शक्करगढ़ बालिका विद्यालय का शानदार परिणाम, 100% रहा रिजल्ट नंदिनी शर्मा ने लहराया परचम 97.60% अंक के साथ । शक्करगढ़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा, जहां विद्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) परिणाम दर्ज कर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य उच्छब लाल मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं, जो विद्यालय के शिक्षकों और छात्राओं की मेहनत का परिणाम है। मेधावी छात्राओं में अव्वल रहे ये नाम— प्रथम स्थान पर नंदनी शर्मा ने 97.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। द्वितीय स्थान पर निहारिका ने 95.40% अंक हासिल किए। तृतीय स्थान पर अवधि ने 92.80% अंक प्राप्त किए। चतुर्थ स्थान पर सानिया 92.20% और पंचम स्थान पर दीप्तिका ने 92% अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय से कुल 40 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिनमें से 38 छात्राएं प्रथम श्रेणी में तथा 2 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। तृतीय श्रेणी में कोई भी छात्रा नहीं रही। उन्होंने इस शानदार परिणाम का श्रेय छात्राओं की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। विद्यालय परिवार में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

- ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l1
- पोकरण हादसा, दो स्कॉर्पियो भिड़ीं, एक परिवार के पांच घायल,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews1
- सालों इंतज़ार के बाद टोंक के सआदत अस्पताल के प्रशासन में बदलाव हुआ, लेकिन क्या सिर्फ कुर्सियां बदलने से जनता का भला होगा? आज भी अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था दम तोड़ रही है। ज़िले का मुख्य अस्पताल CT Scan,x-ray जैसी इमरजेंसी व्यवस्था 24/7 आम जन हित चालू रहनी चाहिए आख़िर कब सुधरेगी सआदत अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था आम जन हित की परेशानी को देखते अस्पताल प्रशासन को व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए 🖋️🖋️🖋️🖋️🖋️1
- कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया1
- जंग का आज 32 वां दिन: तेल अबीब में ईरानी हमले के बाद की इमारतें मलबे में तब्दील...1
- महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है1
- टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली एक वृद्ध महिला के गले से सोने का मांदलिया लूटने की कौशिश का मामला सामने आया है ,जिसमें महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन हमलावर ने धारदार हथियार से वृद्ध महिला के उंगलियां पर हमला किया जिससे महिला को चोट आई, वृद्ध महिला की बहादुरी से वह लूट की कोशिश में नाकाम हो गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया है जिससे पूछताछ जारी है ।देखें पूरा वीडियो1
- अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate1