पानी के टैंकरों के टेंडर में गड़बड़ी — नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी *पानी के टैंकरों के टेंडर में गड़बड़ी — नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* रायपुर नगर निगम में प्रतिवर्ष टैंकरों के द्वारा पानी सप्लाई का कार्य टेंडर प्रक्रिया के तहत किया जाता है वार्डों में पानी की सप्लाई हेतु टेंडर प्रकिया अपनाई जाती है किंतु कई वर्षों से सिंडिकेट बनाकर कुछ लोगों के द्वारा ही यह कार्य लिया जा रहा है नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत से यह कार्य किया जा रहा है हमें प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन निविदा करर्ताओं को पिछले साल पानी टैंकर से पानी सप्लाई का टेंडर दिया गया था उन्हीं लोगों को इस वर्ष भी कार्य पुनः दिया गया है उन्हीं 6 लोगों के अनुसार निविदा की शर्तों को बनाया जाता है ओर उन्हीं के अनुसार कार्य करवाया जाता है इन्हीं छह लोगों को इस वर्ष भी कार्य दिया जाना इस बात को प्रमाणित करता है इन्हीं छ लोगों को दस जोनों में पानी सप्लाई के तहत कार्य आवंटित किया गया था पिछले साल पुनः उन्हीं छह लोगों को इस वर्ष भी कार्य दिया जाना नगर निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत को जन्म देता है जिन निविदा करर्ताओं की बात हम साक्ष्य के साथ कर रहे है उन फर्मों के नाम निम्नलिखित है (1)मेसर्स केशव प्रसाद पांडे (2)मेसर्स प्रज्ञा कंस्ट्रक्शन (3)मेसर्स परिमल कश्यप (4)मेसर्स अरविंद सिंह ठाकुर (5)मेसर्स प्रवीण दीक्षित (6) मेसर्स रफीक अहमद रायपुर इन्हीं पूर्व निविदा करर्ताओं को लगातार पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्य दिया जाना संदेश को जन्म देता है कुछ सवाल उठते है कि क्या (1)क्या केवल इन्हीं 6 लोगों के द्वारा सिंडिकेट बनाकर नगर निगम में कार्य किया जाएगा § (2) इन सभी निविदा कर्ताओं के रेट ओर तारीख भी एक समान कैसे हो सकते है § (3) विगत कई वर्षों से केवल इन्ही 6 लोगों को कार्य कैसे दिया जा रहा है § (4) इन छः लोगों के अलावा कोई और ठेकेदार क्यों नहीं सामने आया § (5) क्या इन 6 का भी मालिक कोई एक ही ठेकेदार है यह भी एक बड़ा सवाल है § पिछले वर्ष 2025 में टेंडर 1 करोड़ का था और भुगतान 2 करोड़ 6 लाख का भुगतान टैंकरों के संचालन का किया गया था टेंडर जीतने का हुआ था उससे ज्यादा का पेमेंट पिछले बार किया गया था जब पिछले बार इतना भुगतान किया गया तो इस बार का टेंडर इस दर पर किया जाना था जितना भुगतान पिछली बार किया गया था किंतु इस वर्ष कम राशि का टेंडर फिर किया गया और भुगतान फिर ज्यादा किया जाएगा तो जो टेंडर की राशि है और जो भुगतान की राशि है वह दोनों की राशियों में बहुत बड़ा अंतर है यह बीच का पैसा कहां जा रहा है सारे के सारे टेंडर में आज तक जीपीएस सिस्टम नहीं लगाया जाता जीपीएस सिस्टम पहले लगाया जाना था तब टेंडर टैंकरों का संचालन किया जाना था किंतु ऐसा नहीं किया गया इस वर्ष टेंडर दो करोड़ के आसपास का होना था जितना पिछले बार भुगतान किया गया था किंतु फिर टेंडर दो करोड़ से काम का लगाया गया क्यों इसके पीछे का क्या कारण क्योंकि टेंडर की राशि और भुगतान की राशि में बहुत बड़ा अंतर है और बहुत बड़ा खेल इसमें खेला जा रहा है *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी* ने मांग की है कि इस व्यवस्था को जन्म देने वाले मिली भगत करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ओर साथ ही यह टेंडर की प्रक्रिया पूरी तरह से संदेह के घेरे में है और एक भ्रष्टाचार को जन्म देती है स्पष्ट मांग है मेरी की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सत्य से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए क्या केवल 6 निविदा दाताओं के द्वारा ही रायपुर नगर में टैंकर संचालित होगा यह रायपुर नगर निगम में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार को जन्म देता है

- महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही।* ⚫*तकनीकी, सटीक सूचना एवं मुस्तैदी के कारण गांजा तस्करी के नए तरीके को पुलिस ने किया फेल।* ⚫ *महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद में नाकेबंदी कर 378.060 किलो गांजा किया गया जब्त।* ⚫ *जब्त गांजा की कीमत 01 करोड 89 लाख 03 हजार रूपये।* ⚫ *घटना में प्रयुक्त 11 वाहन सहित जब्त संपत्ति की अनुमानित कीमत 1,98,05,000 रुपये (एक करोड अनठानबे लाख पाॅच हजार रूपये)।* ⚫ *12 अंतरराज्यीय गान्जा तस्कर किए गए गिरफ्तार।* ⚫ *बाहर से फेरीवाले(स्ट्रीट वेंडर्स) 'अंदर से नशे के सौदागर': रायपुर रेंज पुलिस ने नाकाम किया तस्करी का शातिर तरीका।* ⚫ *गान्जा तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने एक बेहद शातिर तरीका अपनाया।* ⚫ *गान्जा तस्करी के लिये कपड़ा फेरी के लिये कपड़ों के ढेर के पीछे मोटरसाइकिलों की पिछली सीट पर एक विशेष धातु का बनवाया था कम्पार्टमेंट(लोहे का जाली)।* ⚫*उड़ीसा के बालिगुड़ा, तितरी रायगढ़ा से ले जाकर मध्यप्रदेश में खपाने की थी योजना।* ⚫*पूर्व में भी एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग, आटो, बस ट्रेवल्स, ट्रेन एवं अन्य तरीकों के बाद कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के पीछे गान्जा तस्करी की योजनाओं को, रेंज की पुलिस ने किया है फैल।* गांजा तस्करों द्वारा गांजा तस्करी का नया नया शातिर पैतरा अपनाया जा है, रेंज पुलिस हर नये पैतरो को नाकाम करते आ रही है। इसके पूर्व एम्बुलेंस, केला परिवहन की आड़ में तस्करी, मुवर्स एण्ड पैकर्स का उपयोग कर तस्करी के बाद अब यह कपड़ा फेरीवाले बनकर कपडे के ढेर के आड़ मे मादक पदार्थ गांजा का तस्करी करते पुलिस की गिरफ्त में है। रायपुर रेंज के जिला महासमुंद, धमतरी व जिला गरियाबंद के ओडीसा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट में लगातार वाहन चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है। *जिला महासमुंद-* रायपुर रेंज के जिला महासमुंद पुलिस ने आज अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के एक बड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए उड़ीसा से मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे 215 किलोग्राम गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना बसना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें कतार में ओडीसा से महासमुंद की ओर आ रही थी सभी आरोपी फेरीवाले कपड़ों के विक्रेता होने का दिखावा करके गांजा की तस्करी कर रहे थे। तस्करों ने अपनी-अपनी बाइक की पिछली सीट पर एक कम्पार्टमेंट (लोहे का जाला) बनवाया हुआ था। बाहर से देखने में ऐसा लगे कि वे सिर्फ़ सड़क पर कपड़ा बेचने वाले (स्ट्रीट वेंडर्स) हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा उड़ीसा के बालिगुड़ा से लाया जा रहा था। इसी प्रकार से एक अन्य प्रकरण में 23 किलो गांजा अनुमानित किमत 11 लाख 50 हजार रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कि किया गया है। थाना कोमाखान पुलिस ने उड़िसा से महासमुन्द की ओर एक मोसा.मोसा. होण्डा साईन क्रमांक एम.पी. 65 टी.सी. 0292 में सवार 02 ब्यक्ति को टेमरी जांच नाका में घेराबंदी कर, रोककर आरोपीयों से करीब 9 किलो 60 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया। *गिरफ्तार आरोपी-* 1- मेताप टाटिया (20 वर्ष), निवासी- बोरानी, पो० जामकोटा, तहसील पुनासा, जिला खंडवा (म.प्र.)। 2- रमेश चौहान(30 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ीसावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 3- राजू कुमावत टाकिया (25 वर्ष), निवासी- खेड़ी सावलीगढ़, पो० खेड़ी सावलीगढ़, जिला बैतूल (म.प्र.)। 4- दीपक राजपूत (27 वर्ष), निवासी- ग्राम हसेंरा, तहसील मढौडा, थाना मदनपुर, जिला ललितपुर (उ.प्र./म.प्र. बॉर्डर)। 5- प्रकाश बंजारा(23 वर्ष), निवासी- टपरा पठारी, थाना रायसेन, जिला रायसेन (म.प्र.)। 6- मोहम्मद रिहान पिता मोहम्मद नईम उम्र 37 साल निवासी वार्ड 29 पुरानी बस्ती, लवकुष विद्यालय शहडोल म.प्र. हाल लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 7- मनोज सिंह पिता गोरेलाल उम्र 36 साल निवासी लहरपुर थाना जाताहरी जिला अनुपपुर म.प्र.। 8- चंद्रशेखर पिता प्रेमलाला एकनाथ उम्र 22 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 9- जितेन्द्र पिता आशाराम यादेनकर उम्र 24 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र 10 विकास पिता मौरेश्वर एकनाथ उम्र 19 साल साकिन सेलू थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र1
- दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगा बिजली का खंबा वार्ड पार्षद को नहीं है इसकी कोई जानकारी दुर्घटना को आमंत्रण देता सदर रोड पर जंग लगकर सड चुका वार्ड क्रमांक 11 का बिजली का खंबा नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम मार्ग सदर रोड में पुष्पा फोटो स्टूडियो के पास स्थित एक बिजली का खंबा जंग लगने के कारण खराब हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खंबा कभी भी आंधी तूफान या तेज हवाओं में धराशायी हो सकता है। हाल ही में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है और शाम के समय तेज हवाओं के साथ आंधी तूफान की संभावना रहती है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वार्ड नंबर 11स्थित यह खंबा सड़क पर चलते वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। किसी भी समय खंबा टूट कर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका है। उन्होंने बिजली विभाग से आग्रह किया है कि इस खंभे को तत्काल बदलकर सुरक्षित किया जाए। नगरवासियों का कहना है कि सदर रोड नगर का हृदय स्थल होने के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह अत्यंत आवश्यक है कि बिजली विभाग तत्काल कार्रवाई करे। अगर समय रहते इसे ठीक नहीं किया गया तो गंभीर हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता.2
- ऑनलाईन आईपीएल सट्टा संचालन मामले में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार *ऑनलाईन आईपीएल सट्टा संचालन मामले में दुर्ग पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, चार अन्य आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *आईपीएल क्रिकेट मैच में मोबाईल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का सट्टा खिलाने वाले चार अन्य आरोपी गिरफ्तार* ▪️ *प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार 03 आरोपियों सहित कुल 07 आरोपियों के विरुद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन, नगदी रकम एवं सट्टा लेखा-जोखा संबंधित सामग्री जप्त* ▪️ *संगठित रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 12.04.2026 को थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कंडरापारा में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ऋषभ नगर दुर्ग निवासी विकास जैन द्वारा आईपीएल क्रिकेट 20-20 मैच चेन्नई एवं दिल्ली के मध्य खेले जा रहे मैच में मोबाईल फोन एवं ऑनलाइन एप के माध्यम से हार-जीत का दांव लगाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्यवाही की गई। मौके पर तीन व्यक्तियों को मोबाईल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते पाए जाने पर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना नाम विकास जैन, रौनक ताम्रकार एवं प्रवीण ताम्रकार बताया। आरोपियों के कब्जे से मोबाईल फोन, पॉकेट डायरी, नगदी रकम एवं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से संबंधित सामग्री जप्त की गई। प्रकरण में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 187/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब एवं प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उनके कब्जे से चार अलग-अलग कंपनियों के मोबाईल फोन जप्त किए गए। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है। ▪️ घटना का कारण : आईपीएल क्रिकेट मैच में हार-जीत पर ऑनलाइन माध्यम से अवैध रूप से पैसों का दांव लगाकर आर्थिक लाभ अर्जित करना। ▪️ घटनास्थल : आरोपी विकास जैन का मकान, ऋषभ नगर, थाना सिटी कोतवाली, जिला दुर्ग। ▪️ आरोपी का नाम : *पूर्व में गिरफ्तार* 1. विकास जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ऋषभ नगर दुर्ग 2. रौनक ताम्रकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिवपारा दुर्ग 3. प्रवीण ताम्रकार, उम्र 20 वर्ष, निवासी गवलीपारा दुर्ग *आज दिनांक को गिरफ्तार* 4. अक्षत बोहरे, उम्र 39 वर्ष, निवासी गणपति विहार कॉलोनी, पद्मनाभपुर 5. मोहम्मद आदिल, उम्र 35 वर्ष, निवासी जवाहर चौक दुर्ग 6. मोहम्मद अय्युब, उम्र 49 वर्ष, निवासी डिपरापारा दुर्ग 7. प्रकाश सोनी, उम्र 49 वर्ष, निवासी मैथिलपारा दुर्ग ▪️ जप्त सामग्री : 1. 08 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन 2. नगदी रकम 9,810/- रुपये 3. सट्टा लेखा-जोखा संबंधित पॉकेट डायरी एवं डॉट पेन कुल जुमला कीमती लगभग 89,810/- रुपये। ▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली के उनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र.आर. राकेश निर्मलकर, आरक्षक कमलकांत अंगूरे, केशव कुमार, गजेन्द्र यादव तथा एसीसीयू टीम के सउनि संतोष कुमार मिश्रा, गुप्तेश्वर सिंह, भरत यादव, प्र.आर. प्रदीप सिंह, आरक्षक नासिर बक्श, जुगनू तिवारी एवं महिला आरक्षक प्रतिभा तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। ▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के अवैध सट्टा, जुआ अथवा ऑनलाइन अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—1
