महिला सशक्तिकरण पर भाषण प्रतियोगिता, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली। मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय के अधीन संचालित एकमात्र विधि महाविद्यालय विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिला सशक्तिकरण और बिहार” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का सम्मान करने का दिन है। यह दिवस लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं के अधिकारों के लिए हुए संघर्ष को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है।उन्होंने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनी नायडू, इंदिरा गांधी, सावित्रीबाई फुले तथा मदर टेरेसा के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता के बाद नारी सशक्तिकरण के समर्थन में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली महाविद्यालय परिसर से निकलकर किला परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक गई और पुनः महाविद्यालय लौटकर समाप्त हुई।इस रैली में विधि स्नातक सेमेस्टर–एक (शैक्षणिक सत्र 2025–28), सेमेस्टर–तीन (सत्र 2024–27) तथा सेमेस्टर–पांच (सत्र 2023–26) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइट ; कोमल कुमारी छात्रा बाइट : गुड़िया कुमारी छात्रा बाइट : दिव्या भारती छात्रा।

- एक्सपायर्ड दवा वितरण के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा हडकंप मुंगेर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को एक्सपायर्ड दवाएं बांट दी गईं। जब ग्रामीणों ने दवा की बोतल और पैकेट पर छपी एक्सपायरी डेट देखी, तो हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। प्रभारी सिविल सर्जन ने जांच के लिए कमिटी गठित कर दी है और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। Vo - दरअसल मामला मुंगेर के जमालपुर प्रखंड के हालिमपुर गौरीपुर में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर यानी प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर ग्रामीणों के बीच दवाओं का वितरण किया जा रहा था। लेकिन जब कुछ ग्रामीणों ने दवाओं के पैकेट और बोतल पर छपी तारीख देखी, तो पता चला कि कई दवाओं की एक्सपायरी 6 से 12 महीने पहले ही खत्म हो चुकी है।ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र की टीम बुखार, दर्द और संक्रमण की दवाएं बांट रही थी, लेकिन यह नहीं बताया गया कि दवाएं एक्सपायर्ड हैं। हालिमपुर के गौरीपुर निवासी मीणा कुमारी ने बताया कि दवा देते समय किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई। वहीं प्रीति कुमारी ने कहा कि उन्हें लगा सरकारी अस्पताल से दवा मिल रही है, इसलिए वह सुरक्षित होगी, लेकिन एक्सपायर्ड दवा बांट दी गई। ग्रामीण श्वेता देवी का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। करीब दो साल पहले भी उप स्वास्थ्य केंद्र से एक्सपायर्ड दवा दी गई थी, जिसे खाने के बाद उनके बच्चे के शरीर पर दाने निकल आए थे और काफी परेशानी हुई थी। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुंगेर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमण ने बताया कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Kumar Mithun1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- समाजसेवी संजय यादव के नाना कैलाश यादव के निधन पर श्री यादव विकास मंच के पदाधिकारी ने दी श्रद्धांजलि1
- साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा समस्तीपुर जिला के उजियारपुर वार्ड संख्या 4 से यौन अपराध के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- खगड़िया नगर परिषद के बलुआही कब्रिस्तान का हुआ सौंदर्यीकरण, खगड़िया नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन । 33 लाख की लागत से हुआ विकास कार्य, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों के विकास पर विशेष जोर1
- आप लोग लिए मेरे चैनल एंड फॉलो करिए इस मा संस्कृत संस्कर्मक मेरे गांव के आराम करिए चांदपुर खुर्द 👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾1
- मुंगेर जिला परिसर स्थित शहीद स्मारक के समीप ड्राइवर संगठन ने दिया धरना।1