Shuru
Apke Nagar Ki App…
महंगी सिगरेट बेचना दुकानदार को पड़ा महंगा, काटा गया चालान 15000 से अधिक का भरना पड़ेगा जुर्माना शाहजहांपुर, जनपद के तहसील जलालाबाद में विधिक माप विज्ञान विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवररेटिंग करने वाली दुकानों पर सख्ती दिखाई। सीनियर इंस्पेक्टर अरविंद मिश्रा, इंस्पेक्टर आलोक कुमार शर्मा और तहसीलदार अनुराग दुबे की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी कर चालान काट दिए। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानें अचानक बंद हो गईं।टीम ने सबसे पहले गुणारा मोड़ स्थित प्रमोद किराना स्टोर पर दबिश दी। वहां कांटे का सत्यापन लाइसेंस न मिलने पर दुकानदार का चालान कर दिया गया
R. N. SHARMA
महंगी सिगरेट बेचना दुकानदार को पड़ा महंगा, काटा गया चालान 15000 से अधिक का भरना पड़ेगा जुर्माना शाहजहांपुर, जनपद के तहसील जलालाबाद में विधिक माप विज्ञान विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने ओवररेटिंग करने वाली दुकानों पर सख्ती दिखाई। सीनियर इंस्पेक्टर अरविंद मिश्रा, इंस्पेक्टर आलोक कुमार शर्मा और तहसीलदार अनुराग दुबे की टीम ने दो दुकानों पर छापेमारी कर चालान काट दिए। इस कार्रवाई से इलाके के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानें अचानक बंद हो गईं।टीम ने सबसे पहले गुणारा मोड़ स्थित प्रमोद किराना स्टोर पर दबिश दी। वहां कांटे का सत्यापन लाइसेंस न मिलने पर दुकानदार का चालान कर दिया गया
More news from Hardoi and nearby areas
- gram peddamma Majra bandhiya Purva is Nali ki aur Road ki koi kaarvayi nahin hai kya1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- फर्रुखाबाद–बदायूं मार्ग इन दिनों लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। स्थानीय लोगों और राहगीरों के अनुसार इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई परिवार अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, जबकि अनेक लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दुर्घटनाओं के पीछे केवल तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न करना ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इस मार्ग पर पिछले कुछ वर्षों में वाहनों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है। पहले की तुलना में अब इस सड़क पर यातायात कई गुना अधिक हो चुका है, जबकि सड़क की चौड़ाई आज भी पुरानी स्थिति में ही है। बताया गया कि सड़क संकरी होने के कारण जब दो बड़े वाहन एक-दूसरे को ओवरटेक करते हैं तो तीसरे वाहन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। सड़क किनारे बने फुटपाथ झाड़ियों, गड्ढों और अतिक्रमण में तब्दील हो चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को मजबूरन सड़क के बीच से गुजरना पड़ता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग के किनारे बने फुटपाथों के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (PWD) की है, लेकिन मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का चौड़ीकरण और किनारों का समुचित निर्माण नहीं कराया गया तो हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। इसी क्रम में दिनांक 27 फरवरी 2026 को लगभग सुबह 11:30 बजे कस्बा अमृतपुर में बाबूजी फैमिली ढाबा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक शिवा पुत्र गंगाबख्श उर्फ टीटू सोमवंशी निवासी ग्राम नगला हूसा, जनपद फर्रुखाबाद, अपने गांव से अमृतपुर की ओर जा रहे थे। उसी समय दूसरी ओर से आ रहे कमलेश सिंह पुत्र नेपाल सिंह (उम्र लगभग 35 वर्ष) निवासी ग्राम सेमर झाला मुंडेर, थाना पाली, जनपद हरदोई से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों द्वारा एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी गई। गंभीर रूप से घायल शिवा को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर ले जाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताते हुए आगे हायर सेंटर भेज दिया। वहीं कमलेश सिंह को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परिजनों के अनुसार कमलेश अपनी मामी के निधन पर अमृतपुर क्षेत्र के एक गांव आए हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की माता जमुना देवी और पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है। कमलेश अपने पीछे तीन छोटे बच्चों—देव (13 वर्ष), हिमांशु (8 वर्ष) और साहिल (5 वर्ष)—को छोड़ गए हैं। चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था की उठी मांग स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और राहगीरों का कहना है कि इस मार्ग पर बढ़ते यातायात को देखते हुए अब सड़क का चौड़ीकरण, समतलीकरण, मजबूत किनारे, साफ फुटपाथ और यातायात संकेतकों की तत्काल आवश्यकता है। लोगों का मानना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो इस मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाएं लगातार जानलेवा साबित होती रहेंगी।4
- हरदोई : आतिशबाज के घर में अचानक विस्फोट ➡तेज विस्फोट से इलाके में मचा हड़कंप ➡दो मंजिला मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त ➡दो महिलाएं गंभीर रूप से हुई घायल ➡पटाखे बनाए जाने के दौरान विस्फोट की आशंका ➡हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र की घटना4
- Post by Surya pratap yadav Surya pratap yadav1
- Shahjahanpur Roja Mandi 3 nambar get ahemat pur niwajpur me is hend pamp me pani bilkul pila ata he or pine me karba lagta he or iske pas hi tenk bana he kirpiya is hend pamp ki borug Thora hat ke ki jay Mera nem .. surjeet saxsena1
- शाहाबाद में कोटेदारों का आरोप: किसान संगठनों पर अवैध वसूली और धमकी का गंभीर मामला एंकर - तहसील शाहाबाद क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) ने उपजिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी को प्रार्थना पत्र देकर किसान यूनियन के नाम पर सक्रिय कुछ संगठनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोटेदारों का कहना है कि ये संगठन दुकानों पर पहुंचकर वीडियो बनाते हैं और अनियमितता के नाम पर खबरें छपवाने व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मासिक अवैध वसूली का दबाव बना रहे हैं। प्रार्थीगण के अनुसार, वे शासन की प्राथमिकता वाली सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत नियमों के अनुरूप राशन वितरण का कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग संगठित तरीके से उन्हें निशाना बना रहे हैं, जिससे न केवल उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है बल्कि राशन वितरण व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। कोटेदारों ने यह भी बताया कि वे समय-समय पर सामाजिक संगठनों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते रहे हैं और शासन द्वारा सौंपे गए अतिरिक्त कार्यों—जैसे महिला समूहों को जोड़ना, सर्वेक्षण आदि—में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। पीड़ित विक्रेताओं का कहना है कि इस तरह की अवैध वसूली और दबाव के चलते राशन वितरण सुचारू रूप से कर पाना मुश्किल हो रहा है, जिससे आम कार्डधारकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।कोटेदारों ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें इस प्रकार की प्रताड़ना और अवैध वसूली से बचाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुचारू रूप से संचालित हो सके।6
- Post by Ompratap singh1
- मध्य प्रदेश जिला गुना से खबर भगोरिया हाट मेला में कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीणों संग मनाया होली मिलन उत्सव खेरीखता से ऊमरी आई तक विकास और परंपरा का संगम, प्रशासन ने ली समृद्धि केंद्र की जानकारी कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने आज खेरीखता में आयोजित भगोरिया हाट मेला एवं होली मिलन उत्सव में सहभागिता की। इस अवसर पर डीएफओ अक्षय राठौर, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मेला स्थल पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से गुलाल लगाकर, माल्यार्पण कर तथा पारंपरिक तीर-कमान भेंट कर स्वागत किया। उत्सव के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की को समझा और विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता करते हुए ग्रामीणों से संवाद किया। इसके साथ ही मेले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठकर परंपरागत व्यंजन ‘दाल-पानिया’ का स्वाद भी लिया। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर क्षेत्र की स्थिति, आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा की तथा सभी को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ऊमरी-आरी स्थित समृद्धि केंद्र का भी निरीक्षण कर संचालित विभिन्न सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लास, नेटवर्क रूम, कॉन्फ्रेंस रूम सहित अन्य आधुनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर उनके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। इसके साथ केंद्र में उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग तथा युवाओं एवं विद्यार्थियों को अधिकतम लाभ दिलाने पर जोर दिया। जिला गुना से नरेंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट1