होती और जनता के पैसों का पूरा हिसाब सामने नहीं आता, तब तक उनका जनहित सत्याग्रह जारी रहेगा।1
- धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।। धौलपुर पुलिस जिलेभर में प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, वहीं व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जागरूक भी कर रही है। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का भय बना है और आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।धौलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।। धौलपुर पुलिस जिलेभर में प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में सघन पैदल गश्त कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, स्कूल-कॉलेजों तथा संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है। गश्त के दौरान पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है, वहीं व्यापारियों और आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनने के साथ साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जागरूक भी कर रही है। एसपी विकास सांगवान ने कहा कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की रोकथाम कर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। नियमित पैदल गश्त से अपराधियों में कानून का भय बना है और आमजन का पुलिस पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।धौलपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।4
- धौलपुर पुलिस की पैदल गश्त से अपराधियों में खौफ, आमजन में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रोजाना हो रही सघन गश्त, संदिग्धों पर कड़ी नजर धौलपुर। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन सघन पैदल गश्त की जा रही है। पुलिस की नियमित मौजूदगी से जहां अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल है, वहीं आम नागरिकों का पुलिस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएफ) बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। पैदल गश्त के दौरान थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमें प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों, संवेदनशील इलाकों, स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार भ्रमण कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गश्त के दौरान पुलिसकर्मी व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुन रहे हैं। साथ ही लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने, साइबर अपराधों से सतर्क रहने तथा महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन की जानकारी भी दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि धौलपुर पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों की प्रभावी रोकथाम कर जिले में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने कहा कि नियमित पैदल गश्त से पुलिस की सतत मौजूदगी बनी रहती है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगता है और आमजन स्वयं को अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं। धौलपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा अपराध संबंधी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9530411842 एवं 9530411843 पर दें। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।2
- ब्रैकिग जौरा*शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति, कारखाने को चलवाने को 15 अगस्त से शुरू करेगी जनांदोलन*। *=============* जौरा - शक्कर कारखाना चलाओ संघर्ष समिति की मीटिंग जौरा में सम्पन्न हुई। मीटिंग में जनता को लामवंद कर एकजुट जुझारू आन्दोलन 15 अगस्त को ध्वजारोहण कै बाद शुरू करेगी। इस आंदोलन में धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल आमरण अनशन सत्याग्रह जैल भरो किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। संघर्ष समिति की मीटिंग में सर्व श्री पंकज उपाध्याय विधायक, महेश दत्त मिश्रा पूर्व विधायक, अशोक तिवारी पूर्व नपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष किसान सभा, गयाराम सिंह धाकड़ पुर्व संचालक शक्कर कारखाना माकपा नेता, जगदीश शुक्ला पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा, एल एन त्यागी, रामकुमार शर्मा,सोनू त्यागी आदि शामिल रहे। संघर्ष समिति ने इस बार निर्णायक आन्दोलन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें मुख्य रूप से सरकार की वायदा खिलाफी को मुद्दा बनाया जाएगा।1
- दतिया विधानसभा में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने मतदान को लेकर कही बात1
- जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो! एकजुट जनता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो! सरमथुरा की जनता कब तक अपने अधिकारों से वंचित रहेगी? कब तक युवा बेरोज़गारी की मार झेलते रहेंगे? कब तक किसान अपनी मेहनत का उचित सम्मान पाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे? अब समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपने क्षेत्र के विकास और अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद करें। आज सरमथुरा क्षेत्र अनेक समस्याओं से जूझ रहा है। शिक्षित युवा रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। किसानों को फसल का उचित मूल्य, समय पर सिंचाई, बिजली, खाद-बीज और अन्य आवश्यक सुविधाएँ पर्याप्त रूप से नहीं मिल पा रही हैं। आम नागरिक अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार परेशान हैं, लेकिन उनकी आवाज़ को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा। सरमथुरा को बेहतर सड़कें, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ, उद्योग, रोजगार के नए अवसर, किसानों के लिए प्रभावी योजनाएँ और युवाओं के लिए कौशल विकास की आवश्यकता है। यदि क्षेत्र का समुचित विकास नहीं होगा, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित होगा। यह किसी एक व्यक्ति या किसी एक वर्ग की लड़ाई नहीं है, बल्कि पूरे सरमथुरा के सम्मान, अधिकार और विकास की लड़ाई है। आइए, हम सभी मिलकर अपने क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करें और विकास, रोजगार तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग करें। आओ संकल्प लें— युवाओं को रोजगार मिले। किसानों को सम्मान और उनकी उपज का उचित मूल्य मिले। हर नागरिक के साथ समान और सम्मानजनक व्यवहार हो। सरमथुरा का समग्र विकास हो। जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो। जागो सरमथुरा, अपने हक के लिए उठो! एकजुट जनता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।2