कानपुर देहात में करंट से झुलसे युवक की मौतः बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने खेत पर फसल देखने गया था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कसोलर निवासी अंकित (22) मंगलवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने खेत पर गए थे। खेत के पास से 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन गुजरती है, जिसके तार काफी समय से नीचे की ओर झूल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से गुजरते समय अंकित अचानक इन झूलते तारों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए औरैया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मृत्यु से मां शरवती बदहवास हैं, जबकि पिता अमर सिंह और भाई राकेश, मुकेश व उमेश गहरे सदमे में हैं।
कानपुर देहात में करंट से झुलसे युवक की मौतः बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक की 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने खेत पर फसल देखने गया था, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, कसोलर निवासी अंकित (22) मंगलवार सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अपने खेत पर गए थे। खेत के पास से 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन गुजरती है, जिसके तार काफी समय से नीचे की ओर झूल रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि खेत से गुजरते समय अंकित अचानक इन झूलते तारों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए औरैया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अंकित को मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मृत्यु से मां शरवती बदहवास हैं, जबकि पिता अमर सिंह और भाई राकेश, मुकेश व उमेश गहरे सदमे में हैं।
- कलश यात्रा के साथ ही धनेश्वर धाम में पहले दिन की हुई कथा रसूलाबाद कानपुर देहात। आस्था व विश्वास के प्रतीक श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार से हुआ बड़ी संख्या में माता बहनों ने कलश रखकर पूजा अर्चना की। रसूलाबाद क्षेत्र के मुर्री तिश्ती में स्थित श्री धनेश्वर धाम में सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। आचार्य कृष्णानंद रसिक के द्वारा सात दिनों तक भक्तों को भगवान की पावन कथाओं का रसपान कराया जाएगा। मंगलवार को भक्तों ने बैंड बाजे डीजे की धुन पर रामगंगा नहर शहवाजपुर से कलश भरकर कथा पंडाल में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित किये गए।इसके साथ ही पहले दिन की भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इस मौके घनश्याम यादव रिंकू हरिओम यादव, राहुल संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।2
- झींझक कानपुर देहात नगरपालिका झींझक के वार्ड न 6 नेहरू नगर निवासी अरविन्द पुत्र रामेस्वर व मनोज पुत्र रामेस्वर के नाम मे गड़बड़ पिता रामेस्वर जिन्दा रिपोर्टर ने मौके पर की रामेस्वर से बात3
- सागर भारतीय/कानपुर देहात कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में सोमवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुबह 4 बजे की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार विसायकपुर निवासी रामबली का 19 वर्षीय पुत्र वीरू रविवार रात अपने कमरे में सोने गया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे जब घर के लोग जागे तो युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने की जांच ग्रामीणों की सूचना पर रनिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोशल मीडिया पोस्ट की भी जांच बताया जा रहा है कि युवक ने घटना से लगभग 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील साझा की थी, जिसमें लिखा था— “जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है।” पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पोस्ट किसी मानसिक तनाव या अन्य कारण से जुड़ी तो नहीं थी। कारण स्पष्ट नहीं युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। रनिया थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह ने बताया कि, “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने और परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।” पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बाइट -मीना(मृतक की मां )1
- सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल क्षेत्र के झींझक व चिताकापुरवा गांव में हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये तीनो को झींझक सीएचसी से जिलाअस्पताल भेजा गया है ।1
- नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता द्वारा शुलभ शौचालय का किया लोकार्पण...1
- औरैया। अजीतमल पुलिस ने अमावता गांव में हुई अर्जुन सिंह की हत्या की गुत्थी महज 72 घंटों में सुलझा ली है। हत्या का आरोपी भारतीय सेना का जवान भानू निकला, जिसका मृतक की बहन से प्रेम प्रसंग था। अर्जुन द्वारा विरोध किए जाने और बहन का मोबाइल छीनने से नाराज फौजी ने खौफनाक साजिश रची। 14 फरवरी की रात आरोपी ने अर्जुन की आंखों में मिर्ची झोंककर ईंट और टॉर्च से उसकी हत्या कर दी। साक्ष्य छुपाने के लिए इसे जंगली जानवर का हमला बताने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।3
- शहर के संजय गेट पर टीवी टावर के पास नगर पालिका परिषद औरैया द्वारा बनवाये गए सार्वजनिक शौचालय का मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने फीता काट कर किया शुभारंभ किया। इस शौचालय से व्यापारियों व राहगीरों को बहुत राहत मिलेगी।1
- *प्रेस-नोट* *दिनांकः-17.02.2026* *थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया गया –* *कार्यवाही-* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक औरैया व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अजीतमल/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.02.2026 को थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्याभियुक्त भानू उर्फ दुरपत सिंह को गिरफ्तार कर कब्जे से आलाकत्ल एक अदद टार्च व एक अदद ईट तथा 02 अदद मोबाईल फोन किये गये बरामद । *घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 14.02.2026 को डायल-112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अमावता में एक युवक (अर्जुन सिंह पुत्र दुर्गा सिंह निवासी ग्राम अमावता थाना अजीतमल उम्र करीब 35 वर्ष) का शव गेहूँ के खेत में पडा मिला है । प्राप्त सूचना पर थाना अजीतमल/स्वाट/फील्ड यूनिट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था । मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना अजीतमल पर अभियोग मु0अं0सं0 66/26 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था जिसके क्रम में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17.02.2026 को रात्रि चैंकिग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इटावा की तरफ जाने वाली रोड पर प्रतापपुर पुल के नीचे से अभियुक्त भानू उर्फ दरपत सिंह को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।2