Shuru
Apke Nagar Ki App…
सऊदी:- बुर्ज खलीफा से तिरंगे की रोशनी के साथ पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी
MATHURA KESARI NEWS
सऊदी:- बुर्ज खलीफा से तिरंगे की रोशनी के साथ पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- वृंदावन के पास पानी गांव में लगा सांपों के रोग के इलाज का मेला दूर-दूर से आकर लोगों ने अब कराया अपना इलाज वृंदावन के पास पानीगाम में सांपों के रोग का मेला लगा जिसमें सांपों से संबंधित विशबेल कंठमाला बन्द आदि रोगों का इलाज किया जाता है सत्यनारायण नाम के भाई ने बताया यहां सांपों के हर रोग का इलाज किया जाता है जो बिल्कुल फ्री किया जाता है किसी से कोई पैसा नहीं लिया जाता है सांपों के रोग का इलाज दो तरह से किया जाता है एक तो झाड़ा मार कर इलाज करते हैं दूसरा धाली बजाकर रोग का इलाज करते हैं इलाज करते समय देवता जो कुछ मांगता है उसकी मन्नत पूरी की आती है और उसे विनती की आती है कि वह उसे रोगी को हमेशा के लिए छोड़ दें पानीगांव में यह मेला प्रतिवर्ष भाधो मास की बलदेव छठ से शुरू होता है जो कई दिन तक चलता है2
- पानीगांव में शुरू हुआ 250 वर्ष पुराना तीन दिवसीय वायगीर मेला, 72 घंटे तक गूंजेगी वायगीरों की थाली की आवाज। थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव में दशकों वर्षो से चला आ रहा बलदेव छठ का तीन दिवसीय वायगीर मेला आज से परम्परागत अनुसार शुरू हो गया है। जिसमें लगभग तीन दिनों तक गंगा मंदिर, हनुमान बगीची, और मदा अखाड़े पर थाली की आवाज दूर-दूर तक गुंजायमान होगी। जानकारी के अनुसार पानीगांव में लगने वाला बलदेव छठ का तीन दिवसीय वायगीर मेला परम्परागत अनुसार करीब 250 वर्षों से चला आ रहा है जिसमें वायगीरों द्वारा थाली की थाप पर रामायण का गायन करके कंठमाला, विषवेल का लगभग तीन दिनों तक पानीगांव में अलग-अलग तीन स्थानों पर निःशुल्क उपचार किया जाएगा। जबकि मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को मंत्रों के माध्यम से झाड़ फूंक कर सर्पदंश के मरीजों को वायगीरों द्वारा पूर्व में लगाए गए अमर बंद खोले जाएंगे। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार 250 वर्षों से पानीगांव में चले आ रहे बलदेव छठ के इस तीन दिवसीय वायगीर मेला में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड तक के हजारों लोग वायगीरों से सर्पदंश, कंठमाला, विषवेल और जहरीले जीव जन्तुओं द्वारा काटे जाने पर निशुल्क उपचार कराने मेला में प्रत्येक वर्ष आते हैं। इस दौरान मेला में उपचार को आने वाले बाहरी लोगों के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था पूर्व प्रधान और ग्रामीणों के सहयोग से भंण्डारा लगाकर की जाती है।4
- गन्ना मिल के नाम पर एथेनॉल की बात क्यों? छाता की जनता के सवालों से बढ़ी सरकार की मुश्किलें गन्ना मिल के नाम पर एथेनॉल की बात क्यों? छाता की जनता के सवालों से बढ़ी सरकार की मुश्किलें1
- सऊदी:- बुर्ज खलीफा से तिरंगे की रोशनी के साथ पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी1
- मथुरा गोविंद नगर हत्याकांड मामले में न्यायालय का फैसला पीड़िता की सौत को आजीवन कारावास की सजा मथुरा थाना गोविंद नगर क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय न्यायाधीश विकास कुमार ने फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी सीता वर्मा को दोषी करार देकर आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है जबकि सह आरोपी विनय शर्मा को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया गया है मामले की जानकारी देते हुए अधिवक्ता डीजीसी अपराध शिवराम सिंह ने बताया कि मृतका सावित्री देवी के पति आदित्य की दो पत्नियां थी सावित्री देवी और सीता वर्मा सावित्री देवी अधिकांश