पाली-निगम में अब तक 64 पार्षद पहुंचे,कुसुम सोनी का इंतजार कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन, बीजेपी प्रत्याशी नमिता बुबकिया अकेले पहुंची निगम पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। नगर निगम के महापौर बनने के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में राजबाला हिंगड़ ने मैदान में उतरकर महापौर के चुनाव को रोचक बना दिया है। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी राजबाला हिंगड अपने समर्थक पार्षदों के साथ निगम पहुंची। कांग्रेस की सुमित्रा जैन और बीजेपी की नमिता बुबकिया पहुंची अकेले। बता दे कि कांग्रेस से सुमित्रा जैन, भाजपा से नमिता बुबकिया और निर्दलीय राजबाला हिंगड़ में महापौर बनने के लिए टक्कर है। पाली नगर निगम में जीते हुए सभी 65 पार्षद सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान करेंगे। उसके बाद मतगणना कर परिणाम जारी किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर नगर निगम में भारी पुलिस जाप्ता तैनात दिखा।
पाली-निगम में अब तक 64 पार्षद पहुंचे,कुसुम सोनी का इंतजार कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन, बीजेपी प्रत्याशी नमिता बुबकिया अकेले पहुंची निगम पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। नगर निगम के महापौर बनने के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में राजबाला
हिंगड़ ने मैदान में उतरकर महापौर के चुनाव को रोचक बना दिया है। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी राजबाला हिंगड अपने समर्थक पार्षदों के साथ निगम पहुंची। कांग्रेस की सुमित्रा जैन और बीजेपी की नमिता बुबकिया पहुंची अकेले। बता दे कि कांग्रेस से सुमित्रा जैन, भाजपा से नमिता बुबकिया और निर्दलीय
राजबाला हिंगड़ में महापौर बनने के लिए टक्कर है। पाली नगर निगम में जीते हुए सभी 65 पार्षद सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान करेंगे। उसके बाद मतगणना कर परिणाम जारी किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर नगर निगम में भारी पुलिस जाप्ता तैनात दिखा।
- महापौर चुनाव को लेकर 65 पार्षदों ने किया मतदान, पाली में दिनभर रही सियासी हलचल पाली नगर निगम में महापौर चुनाव को लेकर सोमवार को सभी 65 पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर निगम परिसर में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ नजर आई। सुबह सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड़ अपने समर्थक पार्षदों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन अकेले पहुंचीं और मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी नमिता बुबकिया भी अकेले ही मतदान केंद्र पहुंचीं। इसी बीच तीन निर्दलीय पार्षद एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के दौरान एक निर्दलीय पार्षद के पास से हिडन कैमरा बरामद होने की बात सामने आई, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। कैमरा जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद अंत में निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी मतदान केंद्र पहुंचीं। सभी 65 पार्षदों के मतदान के बाद अब महापौर चुनाव के परिणाम पर सबकी नजरें टिक गई हैं।2
- एक-दूसरे के नामांकन पर आपत्ति, आरोप-प्रत्यारोप से बढ़ी सियासी हलचल एक-दूसरे के नामांकन पर आपत्ति, आरोप-प्रत्यारोप से बढ़ी सियासी हलचल1