- कलम की चीख: जब एक बुजुर्ग पत्रकार को अपराधी बना दिया गया… कलम की चीख: जब एक बुजुर्ग पत्रकार को अपराधी बना दिया गया… गरियाबंद। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की हालत आज किस दौर से गुजर रही है, इसका दर्दनाक उदाहरण छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में देखने को मिला। वर्षों तक समाज की आवाज़ बनने वाला एक बुजुर्ग पत्रकार आज खुद व्यवस्था के सवालों के बीच खड़ा दिखाई दे रहा है। जिस व्यक्ति ने पूरी जिंदगी कलम के जरिए गरीबों, पीड़ितों और आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाया, आज उसी को अपराधी की तरह पेश किए जाने की कोशिश ने पूरे पत्रकार जगत को भीतर तक झकझोर दिया है। यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं है, बल्कि उस हर पत्रकार की पीड़ा है जो सच लिखने का साहस करता है। सवाल यह उठता है कि क्या अब सच बोलना और सच दिखाना भी गुनाह बन चुका है? जिस उम्र में इंसान सम्मान और शांति की उम्मीद करता है, उस उम्र में एक बुजुर्ग पत्रकार को मानसिक प्रताड़ना, अपमान और कार्रवाई का सामना करना पड़े — यह दृश्य केवल पत्रकार समाज ही नहीं, बल्कि हर संवेदनशील नागरिक को विचलित कर रहा है। आखिर वह कौन-सी गुंडागर्दी है, जो एक कमजोर, बुजुर्ग पत्रकार की आंखों में दिखाई दे रही है? क्या व्यवस्था अब इतनी असहज हो चुकी है कि सवाल पूछने वाली कलम भी उसे दुश्मन नजर आने लगी है? विडंबना देखिए… एक तरफ वे लोग जिन पर समाज में भय और हिंसा फैलाने के आरोप लगते रहे हैं, उनके लिए सुरक्षा के बड़े-बड़े इंतजाम किए जाते हैं। करोड़ों रुपए खर्च होते हैं। लेकिन दूसरी तरफ, जनता की आवाज़ उठाने वाला पत्रकार खुद असुरक्षित महसूस कर रहा है। पत्रकार कभी समाज का दुश्मन नहीं होता। पत्रकार वह आईना होता है जो सत्ता को उसकी सच्चाई दिखाता है। लेकिन जब सत्ता और व्यवस्था उसी आईने को तोड़ने लगे, तब समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र खतरे में है। आज गरियाबंद की यह घटना पूरे प्रदेश के पत्रकारों के मन में एक डर पैदा कर रही है। डर इस बात का कि कहीं कल सच लिखने की कीमत उन्हें भी न चुकानी पड़े। यदि एक बुजुर्ग पत्रकार सुरक्षित नहीं है, तो फिर आम नागरिक किस भरोसे न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की उम्मीद करेगा? प्रदेश के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, गृहमंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों से पत्रकार समाज की यही मांग है कि इस मामले को केवल कानूनी कार्रवाई के नजरिए से नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की दृष्टि से देखा जाए। क्योंकि अगर कलम डर गई… तो जनता की आवाज़ भी खामोश हो जाएगी। आज जरूरत है पत्रकारों को संरक्षण देने की, उन्हें सम्मान देने की, ताकि वे बिना भय के सच लिख सकें। लोकतंत्र की असली ताकत बंदूक नहीं, बल्कि स्वतंत्र कलम होती है। “अगर सच लिखना अपराध बन गया, तो आने वाला समय लोकतंत्र के लिए सबसे खतरनाक दौर साबित होगा।”1
- चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चंपावत जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देवभूमि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आरोपियों में एक आरोपी एक भाजपा नेता बताया जा रहा है1
- पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम पानी की किल्लत पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर किया चक्का जाम गरियाबंद। जिले के ग्राम पोड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सड़क पर देखने को मिला। गांव में लंबे समय से बनी पानी की समस्या से परेशान बड़ी संख्या में महिलाएं बाल्टी और गुंडी लेकर नेशनल हाईवे 130 पर बैठ गईं और चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। भीषण गर्मी में पानी की परेशानी बढ़ने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चक्का जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर जाम समाप्त कराने की कोशिश में जुट गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।2
- नल अंदर से फूटा हुआ है जमीन से निकल कर पानी निकल रहा हे जल्द से जल्द इसे ठीक करे पानी निकल कर बहे रहा है जमीन के निचे से फूटा हुआ है पाइप लाइन1
- छत्तीसगढ़ में 12वीं हिंदी परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी वेणु जंघेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी से इस बड़े घोटाले के पीछे की पूरी कड़ी खुलने की उम्मीद जगी है, जिससे लाखों छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा था।1