logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंपारण रेंज डीआईजी ने की मझौलिया थाना का कि निरीक्षण ।। गुरुवार के दिन मझौलिया थाना का निरीक्षण चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने की।थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।तत्पश्चात पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से डीआईजी हरकिशोर राय द्वारा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी एवं चौकीदार निर्धारित वर्दी में मुस्तैदी के साथ उपस्थित नजर आए। डीआईजी ने उपस्थिति सभी पंजी, अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं चौकीदारों से आवश्यक पूछताछ कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीट व्यवस्था, गश्ती दल की सक्रियता तथा लंबित मामलों की प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी करें तथा जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने चौकीदारों को भी सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और स्थानीय सूचना तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अनुशासन, वर्दी और कार्यशैली को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इस निरीक्षण से थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है और अधिकारियों में जवाबदेही का एहसास भी देखने को मिला है। इस मौके पर एसडीपीओ 01 विवेक दीप,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,अरुण कुमार,पुरुषोत्तम पाण्डेय,अनंत कुमार,ऋषिकेश कुमार,सोनू कुमार,मुकेश कुमार ,निलेश कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी सहित सभी चौकीदार उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

चंपारण रेंज डीआईजी ने की मझौलिया थाना का कि निरीक्षण ।। गुरुवार के दिन मझौलिया थाना का निरीक्षण चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने की।थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।तत्पश्चात पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से डीआईजी हरकिशोर राय द्वारा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी एवं चौकीदार निर्धारित वर्दी में मुस्तैदी के साथ

उपस्थित नजर आए। डीआईजी ने उपस्थिति सभी पंजी, अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं चौकीदारों से आवश्यक पूछताछ कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीट व्यवस्था, गश्ती दल की सक्रियता तथा लंबित मामलों की प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी करें तथा जनता के साथ बेहतर

व्यवहार बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने चौकीदारों को भी सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और स्थानीय सूचना तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अनुशासन, वर्दी और कार्यशैली को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त

नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इस निरीक्षण से थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है और अधिकारियों में जवाबदेही का एहसास भी देखने को मिला है। इस मौके पर एसडीपीओ 01 विवेक दीप,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,अरुण कुमार,पुरुषोत्तम पाण्डेय,अनंत कुमार,ऋषिकेश कुमार,सोनू कुमार,मुकेश कुमार ,निलेश कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी सहित सभी चौकीदार उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • गुरुवार के दिन मझौलिया थाना का निरीक्षण चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने की।थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।तत्पश्चात पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से डीआईजी हरकिशोर राय द्वारा थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी एवं चौकीदार निर्धारित वर्दी में मुस्तैदी के साथ उपस्थित नजर आए। डीआईजी ने उपस्थिति सभी पंजी, अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं चौकीदारों से आवश्यक पूछताछ कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीट व्यवस्था, गश्ती दल की सक्रियता तथा लंबित मामलों की प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी करें तथा जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें। इसके साथ ही उन्होंने चौकीदारों को भी सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और स्थानीय सूचना तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अनुशासन, वर्दी और कार्यशैली को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इस निरीक्षण से थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है और अधिकारियों में जवाबदेही का एहसास भी देखने को मिला है। इस मौके पर एसडीपीओ 01 विवेक दीप,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,अरुण कुमार,पुरुषोत्तम पाण्डेय,अनंत कुमार,ऋषिकेश कुमार,सोनू कुमार,मुकेश कुमार ,निलेश कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी सहित सभी चौकीदार उपस्थित रहे।
    4
    गुरुवार के दिन मझौलिया थाना का निरीक्षण चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने की।थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दी गई।तत्पश्चात पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से डीआईजी हरकिशोर राय द्वारा थाना  का  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में सभी पुलिसकर्मी एवं चौकीदार निर्धारित वर्दी में मुस्तैदी के साथ उपस्थित नजर आए। डीआईजी ने उपस्थिति सभी पंजी,  अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिसकर्मियों एवं चौकीदारों से आवश्यक पूछताछ कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बीट व्यवस्था, गश्ती दल की सक्रियता तथा लंबित मामलों की प्रगति के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डीआईजी ने निर्देश दिया कि सभी पुलिसकर्मी समय पर ड्यूटी करें तथा जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखें।
इसके साथ ही उन्होंने चौकीदारों को भी सतर्क रहते हुए अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तत्काल पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और स्थानीय सूचना तंत्र का मजबूत होना बेहद जरूरी है।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने अनुशासन, वर्दी और कार्यशैली को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
इस निरीक्षण से थाना क्षेत्र में पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है और अधिकारियों में जवाबदेही का एहसास भी देखने को मिला है।
इस मौके पर एसडीपीओ 01 विवेक दीप,पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,अरुण कुमार,पुरुषोत्तम पाण्डेय,अनंत कुमार,ऋषिकेश कुमार,सोनू कुमार,मुकेश कुमार ,निलेश कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी सहित सभी चौकीदार उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • समाजसेवी समरेंद्र सिंह द्वारा दी गई रोजा इफ्तार की दावत, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल सुखपुरा (बलिया)। स्थानीय कस्बा सुखपुरा में बुधवार को प्रमुख समाजसेवी समरेंद्र सिंह (किशमिश) की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। रमजान के पवित्र माह में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ एक ही पंक्ति में बैठकर रोजा खोलते नजर आए। मग़रिब की नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन, शांति व खुशहाली की कामना की। आयोजक समरेंद्र सिंह ने कहा कि सुखपुरा की धरती सदियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक रही है। रमजान का पवित्र महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में हमेशा भाईचारा बना रहे और सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहें। इस अवसर पर हाफिज अलाउद्दीन, मुस्ताक अहमद गुड्डू, राजू वारसी, डॉ. कलीम वारसी, फूल मोहम्मद, मसरूर आलम बब्लू, जनार्दन उपाध्याय, पिंटू, जावेद अहमद, इमरान, इश्तियाक, कासिम, नसीम, रुस्तम अली, अशरफ अली, प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद उपाध्याय, मेराज अहमद, आजाद सिंह, अबरार अहमद, बसंत सिंह, नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    1
    समाजसेवी समरेंद्र सिंह द्वारा दी गई रोजा इफ्तार की दावत, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
सुखपुरा (बलिया)। स्थानीय कस्बा सुखपुरा में बुधवार को प्रमुख समाजसेवी समरेंद्र सिंह (किशमिश) की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।
रमजान के पवित्र माह में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ एक ही पंक्ति में बैठकर रोजा खोलते नजर आए। मग़रिब की नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में अमन, शांति व खुशहाली की कामना की।
आयोजक समरेंद्र सिंह ने कहा कि सुखपुरा की धरती सदियों से आपसी प्रेम, सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक रही है। रमजान का पवित्र महीना त्याग, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र में हमेशा भाईचारा बना रहे और सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहें।
इस अवसर पर हाफिज अलाउद्दीन, मुस्ताक अहमद गुड्डू, राजू वारसी, डॉ. कलीम वारसी, फूल मोहम्मद, मसरूर आलम बब्लू, जनार्दन उपाध्याय, पिंटू, जावेद अहमद, इमरान, इश्तियाक, कासिम, नसीम, रुस्तम अली, अशरफ अली, प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद उपाध्याय, मेराज अहमद, आजाद सिंह, अबरार अहमद, बसंत सिंह, नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह की रिपोर्ट।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • सुगौली के भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने वालों की उमड़ी भीड़। अनियन्त्रित भीड़ में हुई नोकझोंक, बुलानी पड़ी पुलिस। भीड़ को काबू करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत। इसी बीच गैस लेने पहुंचे एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी।
    1
    सुगौली के भारत पेट्रोलियम गैस एजेंसी के गोदाम पर गैस लेने वालों की उमड़ी भीड़। अनियन्त्रित भीड़ में हुई नोकझोंक, बुलानी पड़ी पुलिस। भीड़ को काबू करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत।  इसी बीच गैस लेने पहुंचे एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की गई। कई स्थानों पर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। गैस सिलेंडर के भंडारण, वितरण व्यवस्था और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
    1
    निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों, अग्निशमन व्यवस्था और स्टॉक रजिस्टर की गहन जांच की गई।
कई स्थानों पर अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।
गैस सिलेंडर के भंडारण, वितरण व्यवस्था और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की गई।
अधिकारियों ने आम जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • नौतन प्रखण्ड क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत में परिवार नियोजन पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय को जागरूक करने से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह, नंदिनी राय एवं शोभा पीटर ने किया, जबकि एएनएम प्रीति कुमारी, सीएचओ पंकज जी, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। पखवाड़ा के दौरान ग्राम चौपाल और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से लोगों को “छोटा परिवार, सुखी परिवार” के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियों को माला-एन, छाया, अंतरा इंजेक्शन और कॉपर-टी जैसे परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी। साथ ही कंडोम और ओसीपी का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे परिवार नियोजन को साझा जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जा सके। इसके अलावा, लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए संवाद और परामर्श सत्र आयोजित किए गए। स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं की जानकारी देने के साथ योग्य दंपत्तियों का पंजीकरण और नियमित फॉलो-अप भी सुनिश्चित किया गया। यह अभियान समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी साबित हुआ।
    1
    नौतन प्रखण्ड क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत में परिवार नियोजन पखवाड़ा का सफल आयोजन किया गया, जिसमें समुदाय को जागरूक करने से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पिरामल फाउंडेशन के सुप्रभात सिंह, नंदिनी राय एवं शोभा पीटर ने किया, जबकि एएनएम प्रीति कुमारी, सीएचओ पंकज जी, आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पखवाड़ा के दौरान ग्राम चौपाल और सामुदायिक बैठकों के माध्यम से लोगों को “छोटा परिवार, सुखी परिवार” के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर योग्य दंपत्तियों को माला-एन, छाया, अंतरा इंजेक्शन और कॉपर-टी जैसे परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी। साथ ही कंडोम और ओसीपी का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया गया, जिससे परिवार नियोजन को साझा जिम्मेदारी के रूप में अपनाया जा सके। इसके अलावा, लोगों के बीच फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए संवाद और परामर्श सत्र आयोजित किए गए।
स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं की जानकारी देने के साथ योग्य दंपत्तियों का पंजीकरण और नियमित फॉलो-अप भी सुनिश्चित किया गया। यह अभियान समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में प्रभावी साबित हुआ।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • Sari Sari ratiya Kala Miya bharave #bhojpurisong #trendingvideo #vairalshort #bhojapurihitsong
    1
    Sari Sari ratiya Kala Miya bharave #bhojpurisong #trendingvideo #vairalshort #bhojapurihitsong
    user_Mustak ansari
    Mustak ansari
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    1 hr ago
  • यह मारिया बावरिया का सड़क है
    1
    यह मारिया बावरिया का सड़क है
    user_Shrikant Kumar
    Shrikant Kumar
    नरकटियागंज, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • गुरुवार के दिन मझौलिया प्रखंड क्षेत्र चनायन बांध पंचायत स्थित माई स्थान के प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री सत चंडी महायज्ञ को लेकर आज एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें हाथी घोड़े ऊंट गाजे बाजे के साथ यह कलश यात्रा निकाली गई।उपरोक्त बातों की जानकारी मुख्य यजमान सह कोषाध्यक्ष अभय शाही ने दी।उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में अयोध्या से सुप्रसिद्ध आचार्य पूज्य डॉक्टर स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ ।जिसमें 3101 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।यह जल यात्रा अरनहवा,खुटिया इंदु,बनारसी चौक से चनायन बांध ,पारस पकड़ी चौक होते हुए अकड़हा नदी से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल लाया गया। जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की शुभारंभ कर दी गई।इस मौके महायज्ञ के संचालन स्वामी मुक्तिनाथ उर्फ अलटर बाबा ने बताया कि महायज्ञ करने से यज्ञ भगवान प्रश्न होकर सब प्राणियों का कल्याण करते है तथा सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि इस जल यात्रा में हाथी घोड़ा ,ऊंट गाजे बाजे के साथ जल यात्रा निकाली ।यजमानों में कैलाश पटेल,नारायण पटेल ,शिवपूजन पटेल,लोकेश शाही ,भूषण शाही, शर्मा जी,शंभू जयसवाल,गौरी शंकर महतो आलोक माझी सहित अन्य यजमान शामिल थे।इस महायज्ञ में पूरे चनायन बांध के पंचायतवाशियो का सराहनीय योगदान रहा।
    4
    गुरुवार के दिन मझौलिया प्रखंड क्षेत्र चनायन बांध पंचायत स्थित माई स्थान के प्रांगण में श्री श्री 1008 श्री सत चंडी महायज्ञ को लेकर आज एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें हाथी घोड़े ऊंट गाजे बाजे के साथ यह कलश यात्रा निकाली गई।उपरोक्त बातों की जानकारी मुख्य यजमान सह कोषाध्यक्ष अभय शाही ने दी।उन्होंने बताया कि इस महायज्ञ में अयोध्या से सुप्रसिद्ध आचार्य पूज्य डॉक्टर स्वामी श्री धराचार्य जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ ।जिसमें 3101 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया।यह जल यात्रा अरनहवा,खुटिया इंदु,बनारसी चौक से चनायन बांध ,पारस पकड़ी चौक होते हुए अकड़हा नदी से जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल लाया गया। जहां आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की शुभारंभ कर दी गई।इस मौके महायज्ञ के संचालन स्वामी मुक्तिनाथ उर्फ अलटर बाबा ने बताया कि महायज्ञ करने से यज्ञ भगवान प्रश्न होकर सब प्राणियों का कल्याण करते है तथा सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि इस जल यात्रा में हाथी घोड़ा ,ऊंट गाजे बाजे के साथ जल यात्रा निकाली ।यजमानों में कैलाश पटेल,नारायण पटेल ,शिवपूजन पटेल,लोकेश शाही ,भूषण शाही, शर्मा जी,शंभू जयसवाल,गौरी शंकर महतो आलोक माझी सहित अन्य 
यजमान शामिल थे।इस महायज्ञ में पूरे चनायन बांध के पंचायतवाशियो का सराहनीय योगदान रहा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.