logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आग ने छीना आशियाना, सांसद ने बढ़ाया मदद का हाथ पृथ्वीनगर अग्निकांड पीड़ित पांच परिवारों के बीच खाद्यान्न, कपड़े व जरूरी सामान वितरित पाकुड़। पृथ्वीनगर में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने पांच परिवारों से उनका आशियाना और जीवनभर की जमा-पूंजी छीन ली। आग की भयावह घटना में घर समेत पूरा सामान जलकर राख हो जाने के बाद पीड़ित परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे थे। ऐसे मुश्किल समय में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा की पहल पर पीड़ित परिवारों तक राहत पहुंचाई गई। सांसद विजय हांसदा के निर्देश पर अग्निपीड़ित पांचों परिवारों के बीच खाद्यान्न सामग्री, दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं और परिवार के सदस्यों के लिए पहनने योग्य कपड़े वितरित किए गए। राहत सामग्री मिलने के बाद पीड़ित परिवारों के चेहरे पर कुछ राहत नजर आई। उन्होंने इस मानवीय पहल के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख एवं केंद्रीय समिति सदस्य ऊमर फारुक सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और आवश्यकता के अनुसार आगे भी हरसंभव सहयोग किया जाएगा। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं केंद्रीय समिति सदस्य ऊमर फारुक ने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की। मौके पर जिला सह सचिव जोहूर आलम, जिला युवा उपाध्यक्ष रेजाउल हक, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मोख्तार शेख, सत्तार शेख, अमीरुल इस्लाम, इमाम हुसैन, हैदर अली, हाजिकुल शेख, हुसैन शेख, फसीउद्दीन शेख, साफु शेख सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

12 hrs ago
user_Jitendra Das
Jitendra Das
प्रेस रिपोर्टर पाकुड़ पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
12 hrs ago
04bad200-9bfa-412e-919f-2fd41e395c46

More news from झारखंड and nearby areas
  • Parliament Passes Bill related to Education. Strict Rules and Regulations to be framed
    1
    Parliament Passes Bill related to Education. Strict Rules and Regulations to be framed
    user_CAppu NEWS
    CAppu NEWS
    Advertising Photographer महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर पंचायत के जीवनपुर संथाली गांव में क्या कोई गरीब आदिवासी खनिज संपदा का इतना बड़ा अवैध स्टॉक खड़ा करने की हिम्मत करेगा? बिल्कुल नहीं! ये तो उन "सफ़ेदपोशों" की करामात है जो आदिवासियों के नाम को बदनाम कर अपना धंधा चमका रहे हैं।जीवनपुर संथाली में गिट्टी का पहाड़ खड़ा है, ट्रकें बंगाल जा रही हैं, लेकिन ....... गहरी नींद में "बादशाह" के सपनों में खोया है। जनता पूछ रही है- आखिर इस अवैध साम्राज्य का असली सुल्तान कौन है?
    1
    साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर पंचायत के जीवनपुर संथाली गांव में क्या कोई गरीब आदिवासी खनिज संपदा का इतना बड़ा अवैध स्टॉक खड़ा करने की हिम्मत करेगा? बिल्कुल नहीं! ये तो उन "सफ़ेदपोशों" की करामात है जो आदिवासियों के नाम को बदनाम कर अपना धंधा चमका रहे हैं।जीवनपुर संथाली में गिट्टी का पहाड़ खड़ा है, ट्रकें बंगाल जा रही हैं, लेकिन
....... गहरी नींद में "बादशाह" के सपनों में खोया है। जनता पूछ रही
है- आखिर इस अवैध साम्राज्य का असली सुल्तान कौन है?
    user_MEDIA33
    MEDIA33
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    6 hrs ago
  • बासुकीनाथ धाम में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक बासुकीनाथ धाम ======================= राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के दूसरे दिन शाम 5 बजे तक कुल 40152 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।शीघ्रदर्शनम से 1800 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया। शीघ्र दर्शनाम से 9,00,000 रुपये,गोलक से 2,18,160,गोलक से 1 किलोग्राम 870 ग्राम चांदी एवं अन्य स्रोत से 4323 रुपए प्राप्त हुए। ========================
    1
    बासुकीनाथ धाम में 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक 
बासुकीनाथ धाम 
=======================
राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव -2026 के दूसरे दिन शाम 5 बजे तक कुल 40152 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।शीघ्रदर्शनम से 1800 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।
शीघ्र दर्शनाम से 9,00,000 रुपये,गोलक से 2,18,160,गोलक से 1 किलोग्राम 870 ग्राम चांदी एवं अन्य स्रोत से 4323 रुपए प्राप्त हुए।
========================
    user_अजय कुमार तिवारी (भारती)
    अजय कुमार तिवारी (भारती)
    Dumka, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • 😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏 😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏
    1
    😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏
😱तो दोस्तोंआप लोग के प्यार झारखंड के बड़ा ताल बेना गांव में एक लड़के को सिल्वर प्ले बटन मिल चुका हैसपोर्ट के वजह से मुझे यूट्यूब का सिल्वर प्ले बटन मिल चुका है बहुत-बहुत धन्यवाद 🙏
    user_Suraj Kumar
    Suraj Kumar
    Photographer Sahibganj, Sahebganj•
    8 hrs ago
  • बरसाती पानी से कच्ची मिट्टी के रास्ते मे बने कीचड़मय समस्या रानेश्वर प्रखंड में स्तित है
    1
    बरसाती पानी से कच्ची मिट्टी के रास्ते मे बने कीचड़मय समस्या
रानेश्वर प्रखंड में स्तित है
    user_मो० साबिर अंसारी
    मो० साबिर अंसारी
    रानीश्वर, दुमका, झारखंड•
    9 hrs ago
  • Post by Virendra Kumar
    1
    Post by Virendra Kumar
    user_Virendra Kumar
    Virendra Kumar
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    18 hrs ago
  • बिहार पुलिस का बड़ा फैसला! अब सिपाही और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग ADG ने जारी किया आदेश
    1
    बिहार पुलिस का बड़ा फैसला! अब सिपाही और ASI नहीं करेंगे वाहन चेकिंग ADG ने जारी किया आदेश
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    2 hrs ago
  • #Sahibganj: बोरियो में हाई वोल्टेज ड्रामा! कथित प्रेमी के साथ महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा.. पुलिस ने कराया मुक्त..
    1
    #Sahibganj: बोरियो में हाई वोल्टेज ड्रामा! कथित प्रेमी के साथ महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा.. पुलिस ने कराया मुक्त..
    user_रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    रिपोर्टर- संजीव कुमार [ग्लोबल
    Local News Reporter मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.