logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

5 hrs ago
user_Jan-Kranti hindi news bulletin
Jan-Kranti hindi news bulletin
Voice of people समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
5 hrs ago

भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन भाकपा माले जिला सम्मेलन के डेलीगेट चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

More news from बिहार and nearby areas
  • समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां विशनपुर गांव के वार्ड संख्या छह स्थित मुसहरी टोला में बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दर्जनभर घर जलकर राख हो गए, जबकि एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशनपुर मुसहरी टोला निवासी अशोक सदा के चार वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। आग की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग कई घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। बताया जाता है कि रविवार दोपहर विशनपुर गांव में मुसहरी टोला के अधिकांश लोग गेहूं की कटाई करने खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक कई घर जलकर राख हो चुके थे। घर में सोए एक मासूम भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों की मदद में जुट गए हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
    1
    समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां विशनपुर गांव के वार्ड संख्या छह स्थित मुसहरी टोला में बिजली के तार में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से भीषण आग लग गई। इस हादसे में दर्जनभर घर जलकर राख हो गए, जबकि एक चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशनपुर मुसहरी टोला निवासी अशोक सदा के चार वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। आग की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक आग कई घरों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। बताया जाता है कि रविवार दोपहर विशनपुर गांव में मुसहरी टोला के अधिकांश लोग गेहूं की कटाई करने खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक कई घर जलकर राख हो चुके थे। घर में सोए एक मासूम भी आग की चपेट में आ गया,
जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों की मदद में जुट गए हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • *सरकारी एवं निजी विद्यालयों में हो एनसीईआरटी बुक से पढ़ाई- सुरेंद्र प्रसाद सिंह* *जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं हो सकता- रामबली सिंह* समस्तीपुर, निजी विद्यालयों द्वारा किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी, टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन आदि में कमीशनखोरी के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले रविवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया तथा सभा का आयोजन किया गया। स्कूल द्वारा छात्र-अविभावकों के शोषण-लूट के खिलाफ रविवार को नागरिक समाज से जुड़े नागरिकों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में बैनर मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। नारे लगाकर विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर पहुंचा जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर या तो स्कूल से किताब, कापी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी देते हैं या फिर बाजार में निर्धारित दुकान से ही खरीदने को मजबूर करते हैं जिससे छात्र- अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं विद्यालय टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन, प्रमोशन के नाम पर मोटी रकम अविभावक से वसूलती है। उन्होंने कहा कि जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं हो सकता है। सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के नाम पर इस तरह की वसूली पूरी तरह गलत है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। समाजसेवी सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूलों की जांच कर कारवाई की जाए ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामबली सिंह ने छात्र, अभिभावक और आमजन से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। मौके पर जयलाल राय, राम विनोद पासवान, मो० अकबर अली, एसके निराला, अमित जायसवाल, अमित कुमार, अर्जुन राय, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सगीर, राजू कुमार, लोकेश राज, जीतेंद्र कुमार आदि गणमान्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    *सरकारी एवं निजी विद्यालयों में हो एनसीईआरटी बुक से पढ़ाई- सुरेंद्र प्रसाद सिंह*
*जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं हो सकता- रामबली सिंह*
समस्तीपुर, 
निजी विद्यालयों द्वारा किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी, टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन आदि में कमीशनखोरी के विरोध में नागरिक समाज के बैनर तले रविवार को शहर में विरोध मार्च निकाला गया तथा सभा का आयोजन किया गया।
