Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन सुराज का कमेटी बैठक मोतिहारी मनोज भारती पहुंचे मोतिहारी और कमेटी बैठक किया और सब किसी को भार संभालने के लिए दिया
RAJA KUMAR
जन सुराज का कमेटी बैठक मोतिहारी मनोज भारती पहुंचे मोतिहारी और कमेटी बैठक किया और सब किसी को भार संभालने के लिए दिया
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Talk On Chair1
- मनोज भारती पहुंचे मोतिहारी और कमेटी बैठक किया और सब किसी को भार संभालने के लिए दिया1
- आज रविवार को सुगौली में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में किए गए कार्यक्रम को दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी के अनुमंडल ब्यूरो चीफ मनीष साह ने संबोधित किया। (मनीष साह सन ऑफ इंडिया अनुमंडल ब्यूरो चीफ दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) मोतिहारी 01 मार्च 2026 मोतिहारी:-पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में आज रविवार को स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री अशोक कुमार वर्मा के द्वारा दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी पूर्वी चंपारण केंद्र मंडल ब्यूरो चीफ मनीष शाह को उक्त कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनीष से शाह ने कहा कि गार्जियन श्री अशोक कुमार वर्मा द्वारा मुझे अवगत कराया गया है मैं अपने आप को सन ऑफ इंडिया बोलता हूं। मनीष साह सिविल कोर्ट में भी बैठता हूं,और दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मोतिहारी का अनुमंडल ब्यूरो चीफ के पद पर नियुक्त किया गया हूं। मैं आप लोगों के चरण का धूल हूं, मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। आज बड़े सौभाग से मुझे सुगौली की धरती पर स्वतंत्रता सेनानी कार्यक्रम में बोलने का मौका मिला है। इसके लिए मैं आयोजक मंडल का तहे दिल से आभार प्रकट करता हूं। स्वतंत्रता सेनानी परिवार है जो रविवार को 10 बजे 10 मिनट स्वतंत्रता सेनानियों को शहीदों को नाम पर याद करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन करके जो करवा चला चुके हैं इसका श्रेय कौशल किशोर पाठक जी को देता हूं। आपको बता दूं कि इस कार्यक्रम में चंद्रमा यादव,चंद्रशेखर गुप्ता जी जैसे लोगों को जब देखता हूं बराबर। मैं 34 साल से सिविल कोर्ट में बैठता आ रहा हूं। मेरे बेटे रवि व्यवहार न्यायालय मोतिहारी में अधिवक्ता है, लेकिन मैं सेवा पसंद करता हूं। आदरणीय स्वतंत्रता सेनानी जी की पुत्री शशिकला बहन आई हुई हैं ,जानने के लिए, और बुजुर्गों को याद करने के लिए ।जय जवान जय किसान अपने आप को मजबूत समझते हैं। हेलीकॉप्टर से हो, स्कॉर्पियो से हो, मोटरसाइकिल से हो, साइकिल से हो, चाहे आप इस सांसारिक किसी भी कीमती वहां से आए हो, इन सबों को छोड़कर एक दिन मिट्टी में मिल जाना है। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपनी जिज्ञासा को जाहिर करते हुए उनके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ा।1
- सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत हाइ-टेक पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेशनल साइंस डे के अवसर पर 28 फरवरी 2026 को भव्य प्रोजेक्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने-अपने तकनीकी एवं वैज्ञानिक प्रोजेक्ट्स का प्रदर्शन किया। एग्जीबिशन में विभिन्न ब्रांच के छात्रों ने नवाचार, तकनीकी मॉडल और आधुनिक विज्ञान पर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नेशनल साइंस डे के इस विशेष अवसर पर आयोजित यह प्रोजेक्ट प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए सीखने, नवाचार को बढ़ावा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुई।1
- श्रवण कुमार ने जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित कीं। बेतिया। माननीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-01 प्रखंड के चखनी पंचायत में आंगनबाड़ी केन्द्र का दौरा किया, जहाँ उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक आंगनबाड़ी बच्चों को अपने कर कमलों से वितरित किया। इस अवसर पर मंत्री जी ने कहा, "आज का दिन जीविका दीदियों के लिए गर्व का दिन है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इन वस्त्रों को बनाया है।" मंत्री जी ने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में राज्य प्रतिबद्ध हैं। इस योजना के माध्यम से महिलाएँ न केवल अपनी आजीविका संवर्धन रही हैं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास में भी योगदान दे रही हैं।" कार्यक्रम में मंत्री जी ने जीविका दीदियों के साथ बातचीत की और उनके अनुभव सुने। इस कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक श्री राम सिंह जी ने भी जीविका दीदियों को सम्बोधित किया और राज्य के विकास में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय श्री लाल बाबू उर्फ रविरंजन यादव सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।1
- Post by Sadhana national News1
- इसी तनाव को कम करने की अनोखी पहल की गई पूर्वी चंपारण जिले के बारा चकिया के TIS ट्रांसजेंस इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र पर। प्रतिनियुक्त सेंटर सुपरिटेंडेंट मोहम्मद तैयब अली के नेतृत्व में यहां विद्यार्थियों का रोज अलग अंदाज में स्वागत किया गया। मुख्य द्वार पर सख्त जांच के बाद कभी पुष्प देकर, कभी हाई-फाई के साथ तो कभी उत्साहवर्धक शब्दों से उनका मनोबल बढ़ाया गया। एक ओर कदाचार-मुक्त परीक्षा सुनिश्चित की गई, तो दूसरी ओर बच्चों को फ्रेंडली और अनुशासित माहौल देकर तनावमुक्त वातावरण प्रदान किया गया। इस पहल की चर्चा अब दूर-दूर तक हो रही है और इसे अन्य परीक्षा केंद्रों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण माना जा रहा है।1
- डुमरिया के युवक की लुधियाना में फंदे से लटकता मिला शव गांव में शोक की लहर बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा डुमरिया पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी बिंदा यादव के पुत्र अमिताभ यादव (30) ने पंजाब के लुधियाना जिला के हेबोआल थाना क्षेत्र के जगपुरी पुलिस चौकी अंतर्गत कुंज बिहार में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना शनिवार के साम की करीब चार बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमिताभ यादव पंजाब में कंप्यूटर कढ़ाई का व्यवसाय करता था। उसने अपनी खुद की मशीन खरीदकर कारीगरों को रखा था और वहीं अपना मकान भी बना लिया था। वह अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ पंजाब में ही रह रहा था।बताया जाता है कि घटना वाले दिन तड़के सुबह अमिताभ ने अपनी पत्नी और तीनों बच्चों को ट्रेन से गांव भेज दिया था और खुद अगले दिन आने की बात कही थी। पत्नी के गांव रवाना होने के बाद, फैक्ट्री में कार्यरत कारीगरों ने देखा कि अमिताभ फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।इसके बाद तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिलहाल परिजन शव को पंजाब से गांव लाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। ईधर परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का बात कह रहे है। अमिताभ के शरीर पर कई जगह चोट का निशान है। इस दुखद घटना से पूरे डुमरिया गांव में मातम पसरा हुआ है। उल्लेखनीय है कि करीब 10-15 वर्ष पूर्व मृतक के बड़े भाई ने भी पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली थी, जिससे परिवार पहले से ही सदमे में है।1
- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिला में नरकटियागंज–बेतिया रेलखंड पर कुमारबाग रेलवे स्टेशन के पास चलती इंटरसिटी ट्रेन के नीचे रेल पटरी टूट गई। झटका महसूस होते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रेलवे टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद अस्थायी मरम्मत की और ट्रेन को आगे रवाना किया। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।1