Shuru
Apke Nagar Ki App…
निवाड़ी के नेगुंवा गांव में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। दबंगों ने शराब के लिए पैसों की मांग की थी, और जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
Ashish Patrkar
निवाड़ी के नेगुंवा गांव में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। दबंगों ने शराब के लिए पैसों की मांग की थी, और जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- झांसी में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधते हुए 2027 के चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया कि 2027 के बाद सपा सिर्फ सैफई तक सिमट कर रह जाएगी। डिप्टी सीएम के इस बड़े हमले और तीखे बयान के बाद अब यूपी की सियासत में एक नई बहस छिड़ गई है।1
- झांसी के ब्लॉक बामौर अंतर्गत कस्बा गरौठा में शनिवार को समय 4 बजे साइबर अपराध सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक विशेष गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए छात्रों को सलाह दी कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, बैंक खाता या एटीएम संबंधी जानकारी साझा न करें।1
- झांसी के यूट्यूबर सत्या यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में यूट्यूबर सत्या यादव ने अपनी आवाज बुलंद की है और बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से अपनी गुहार लगाई है।1
- उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज एक अनोखी और हैरान कर देने वाली शिकायत इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शिकायतकर्ता सत्यब्रत सिंह ने अजीबोगरीब दावा किया है कि भगवान हनुमान का 'अपहरण' कर लिया गया है और इसी वजह से अयोध्या के राम मंदिर में चोरी की घटना हुई है। यह अनोखा आवेदन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। शिकायतकर्ता सत्यब्रत सिंह का कहना है कि हनुमान जी अयोध्या में राम दरबार की रक्षा करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह वहां मौजूद नहीं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर देखे गए एक वीडियो का हवाला देते हुए राजनीतिक आरोप भी लगाए हैं कि हनुमान जी एक राजनीतिक रैली में दिखाई दिए थे, जिससे स्पष्ट है कि उनका अपहरण कर लिया गया है। शिकायत में धार्मिक ग्रंथ हनुमान चालीसा का भी उल्लेख किया गया है और तर्क दिया गया है कि यदि हनुमान जी राम दरबार की सुरक्षा में तैनात होते, तो चोरी की यह घटना कभी नहीं होती। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल कार्रवाई कर हनुमान जी को वापस लाने की मांग की है। यह अजीबोगरीब शिकायत 8 जुलाई 2026 को समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली यानी जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। हालांकि, शिकायत में किए गए इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस अनोखे आवेदन पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।2
- झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहाँ के कस्बा बबीना नगर स्थित जैन धर्मशाला मोहल्ला निवासी अमित कुमार जैन (पुत्र स्वर्गीय सीताराम जैन) के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अमित कुमार 3 जुलाई 2026 को अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए भोपाल गए थे और उनका पुत्र एनसीसी कैंप में होने के कारण घर पर कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान 3 जुलाई से 10 जुलाई तक मकान पूरी तरह बंद रहा। 9 जुलाई की शाम को पड़ोसियों ने पीड़ित को फोन पर सूचना दी कि उनके मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने के बाद जब पीड़ित 10 जुलाई को घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे और कमरों में रखी अलमारियों व सामान को खंगाल दिया था। चोरों ने घर से सोने के कंगन, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठियां, कान के टॉप्स, चांदी की पायल, बिछिया और करधनी सहित लाखों रुपये के कीमती आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित ने बबीना थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।3
- निवाड़ी के नेगुंवा गांव में दबंगों का आतंक सामने आया है, जहाँ शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। दबंगों ने शराब के लिए पैसों की मांग की थी, और जब महिला ने पैसे देने से मना कर दिया तो उन्होंने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।1