- जल ही जीवन है अभियान दशहरा मैदान में तैयार हुआ कृत्रिम तालाब रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान जल ही जीवन है अभियान दशहरा मैदान में तैयार हुआ कृत्रिम तालाब जोधपुर। दशहरा मैदान, 16 सेक्टर हाउसिंग बोर्ड में इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल पेश की गई है। पिछले कई वर्षों से लगातार चली आ रही गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस बार भी गणेश विसर्जन के लिए एक कृत्रिम तालाब का निर्माण किया गया है। यह सराहनीय कार्य नगर निगम जोधपुर के विशेष सहयोग और शहर की अग्रणी सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है यह पूरा अभियान पंडित जीवराज श्रीमाली पर्यावरण प्रेमी एवं ब्रांड एंबेसडर, नगर निगम जोधपुरके नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। समिति का परम उद्देश्य केवल विसर्जन की व्यवस्था करना ही नहीं, बल्कि एक नई सोच को जन्म देना है। हमारा आग्रह है कि उत्सव के लिए मिट्टी या पीओपी की नई मूर्ति लाने की भी आवश्यकता नहीं है। जो हमारे घर के स्थायी गणेश जी हैं, उन्हें ही पाट पर बिठाकर श्रद्धा भाव से 3 दिन, 7 दिन या 10 दिन पूजा करें। पूजा संपन्न होने के बाद बप्पा को आदरपूर्वक घर में ही अपने स्थान पर पुनः विराजमान करें, विसर्जन का विचार ही मन से निकाल दें। इस पर्यावरण-हितैषी और दिव्य संदेश को समिति घर-घर तक पहुंचाएगी। इस पुनीत कार्य में नगर निगम जोधपुर, उत्थान ग्रुप फाउंडेशन, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, ग्रीन एनवायरमेंट सोसाइटी, रॉबिनहुड आर्मी, महादेव व्यायामशाला, तथा नंदनवन मयूर सेवा समिति अपना पूर्ण सहयोग दे रही हैं। जोधपुर की जीवन रेखा और पेयजल के मुख्य स्रोत कायलाना झील को स्वच्छ रखने के लिए पिछले 4 महीनों से प्रतिदिन निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस महा-अभियान में अब तक 2000 से अधिक श्रमवीरों ने अपना पसीना बहाकर निःस्वार्थ सहयोग दिया है। इस सफाई अभियान की नींव बहुत पुरानी है। पंडित जीवराज श्रीमाली पिछले 10 वर्षों से लगातार 'गुरु के तालाब' की सफाई और कायाकल्प के कार्य में पूरी मुस्तैदी से समर्पित रहे हैं, और अब यह अनुभव कायलाना झील को बचाने में लगाया जा रहा है। निरंतर सफाई के दौरान यह कड़वा सच सामने आया है कि लोगों ने जोधपुर के पीने के पानी के इस मुख्य स्रोत को कचरा डाल-डालकर बेहद गंदा कर दिया है। झील से 60 टन प्लास्टिक, थैलियां और विसर्जित किए गए कपड़े निकल रहे हैं। श्रद्धालु भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के साथ-साथ उनके वस्त्र, चुनरी और श्रृंगार की प्लास्टिक सामग्रियां भी पानी में डाल देते हैं। यह सामग्रियां पानी में कभी सड़ती नहीं हैं और हमारे पीने के पानी को जहरीला बना रही तालाब और नदियां हमारी आने वाली पीठियों के लिए जल का एकमात्र स्रोत हैं। अतः सभी शहरवासियों से हाथ जोड़कर आग्रह है कि मूर्तियों के कपड़े, चुनरी और प्लास्टिक की सामग्री को कायलाना या अन्य किसी प्राकृतिक तालाब के आसपास बिल्कुल न फेंकें। विसर्जन स्थल पर मूर्तियों के वस्त्र और प्लास्टिक सामग्री हमारी टीम को सौंपें। समिति इन कपड़ों और सामग्रियों का सही तरीके से रीसाइक्लिंग और रीयूज सुनिश्चित करेगी ताकि पर्यावरण को कोई नुकसान न हो। मिट्टी से निर्मित मूर्तियों का विसर्जन इस वैज्ञानिक और आदरणीय तरीके से किया जाएगा कि वह वापस मिट्टी में ही विलीन होकर प्रकृति का हिस्सा बन जाएं। समिति ने स्पष्ट रूप से घोषणा की है कि प्लास्टर ऑफ पेरिस या केमिकल रंगों वाली जैसी भी मूर्तियां आपके पास हैं, उन्हें लेकर आएं, हम किसी भी मूर्ति के लिए मना नहीं करेंगे। हम सभी मूर्तियों को पूरे आदर और मर्यादा के साथ स्वीकार करेंगे। विसर्जन के बाद इन सभी POP की मूर्तियों को सही तरीके से रीसाइक्लिंग और रीयूज के लिए आगे भेजा जाएगा, जिससे जल और भूमि दोनों प्रदूषित न हों। इस वर्ष का यह प्रयास पूरे जोधपुर शहर में एक गहरा और सकारात्मक संदेश फैलाएगा। इस विसर्जन उत्सव से सीख लेते हुए, अगले साल हम और भी बड़ी तैयारी और अनुशासन के साथ उतरेंगे। शुरुआत से ही जनता को जागरूक किया जाएगा कि कैसी मूर्तियां लानी हैं और पर्यावरण को कैसे बचाना है।4
