Shuru
Apke Nagar Ki App…
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर में कक्षा दसवीं में अध्यनरत अनामिका कुशवाहा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल कर शहडोल जिले को गौरांवित किया।
Angad Tiwari
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाणसागर में कक्षा दसवीं में अध्यनरत अनामिका कुशवाहा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा जारी बोर्ड परीक्षा के मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल कर शहडोल जिले को गौरांवित किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *✍️मानपुर शराब दुकान में प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत में बेची जा रही शराब,आए दिन होता है विवाद* *✍️आबकारी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा ठेकेदार को दिया जा रहा खुला संरक्षण* *✍️अपराधी प्रवत्ति के व्यक्तियों को झगड़ा कराने की नियत से भाड़े पर पाल रखा है ठेकेदार* *✍️सासन प्रशासन से कार्यवाही की अपील*1
- कोतमा बस स्टैंड स्थित शराब की दुकान पर शराब के ओवर रेट (प्रिंट रेट से अधिक दाम) पर बिक्री और अन्य अनियमितताओं की शिकायतों के बाद वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा और आस-पास के क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने जैसी गतिविधियों के खिलाफ हाल ही में कई कार्रवाईयाँ की गई हैं:2
- सीधी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत महत्वाकांक्षी संविधान संशोधन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जिले की महिलाओं ने मध्यप्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह की अगुवाई और मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के निर्देशन में विशाल जुलूस बैनर, पोस्टर एवं नारे लिखी हुई दप्पतियो के साथ निकली गई भव्य एवं शानदार महिलाओं की रैली, स्थानीय पूजा पार्क सीधी से होते हुए अस्पताल चौक, सम्राट चौक, कोतवाली मार्ग, गल्ला मंडी, गांधी चौक होते हुए स्थानीय पूजा पार्क के विशाल प्रांगण में समाप्त हुई। जहां पर महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति, महिलाओं के सम्मान में भाजपा मैदान में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के साथ प्रधानमंत्री के प्रति अपार स्नेह एवं आभार के साथ संपन्न हुई। रैली में बहनों का उत्साह हाई रहा, हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न अंचलों से शामिल हुई। उल्लेखनीय की नारी शक्ति वंधन अधिनियम से महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत सीट आरक्षित होगी और देश के दिशा निर्धारण में महिलाओं की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूती देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री राधा सिंह की अगुवाई एवं मुख्य अतिथि में सैकड़ो महिलाओं के साथ रैली निकाली गई । रैली का उद्देश्य नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा एवं राज्यसभा में पूर्ण बहुमत के साथ पारित करना है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभियान की संयोजक डॉ मनीला सिंह चौहान, सह संयोजक सुनीता रानी वर्मा, पार्षद पूनम सोनी, विभा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती बहेलिया, अनीता चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह कुशराम ,महिमा तिवारी, पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष नीलम पाण्डेय, निशा सिंह चौहान, संगीता सिंह चौहान, ज्योति कुशवाहा, कंचन केसरी सहित सैकड़ो महिलाएं रैली में शामिल हुई।1
- बसाड़ी में अवैध पैकारी चालक मुन्नू श्रीवास पर मारपीट के कारण व्यक्ति की मौत का आरोप।1
- * *अलर्ट मोड में प्रशासन* रीवा के बीहर नदी पुल में दरार आने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इस बदलाव के कारण बेला क्षेत्र में 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। भारी वाहनों की कतारों के बीच छोटे वाहन और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी घंटों से फंसी हुई हैं। प्रशासन की कोशिशों के बावजूद वाहन रेंगने को मजबूर हैं। यात्री परेशान हैं और यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।1
- वह एक घटना नहीं पूरे सिस्टम के ऊपर एक बड़ा सवाल है1
- “नल-जल योजना से बदली झिरिया बहरा की तस्वीर” डिंडोरी जिले के करंजिया जनपद का झिरिया बहरा गांव… जहां कभी पानी के लिए रोज़ संघर्ष होता था… आज वही गांव विकास की नई मिसाल बन चुका है… करीब 68 लाख की नल-जल योजना ने यहां 157 घरों तक पानी पहुंचाकर ग्रामीणों की जिंदगी आसान बना दी है… झिरिया बहरा… जहां कभी पानी की भारी किल्लत थी… महिलाओं को डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल और पहाड़ी रास्तों से पानी लाना पड़ता था… यह सफर कठिन और समय लेने वाला था… कई बार पूरा दिन सिर्फ पानी लाने में ही बीत जाता था… जिससे बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम भी प्रभावित होते थे… लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं… करीब 68 लाख रुपये की लागत से बनी नल-जल योजना ने गांव के 157 घरों तक पानी पहुंचा दिया है… अब हर घर में नल से नियमित स्वच्छ पेयजल मिल रहा है… घर पर पानी मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है… महिलाओं का समय बच रहा है… और अब वे अपने परिवार और बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे पा रही हैं… योजना के सुचारू संचालन के लिए गांव में जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया है… जिससे इसकी निगरानी और रखरखाव सुनिश्चित हो रहा है… नल-जल योजना ने झिरिया बहरा गांव को न सिर्फ पानी की समस्या से मुक्ति दिलाई है… बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी बड़ा सकारात्मक बदलाव लाया है…3
- अमरकंटक के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में हॉस्टल के खाने में कीड़े मिलने और खराब गुणवत्ता के विरोध में छात्राओं ने रात में जमकर प्रदर्शन किया। इस मामले में सांसद हिमाद्री सिंह ने संज्ञान लेते हुए प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई और मेस संचालक पर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। छात्राओं ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।1