महापौर चुनाव को लेकर 65 पार्षदों ने किया मतदान, पाली में दिनभर रही सियासी हलचल पाली नगर निगम में महापौर चुनाव को लेकर सोमवार को सभी 65 पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर निगम परिसर में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ नजर आई। सुबह सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड़ अपने समर्थक पार्षदों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन अकेले पहुंचीं और मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी नमिता बुबकिया भी अकेले ही मतदान केंद्र पहुंचीं। इसी बीच तीन निर्दलीय पार्षद एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के दौरान एक निर्दलीय पार्षद के पास से हिडन कैमरा बरामद होने की बात सामने आई, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। कैमरा जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद अंत में निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी मतदान केंद्र पहुंचीं। सभी 65 पार्षदों के मतदान के बाद अब महापौर चुनाव के परिणाम पर सबकी नजरें टिक गई हैं।
महापौर चुनाव को लेकर 65 पार्षदों ने किया मतदान, पाली में दिनभर रही सियासी हलचल पाली नगर निगम में महापौर चुनाव को लेकर सोमवार को सभी 65 पार्षदों ने मतदान किया। मतदान के दौरान नगर निगम परिसर में सुबह से ही राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ नजर आई। सुबह सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड़ अपने समर्थक पार्षदों के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन अकेले पहुंचीं और मतदान किया। भाजपा प्रत्याशी
नमिता बुबकिया भी अकेले ही मतदान केंद्र पहुंचीं। इसी बीच तीन निर्दलीय पार्षद एक साथ मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के दौरान एक निर्दलीय पार्षद के पास से हिडन कैमरा बरामद होने की बात सामने आई, जिसके बाद मौके पर हलचल बढ़ गई। कैमरा जब्त किए जाने की कार्रवाई की गई। इसके बाद अंत में निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम सोनी मतदान केंद्र पहुंचीं। सभी 65 पार्षदों के मतदान के बाद अब महापौर चुनाव के परिणाम पर सबकी नजरें टिक गई हैं।
- पाली सहित 8 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम घोषित, बाली में निर्विरोध निर्वाचन पाली में उप महापौर सहित 9 नगर निकायों में उपाध्यक्ष पद हेतु चुनाव कल* सभी तैयारियां पूर्ण पाली,| नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले के नगरीय निकायों में अध्यक्ष पद के निर्वाचन के परिणाम घोषित किए गए। निर्वाचन परिणामों के अनुसार पाली नगर निगम में **नमिता बुबकिया** 33 मत प्राप्त कर महापौर निर्वाचित हुईं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजबाला हिंगड़ को 29 मत मिले। इस प्रकार नमिता बुबकिया ने 4 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। इसी प्रकार **रानी खुर्द नगरपालिका** में बाबूलाल (लॉटरी) ने 10 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद हासिल किया। **मारवाड़ जंक्शन** में देवाराम को 13 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 2 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **खुडाला फालना** में उमा कंवर को 17 मत मिले और उन्होंने 9 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **तखतगढ़** में जयश्री को 14 मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने 3 मतों के अंतर से चुनाव जीता। **सोजत रोड** में भावना ढंजा को 18 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 11 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **सोजत सिटी** में कीर्ति को 25 मत प्राप्त हुए तथा वे 16 मतों के अंतर से विजयी हुईं। **बाली नगरपालिका** में देवी बाई निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। वहीं **सादड़ी नगरपालिका** में संजय कुमार बोहरा को 26 मत प्राप्त हुए और उन्होंने 17 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। **सुमेरपुर नगरपालिका** में चतुरभुज शर्मा को 25 मत प्राप्त हुए तथा उन्होंने 15 मतों के अंतर से अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। महापौर सहित सभी निर्वाचित अध्यक्षों को पद की शपथ दिलाई गई। **उपाध्यक्षीय पदों के लिए** **निर्वाचन की तिथि:** 22.09.2026 (मंगलवार) **निर्वाचन प्रक्रिया हेतु समय-सारणी :** * बैठक का प्रारम्भ — प्रातः 10.00 बजे * नामांकन पत्रों का प्रस्तुतीकरण — प्रातः 11.00 बजे तक * नामांकन पत्रों की संवीक्षा — प्रातः 11.30 बजे से * अभ्यर्थिता वापसी — अपराह्न 2.00 बजे तक * मतदान, यदि आवश्यक हुआ तो — अपराह्न 2.30 बजे से 5.00 बजे तक * मतगणना — मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात * जिला निर्वाचन एवम् पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर दिया गया है। शांति पूर्ण निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव के लिए सभी सम्बन्धित ईआरओं को निर्देशित किया गया है4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- राजस्थान: पाली में महापौर चुनाव में भाजपा का परचम, नमिता बूबकिया ने 34 वोटों/सीटों से दर्ज की शानदार जीत पाली: राजस्थान में आयोजित महापौर (मेयर) चुनाव के नतीजों में पाली सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी सफलता हासिल की है। पाली से भाजपा प्रत्याशी नमिता बूबकिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चुनाव में 34 सीटों (वोटों) के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। जीत की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। नमिता बूबकिया ने अपनी इस जीत का श्रेय पाली की जनता, पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत को दिया है।4
- महापौर चुनाव में बड़ा सियासी फेरबदल, 21 पार्षद वाली भाजपा ने जीता महापौर पद नमिता बुबकिया को 33 वोट, कांग्रेस की सुमित्रा जैन को 3 और निर्दलीय राजबाला हिंगड को मिले 29 मत पाली नगर निगम के महापौर चुनाव में पार्षद चुनाव के नतीजों के बाद पूरी सियासी तस्वीर बदल गई। पार्षद चुनाव में भाजपा के 21, कांग्रेस के 29 और निर्दलीय 15 पार्षद जीतकर आए थे, लेकिन महापौर चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल करते हुए बाजी पलट दी। महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नमिता बुबकिया को 65 में से 33 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी राजबाला हिंगड को 29 और कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा जैन को 3 मत मिले। इस तरह नमिता बुबकिया भारी मतों से निर्वाचित हुईं। चुनाव परिणाम के बाद पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख और भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि नगर निगम में सभी को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालों ने भाजपा पर भरोसा जताया है और उनके विश्वास को कायम रखा जाएगा। नमिता बुबकिया की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में भव्य जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। महापौर नमिता बुबकिया का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान सड़कों पर भाजपा के नारों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया गया और कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया।2
- पाली-निगम में अब तक 64 पार्षद पहुंचे,कुसुम सोनी का इंतजार कांग्रेस महापौर प्रत्याशी सुमित्रा जैन, बीजेपी प्रत्याशी नमिता बुबकिया अकेले पहुंची निगम पाली,ब्युरो चीफ मनीष राठौड़। नगर निगम के महापौर बनने के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय के रूप में राजबाला हिंगड़ ने मैदान में उतरकर महापौर के चुनाव को रोचक बना दिया है। निर्दलीय महापौर प्रत्याशी राजबाला हिंगड अपने समर्थक पार्षदों के साथ निगम पहुंची। कांग्रेस की सुमित्रा जैन और बीजेपी की नमिता बुबकिया पहुंची अकेले। बता दे कि कांग्रेस से सुमित्रा जैन, भाजपा से नमिता बुबकिया और निर्दलीय राजबाला हिंगड़ में महापौर बनने के लिए टक्कर है। पाली नगर निगम में जीते हुए सभी 65 पार्षद सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान करेंगे। उसके बाद मतगणना कर परिणाम जारी किया जाएगा। सुरक्षा को लेकर नगर निगम में भारी पुलिस जाप्ता तैनात दिखा।3
- पाली की डोर भाजपा के हाथ भाजपा की नमिता बुबकिया बनी पाली नगर निगम की महापौर1
- धुरासनी में कलयुगी लोक देवता बाबा रामदेव जी के भक्त गणों ने जमा रखा । राजस्थान :-पाली, सोजत तहसील के धुरासनी शासन गांव में बाबा रामदेव जी के भव्य जमा (जागरण) भक्त देवीसिंह जी, भागिरथ सिंह जी, मांगीलाल जी, जालम सिंह जी बेटा पौता राणसिहजी परिवार द्वारा रखा गया ग्रामीण भक्त सनातन की अलख में गायक अशोक सिंह जी K राजपुरोहित धुरासनी एवं साथी गणों द्वारा मायड़ भाषा में बाबा रामदेव के भजनों कि प्रस्तुति दी गई , भक्त गणों ने श्रवण लाभ लिया और भक्ति में लीन होते नजर आये ,झुम उठे । खीवसिंह जी D धुरासनी द्वारा संदेश प्राप्त किया गया !1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1