- फालना खुडाला नगर पालिका अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की उमा कुंवर धर्मपत्नी देवेंद्र सिद्धावत ने1
- रानी मे बीजेपी की बड़ी जीत, वार्ड नंबर 13 के प्रत्याशी बाबूलाल भाट बने चेयरमैन रानी मे बीजेपी की बड़ी जीत, वार्ड नंबर 13 के प्रत्याशी बाबूलाल भाट बने चेयरमैन1
- सुमेरपुर नगर पालिका में भाजपा का कब्जा बरकरार, चतुर्भुज शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित भाजपा को 25 और कांग्रेस को 10 वोट मिले, 15 मतों से दर्ज की जीत; मतदान के बाद पार्षद फिर बाड़ाबंदी में ले जाए गए सुमेरपुर सुमेरपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के चतुर्भुज शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। मतदान में भाजपा के चतुर्भुज शर्मा को 25 मत, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष मेवाड़ा को 10 मत मिले। इस तरह चतुर्भुज शर्मा ने 15 मतों के अंतर से जीत हासिल की। अध्यक्ष चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने पार्षदों की बाड़ाबंदी कर रखी थी। मतदान के लिए दोनों दलों के पार्षदों को बाड़ाबंदी स्थल से सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान केंद्र तक लाया गया। पार्षदों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदान किया। मतदान पूरा होने के बाद सभी पार्षदों को वापस बाड़ाबंदी में ले जाया गया। चतुर्भुज शर्मा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही बोर्ड की राजनीतिक तस्वीर भी साफ हो गई।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- 💥 *के.सी. बोकाड़िया का नया पारिवारिक धारावाहिक 'संस्कार' 21 सितम्बर 2026 से दूरदर्शन पर* 💥 (*BMB प्रोडक्शन की प्रस्तुति*) 🙏 *निर्माता के सी बोकाड़िया और राजेश बोकाड़िया की धमाकेदार प्रस्तुति* 💫 *नैतिक मूल्यों और रिश्तों की खूबसूरती को लेकर एक बेहतरीन धारावाहिक* *जो परिवार को देगा आपसी तालमेल का संदेश* जैसा की हम जानते हे की जाने माने फ़िल्म निर्देशक के सी बोकाड़िया जिन्होंने 'आज का अर्जुन', 'नसीब अपना अपना', 'प्यार झुकता नहीं', 'तेरी मेहरबानियां', 'कुदरत का कानून', 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'तीसरी बेगम' जैसी कई सुपरहिट व संवेदनशील पारिवारिक फिल्में दी हे 🙏 *के.सी. बोकाड़िया अब छोटे पर्दे पर एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।* 👉 डाइरेक्टर एवं पटकथा लेखक के सी बोकाड़िया आपके लिए लाये हे एक नया धारावाहिक *'संस्कार'* जो की 21सितंबर से दिल्ली दूरदर्शन (DD1) पर प्रसारित किया जाएगा, जिसका *प्रसारण समय: रात 8:00 बजे (DD National / DD1) एवं उसका पुनः प्रसारण: अगले दिन सुबह 11:30 बजे किया जाएगा* 💫 *इस धारावाहिक मै 40 से अधिक मंझे हुए कलाकारों की टीम ने काम किया हे और अपने अभिनय से संजोया हे* 💫 *इस धारावाहिक मे घटते पारिवारिक जुड़ाव, घटते नैतिक मूल्य और भारतीय संस्कृति, वर्तमान दौर में जहां पारिवारिक ताने-बाने और नैतिक मूल्यों में गिरावट देखने को मिल रही है इन्ही विषयो को दिखाया गया हे इस धारावाहिक 'संस्कार' को पूरे परिवार को एक साथ बैठकर देखा जा सकता हे जिससे नई पीढ़ी को भी अपने संस्कारो से जुड़ने और समझने की प्रेरणा मिलेगी* 💫 *के सी बोकाड़िया ने बताया की 40 कलाकारों के सशक्त अभिनय से सजा यह धारावाहिक रिश्तों की अहमियत को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने और परिवारों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगा।* 👉 *धारावाहिक ‘सरदार: द गेम चेंजर’ के 52 एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन (DD National) पर मार्च 2024 मे शुरू हुवा था और वो सुपर हिट रहा* 💥 *के.सी. बोकाड़िया का नया पारिवारिक धारावाहिक 'संस्कार' 21 सितम्बर 2026 से दूरदर्शन पर* 💥 (*BMB प्रोडक्शन की प्रस्तुति*) 🙏 *निर्माता के सी बोकाड़िया और राजेश बोकाड़िया की धमाकेदार प्रस्तुति* 💫 *नैतिक मूल्यों और रिश्तों की खूबसूरती को लेकर एक बेहतरीन धारावाहिक* *जो परिवार को देगा आपसी तालमेल का संदेश* जैसा की हम जानते हे की जाने माने फ़िल्म निर्देशक के सी बोकाड़िया जिन्होंने 'आज का अर्जुन', 'नसीब अपना अपना', 'प्यार झुकता नहीं', 'तेरी मेहरबानियां', 'कुदरत का कानून', 'हम तुम्हारे हैं सनम' और 'तीसरी बेगम' जैसी कई सुपरहिट व संवेदनशील पारिवारिक फिल्में दी हे 🙏 *के.सी. बोकाड़िया अब छोटे पर्दे पर एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।* 👉 डाइरेक्टर एवं पटकथा लेखक के सी बोकाड़िया आपके लिए लाये हे एक नया धारावाहिक *'संस्कार'* जो की 21सितंबर से दिल्ली दूरदर्शन (DD1) पर प्रसारित किया जाएगा, जिसका *प्रसारण समय: रात 8:00 बजे (DD National / DD1) एवं उसका पुनः प्रसारण: अगले दिन सुबह 11:30 बजे किया जाएगा* 💫 *इस धारावाहिक मै 40 से अधिक मंझे हुए कलाकारों की टीम ने काम किया हे और अपने अभिनय से संजोया हे* 💫 *इस धारावाहिक मे घटते पारिवारिक जुड़ाव, घटते नैतिक मूल्य और भारतीय संस्कृति, वर्तमान दौर में जहां पारिवारिक ताने-बाने और नैतिक मूल्यों में गिरावट देखने को मिल रही है इन्ही विषयो को दिखाया गया हे इस धारावाहिक 'संस्कार' को पूरे परिवार को एक साथ बैठकर देखा जा सकता हे जिससे नई पीढ़ी को भी अपने संस्कारो से जुड़ने और समझने की प्रेरणा मिलेगी* 💫 *के सी बोकाड़िया ने बताया की 40 कलाकारों के सशक्त अभिनय से सजा यह धारावाहिक रिश्तों की अहमियत को रेखांकित करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश देने और परिवारों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम करेगा।* 👉 *धारावाहिक ‘सरदार: द गेम चेंजर’ के 52 एपिसोड का प्रसारण दूरदर्शन (DD National) पर मार्च 2024 मे शुरू हुवा था और वो सुपर हिट रहा*1
- झण्डे व नारियल की रस्म, लोकनृत्य, महिला रस्साकशी, कबड्डी-बॉलीबॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां ब्यावर, 21 सितम्बर। श्री वीर तेजा मेले के दूसरे दिन सोमवार को भी मेले में विभिन्न धार्मिक, पारंपरिक, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेले में शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मेले की रौनक में चार चांद लगाए। दूसरे दिन दोपहर 12:30 बजे तेजा चौक पर झण्डे व नारियल की रस्म का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे राठी पवेलियन, सुभाष उद्यान में लोकनृत्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। लोक कलाकारों ने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक कला की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सायं 5 बजे सुभाष उद्यान में महिला रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लेते हुए खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। मेले के दौरान बॉलीवॉल एवं कबड्डी के रोमांचक मुकाबले भी आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया। खेल प्रतियोगिताओं ने मेले में पहुंचे युवाओं एवं खेल प्रेमियों का विशेष आकर्षण बढ़ाया। श्री वीर तेजा मेला आस्था, संस्कृति, परंपरा, खेल और सामाजिक समरसता का जीवंत उत्सव बनकर शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को एक साथ जोड़ रहा है। मेले में आयोजित विविध कार्यक्रमों से धार्मिक आस्था के साथ राजस्थान की लोक संस्कृति एवं खेल प्रतिभाओं को भी मंच मिल रहा है।1