मुंगेर में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला शुरू, 490 किसानों को 1.02 करोड़ की अनुदान राशि ट्रांसफर मुंगेर: मुंगेर जिले में किसानों की आर्थिक प्रगति और फसल उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला 2025-26 का सोमवार को शुभारंभ किया गया। यह मेला मुंगेर जिले के नौवागढ़ी गांव स्थित मनरेगा खेल मैदान में आयोजित किया गया है। मेले का उद्घाटन जिला उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह तथा जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता समेत कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान और कृषि से जुड़े लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एकल कृषि यंत्र खरीद योजना के तहत जिले के 490 किसानों के बैंक खातों में कुल 1 करोड़ 2 लाख रुपये की अनुदान राशि का डीबीटी के माध्यम से स्थानांतरण किया गया। यह राशि किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप दी गई है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने कहा कि आज भी भारत में लगभग 45 से 50 प्रतिशत लोग कृषि आधारित कार्यों पर निर्भर हैं। उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि यंत्रों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी, समय की बचत होगी और उत्पादन में भी वृद्धि होगी। मेले में विभिन्न कंपनियों द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जहां किसान नई तकनीक और मशीनों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

- Post by Kumar Mithun1
- t20 विश्व कप में भारत ने रचा इतिहास, टी20 विश्व कप जीतने वाले पहला मेजबान बना1
- बलिया पुलिस के द्वारा बलिया स्टेशन चौक के समीप से 5 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- आप लोग लिए मेरे चैनल एंड फॉलो करिए इस मा संस्कृत संस्कर्मक मेरे गांव के आराम करिए चांदपुर खुर्द 👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾👍🏾1
- खगड़िया जिला के चौथम के धुतौली पंचायत अंतर्गत षट्चंदी महायज्ञ में पहुंचे खगड़िया सांसद राजेश वर्मा जी ने बहनों के लिए अपने नीजी पैसा से एक अभियान के तहत शादी का सारा खर्च गरीब परिवार के 108 बहन बेटी के प्रत्येक शाल शादी की जिम्मेदारी लिया।1
- Post by RANVIR KUMAR1
- मुंगेर जिला परिसर स्थित शहीद स्मारक के समीप ड्राइवर संगठन ने दिया धरना।1
- मंसूरचक पंचायत की मुखिया यास्मीन खातून के पति और पूर्व मुखिया अरमान कुरैशी पर हुए हमले के आरोप में सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना रविवार को थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक पंचायती के दौरान हुई है आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेज दिया गया1
- गोगरी प्रखंड के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 पर दो वाहन के बीच भीषण टक्कर में मौके पर मची अफरा तफरी1