समय धौलपुर राजस्थान में अपनी बेटी के पास रहती थीं और मथुरा कम ही आती थीं 6 तारीख को सावित्री देवी धौलपुर से मथुरा आई थीं जहां 7 तारीख को उनकी नातिन जब घर पहुंची तो उसने सावित्री देवी का खून से लथपथ शव देखा घटना के संबंध में मृतका के दामाद डॉ. अशोक कुमार वर्मा निवासी धौलपुर राजस्थान द्वारा थाना गोविंद नगर में अज्ञात के खिलाफ धारा 302 हत्या के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था विवेचना के दौरान मृतका सावित्री देवी के बेटे द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर सीता वर्मा और विनय शर्मा के नाम सामने आए पुलिस ने विवेचना पूरी कर सीता वर्मा के विरुद्ध आरोप पत्र चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में हुई जहाँ अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 9 गवाहों को पेश किया गया न्यायालय ने प्रस्तुत गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर सीता वर्मा को हत्या का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास तथा 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया वहीं धारा 319 के तहत तलब किए गए सह आरोपी विनय शर्मा के खिलाफ पत्रावली पर कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण उन्हें बरी कर दिया गया4
- संदिग्ध वाहनों की चेकिंग, आठ के चालान, एक बाइक सीज मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र की कचहरी सिविल लाइन चौकी पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान ASP/CO सिटी आईपीएस आसमा चौधरी के नेतृत्व में कचहरी के समीप फैजियम स्कूल रोड पर चलाया गया। इस दौरान सिविल लाइन चौकी प्रभारी मोनू कुमार सहित पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उनके कागजात, नंबर प्लेट सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने सीज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म उत्सव हुआ प्रारंभ 17 तारीख से 16अक्टूबर मानेगl देश के प्रधानमंत्री दामोदरदास नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा द्वारा एक माह तक मनाया जाएगा देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन अभी तक सप्ताह दो सप्ताह चलते थे लेकिन अबकी बार पूरे एक माह तक चलेंगे जिसके प्रथम दिन बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के लिए निशुल्क फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश उनके पुत्र पंकज प्रकाश एसडीएम महावन प्राजक्ता त्रिपाठी वीडियो बलदेव नेहा रावत भाजपा के मंडल के सभी बंदे विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष बलदेव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डिप्टी सीएमओ विजेंद्र सिंह सिसोदिया इस कार्यक्रम में मौजूद रहे और सीईओ महावन द्वारा भी फल वितरण कार्यक्रम में भाग लिया गया यहां पर दर्जन भर मरीजों को क्षेत्र के विधायक द्वारा बंद लिफाफे में खाने की सामग्री दी और मरीजों के हाल-चाल जाने साथी उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से मिलकर स्वास्थ्य केंद्र पर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी और जो भी उपकरण या जो भी चिकित्सक यहां उपलब्ध नहीं है उनकी भी रिपोर्ट मांगी दंत चिकित्सक द्वारा विशेष तौर पर अपनी बात रखी गई और बताया कि यहां पर आधुनिक उपकरण उपलब्ध नहीं है जिनको विधायक द्वारा एक प्रपोजल तैयार कर जल्दएक प्रपोजल तैयार कर जल्द से जल्द से उपलब्ध कराया जाएगा जिससे कि दंत चिकित्सा के लिए मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटलों में न जाना पड़े इस संबंध में क्षेत्र के विधायक ने जानकारी देते हुए बतायाu1
- पुरी पर पीएम मोदी के जन्मदिन पर अनोखा नजारा: सुदर्शन पटनायक ने 2500 दीयों से बनाया1