अम्बेडकरनगर जिले के थाना जहांगीरगंज अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा की माडरमऊ शाखा पर एक पीड़ित परिवार को वर्षों तक दौड़ाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पंचायत मामपुर, तहसील आलापुर निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार (पुत्र रामकृपाल) ने वर्ष 2006 में बैंक की इस शाखा से बड़ौदा ट्रेडर ऋण स्वाभिमान योजना के तहत लोन लिया था, जिसके बदले उन्होंने अपने घर, मकान और दुकान के मूल दस्तावेज बैंक में बंधक रखे थे। बाद में समझौता सेटलमेंट के जरिए पूरा ऋण चुका दिया गया और बैंक ने 24 अक्टूबर 2017 को लिखित रूप से नो ड्यूज प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद आज तक पीड़ित परिवार को उनके मूल दस्तावेज वापस नहीं मिले हैं। संतोष कुमार के निधन के बाद उनके परिजन मूल दस्तावेज वापस पाने के लिए लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शाखा प्रबंधक और कर्मचारी हीलाहवाली व मनमानी कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जब भी वे बैंक जाते हैं, तो कर्मचारी सर्वर व नेटवर्क न होने का बहाना बनाकर कंप्यूटर न चलने की बात कहते हैं और अगली बार आने पर कागज खोजकर रखने का झांसा देकर उन्हें वापस लौटा देते हैं। मूल दस्तावेज न मिलने के कारण परिवार के संपत्ति से जुड़े जरूरी काम रुके हुए हैं, जिससे उन्हें सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस लापरवाही से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक और एलडीएम को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल मूल दस्तावेज वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, इस संबंध में जब बैंक के शाखा प्रबंधक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला।
अम्बेडकरनगर जिले के थाना जहांगीरगंज अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा की माडरमऊ शाखा पर एक पीड़ित परिवार को वर्षों तक दौड़ाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। ग्राम पंचायत मामपुर, तहसील आलापुर निवासी स्वर्गीय संतोष कुमार (पुत्र रामकृपाल) ने वर्ष 2006 में बैंक की इस शाखा से बड़ौदा ट्रेडर ऋण स्वाभिमान योजना के तहत लोन लिया था, जिसके बदले उन्होंने अपने घर, मकान और दुकान के मूल दस्तावेज बैंक में बंधक रखे थे। बाद में समझौता सेटलमेंट के जरिए पूरा ऋण चुका दिया गया और बैंक ने 24 अक्टूबर 2017 को लिखित रूप से नो ड्यूज प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया, लेकिन इसके बावजूद आज तक पीड़ित परिवार को उनके मूल दस्तावेज वापस नहीं मिले हैं। संतोष कुमार के निधन के बाद उनके परिजन मूल दस्तावेज वापस पाने के लिए लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन शाखा प्रबंधक और कर्मचारी हीलाहवाली व मनमानी कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। पीड़ित परिजनों
का आरोप है कि जब भी वे बैंक जाते हैं, तो कर्मचारी सर्वर व नेटवर्क न होने का बहाना बनाकर कंप्यूटर न चलने की बात कहते हैं और अगली बार आने पर कागज खोजकर रखने का झांसा देकर उन्हें वापस लौटा देते हैं। मूल दस्तावेज न मिलने के कारण परिवार के संपत्ति से जुड़े जरूरी काम रुके हुए हैं, जिससे उन्हें सामाजिक, आर्थिक और मानसिक रूप से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस लापरवाही से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक और एलडीएम को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई करते हुए तत्काल मूल दस्तावेज वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, इस संबंध में जब बैंक के शाखा प्रबंधक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका नंबर नेटवर्क क्षेत्र से बाहर मिला।
- अंबेडकर नगर के आलापुर में बाप और बेटे का एक नया कॉमेडी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक बाप अपने बेटे से बेहद परेशान है। सोशल मीडिया पर बाप-बेटे का यह नया मनोरंजक कॉमेडी वीडियो दर्शकों को खूब हंसा रहा है।1
- अम्बेडकर नगर में 11 जुलाई की शाम को हुई तेज बारिश के कारण दिन भर बिजली की लाइन नहीं आई। बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहने की वजह से क्षेत्र की आम जनता को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।1
- संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की। 12 जुलाई 2026 को आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता में कानून-व्यवस्था के प्रति सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना था। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और किसी भी तरह की संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने का आग्रह किया। इसी कड़ी में पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सावधानी से वाहन चलाने की सलाह दी। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के प्रति सचेत किया गया। अधिकारियों ने कहा कि एक छोटी सी लापरवाही पूरे परिवार को प्रभावित कर सकती है। पुलिस की इस सक्रियता पर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया और कहा कि ऐसी नियमित गश्त से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा होती है। महुली पुलिस ने अंत में जनता को संदेश दिया कि वे नियमों का पालन कर कानून का सम्मान करें और सजग रहकर समाज को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।1
- अम्बेडकरनगर के लोहझरा में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।1
- अम्बेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र के आजनपारा गांव में एक घर से 25 से अधिक जहरीले कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया है। घर में रखे एक प्लास्टिक के ड्रम से छोटे-बड़े सांपों को निकलते देख पूरे परिवार के होश उड़ गए। इस बात की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद सपेरे को बुलाकर सभी सांपों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते सांप दिखाई देने से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।1
- उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में शारदा सहायक नहर से खतरा बढ़ गया है। नहर का पानी लोगों के घरों की ओर बढ़ रहा है। पानी को घरों की ओर बढ़ता देख परेशान ग्रामीणों ने अंबेडकर नगर के जिलाधिकारी (डीएम) से मदद की गुहार लगाई है।1
- अम्बेडकरनगर के लोहझरा में डॉक्टर संजय निषाद, धर्मराज निषाद और जिलाधिकारी ने मिलकर पौधारोपण किया।1
- गाजियाबाद के कौशांबी और वैशाली क्षेत्र में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की है। इस पुलिसिया कार्रवाई के दौरान मौके से 23 युवतियों और 5 ग्राहकों को पकड़ा गया है।1