logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निजी विद्यालयों की कमीशन खोरी के खिलाफ समस्तीपुर में विरोध मार्च सभा आयोजित *सरकारी एवं निजी विद्यालयों में हो एनसीईआरटी बुक से पढ़ाई- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं हो सकता- रामबली सिंह* समस्तीपुर, निजी विद्यालयों द्वारा किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी, टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन आदि में कमीशनखोरी के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले रविवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया तथा सभा का आयोजन किया गया। स्कूल द्वारा छात्र-अविभावकों के शोषण-लूट के खिलाफ रविवार को नागरिक समाज से जुड़े नागरिकों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में बैनर मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। नारे लगाकर विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर पहुंचा जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर या तो स्कूल से किताब, कापी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी देते हैं या फिर बाजार में निर्धारित दुकान से ही खरीदने को मजबूर करते हैं जिससे छात्र- अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं विद्यालय टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन, प्रमोशन के नाम पर मोटी रकम अविभावक से वसूलती है। उन्होंने कहा कि जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं हो सकता है। सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के नाम पर इस तरह की वसूली पूरी तरह गलत है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। समाजसेवी सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूलों की जांच कर कारवाई की जाए ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामबली सिंह ने छात्र, अभिभावक और आमजन से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। मौके पर जयलाल राय, राम विनोद पासवान, मो० अकबर अली, एसके निराला, अमित जायसवाल, अमित कुमार, अर्जुन राय, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सगीर, राजू कुमार, लोकेश राज, जीतेंद्र कुमार आदि गणमान्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

13 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    1
    Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    5 hrs ago
  • भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    1
    भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • जजशहस
    1
    जजशहस
    user_NK (पत्रकार)
    NK (पत्रकार)
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • आज दोपहर 02 बजे में विशनपुर पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या-06 में आग लगने की घटना में अशोक सदा के 04 वर्षीय पुत्र मनोज सदा तथा एक बकरी की मौत हो गई एवं दर्जनों घर जल गया l घर में रखे हुए अनाज, वस्त्र, पैसा, साइकिल आदि भी जल कर पूर्णतः नष्ट हो गए थे l जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पीड़ित परिजनों से मिल कर ढाढस बंधाया l उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है l वो पीड़ित परिवार के साथ है l उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, समस्तीपुर फोन करके पीड़ित परिजनों को सहायता राशि जल्द से जल्द मुहैया कराने की मांग की l उन्होंने पीड़ित परिजनों को अपने स्तर से भी सहयोग प्रदान किया l इस घटना में अशोक सदा,मनोज सदा,मोहन सदा, शिवचंद्र सदा,विकास सदा, सुधीर सदा , महेंद्र सदा, बैजनाथ सदा, प्रकाश सदा तथा राजेन्द्र सदा आदि के घर पूर्णतः जल गए है l मौके पर पूर्व विधायक के साथ जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पंचायत समिति जनार्दन राम, राजद नेता मोo आसिफ इकबाल, विनोद महतो, अखिलेश दास, जयलाल राय आदि भी मौजूद थे l
    1
    आज दोपहर 02 बजे में विशनपुर पंचायत के अंतर्गत वार्ड संख्या-06 में आग लगने की घटना में अशोक सदा के 04 वर्षीय पुत्र मनोज सदा तथा एक बकरी की मौत हो गई एवं दर्जनों घर जल गया l घर में रखे हुए अनाज, वस्त्र, पैसा, साइकिल आदि भी जल कर पूर्णतः नष्ट हो गए थे l जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन पीड़ित परिजनों से मिल कर ढाढस बंधाया l उन्होंने कहा कि घटना बेहद दुखद है l वो पीड़ित परिवार के साथ है l उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय, समस्तीपुर फोन करके पीड़ित परिजनों को सहायता राशि जल्द से जल्द मुहैया कराने की मांग की l उन्होंने पीड़ित परिजनों को अपने स्तर से भी सहयोग प्रदान किया l इस घटना में अशोक सदा,मनोज सदा,मोहन सदा, शिवचंद्र सदा,विकास सदा, सुधीर सदा , महेंद्र सदा, बैजनाथ सदा, प्रकाश सदा तथा राजेन्द्र सदा आदि के घर पूर्णतः जल गए है l मौके पर पूर्व विधायक के साथ जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, पंचायत समिति जनार्दन राम, राजद नेता मोo आसिफ इकबाल, विनोद महतो, अखिलेश दास, जयलाल राय आदि भी मौजूद थे l
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान कुल 252 लीटर शराब जब्त की। साथ ही मौके से कार को भी कब्जे में ले लिया गया। इस दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी निवासी राम राय के पुत्र मनीष कुमार और नया गज निवासी राजकुमार राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त आशय कि जानकारी रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब दी।
    1
    सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान कुल 252 लीटर शराब जब्त की। साथ ही मौके से कार को भी कब्जे में ले लिया गया। इस दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र के गनियारी निवासी राम राय के पुत्र मनीष कुमार और नया गज निवासी राजकुमार राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त आशय कि जानकारी रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब दी।
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भरवाड़ा के वार्ड संख्या-6 में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम कुमार (पिता- बिलट राम) के रूप में हुई है, जो वार्ड संख्या-7 के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, विक्रम कुमार रोज की तरह सुबह सफाई कार्य में लगे हुए थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अन्य सफाई कर्मियों ने उन्हें तत्काल सिंहवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए DMCH रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के लिए दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH लाया गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार पिछले 4 वर्षों से नगर पंचायत भरवाड़ा में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
    1
    दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भरवाड़ा के वार्ड संख्या-6 में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सफाई कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम कुमार (पिता- बिलट राम) के रूप में हुई है, जो वार्ड संख्या-7 के निवासी थे।
जानकारी के अनुसार, विक्रम कुमार रोज की तरह सुबह सफाई कार्य में लगे हुए थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अन्य सफाई कर्मियों ने उन्हें तत्काल सिंहवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए DMCH रेफर कर दिया गया।
लेकिन इलाज के लिए दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH लाया गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार पिछले 4 वर्षों से नगर पंचायत भरवाड़ा में सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    37 min ago
  • 👉 "पुलिस की गाड़ी गुजरती रही, कार्रवाई नहीं — अब जनता क्या समझे?" #ईलमासनगरटुडे
    1
    👉 "पुलिस की गाड़ी गुजरती रही, कार्रवाई नहीं — अब जनता क्या समझे?"  #ईलमासनगरटुडे
    user_ईलमासनगर टुडे
    ईलमासनगर टुडे
    Voice of people Khanpur, Patna•
    8 hrs ago
  • Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    1
    Post by Jan-Kranti hindi news bulletin
    user_Jan-Kranti hindi news bulletin
    Jan-Kranti hindi news bulletin
    Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.