स्कूल द्वारा छात्र-अविभावकों के शोषण-लूट के खिलाफ रविवार को नागरिक समाज से जुड़े नागरिकों ने शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास इकट्ठा होकर अपने-अपने हाथों में बैनर मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर विरोध मार्च निकाला। नारे लगाकर विरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पर पहुंचा जोरदार नारेबाजी के बाद मार्च सभा में बदल गया। सभा की अध्यक्षता नागरिक समाज के संयोजक सेवानिवृत्त सैनिक रामबली सिंह ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह मानवाधिकार कार्यकर्ता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि निजी स्कूल प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों पर अनावश्यक दबाव बनाकर या तो स्कूल से किताब, कापी, यूनिफॉर्म, टाई, बेल्ट, डायरी देते हैं या फिर बाजार में निर्धारित दुकान से ही खरीदने को मजबूर करते हैं जिससे छात्र- अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं विद्यालय टेस्ट, एडमिशन, री-एडमिशन, प्रमोशन के नाम पर मोटी रकम अविभावक से वसूलती है। उन्होंने कहा कि जब देश में एक शिक्षा नीति हो सकती है तो सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक समान किताब क्यों नहीं हो सकता है।
सभा को संबोधित करते हुए राजद नेता राकेश ठाकुर ने कहा कि शिक्षा के नाम पर इस तरह की वसूली पूरी तरह गलत है और इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। समाजसेवी सह अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने प्रशासन से मांग की कि ऐसे स्कूलों की जांच कर कारवाई की जाए ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर शीघ्र रोक नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में रामबली सिंह ने छात्र, अभिभावक और आमजन से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
मौके पर जयलाल राय, राम विनोद पासवान, मो० अकबर अली, एसके निराला, अमित जायसवाल, अमित कुमार, अर्जुन राय, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सगीर, राजू कुमार, लोकेश राज, जीतेंद्र कुमार आदि गणमान्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Samastipur, Bihar•
    11 hrs ago
  • सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर टोला में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 100 बीघा से अधिक में लगी लहलहाती गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में तैयार खड़ी फसल जलती रही और किसान बेबस होकर सिर्फ उसे राख में बदलते देखते रहे। यह वही फसल थी, जिसके लिए किसानों ने पिछले पांच महीनों तक दिन-रात मेहनत की थी। किसी ने कर्ज लेकर बीज डाला था, तो किसी ने मजदूरी कर खेत तैयार किया था। लेकिन कटाई से ठीक पहले इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। किसान पप्पू कुमार, उपेंद्र राय, महेंद्र राय, आलोक राय, रामचंद्र राय, जिंदा राय, रोहित राय, कैलाश राय, माल राय, उमेश राय और भोला राय सहित कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। घटना के बाद किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई माथा पकड़कर बैठा है तो कोई अपनी किस्मत को कोस रहा है। इस दुखद घटना की जानकारी रविवार संध्या दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार सुमन ने दी। अब पीड़ित किसान सरकारी सहायता की आस लगाए बैठे हैं।
    1
    सूत्रों के मुताबिक समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के मकनपुर टोला में अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत को पलभर में राख कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 100 बीघा से अधिक में लगी लहलहाती गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में तैयार खड़ी फसल जलती रही और किसान बेबस होकर सिर्फ उसे राख में बदलते देखते रहे। यह वही फसल थी, जिसके लिए किसानों ने पिछले पांच महीनों तक दिन-रात मेहनत की थी। किसी ने कर्ज लेकर बीज डाला था, तो किसी ने मजदूरी कर खेत तैयार किया था। लेकिन कटाई से ठीक पहले इस हादसे ने सब कुछ छीन लिया। किसान पप्पू कुमार, उपेंद्र राय, महेंद्र राय, आलोक राय, रामचंद्र राय, जिंदा राय, रोहित राय, कैलाश राय, माल राय, उमेश राय और भोला राय सहित कई किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। घटना के बाद किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोई माथा पकड़कर बैठा है तो कोई अपनी किस्मत को कोस रहा है। इस दुखद घटना की जानकारी रविवार संध्या दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब धरनी पट्टी पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमन कुमार सुमन ने दी। अब पीड़ित किसान सरकारी सहायता की आस लगाए बैठे हैं।
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • अपने प्रेमी के लिए पोल के ऊपर चढ़ गई प्रेमिका.
    1
    अपने प्रेमी के लिए पोल के ऊपर चढ़ गई प्रेमिका.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर CHC अस्पताल में बीते दिनों हुए हंगामे को लेकर जिला सिविल सर्जन राजीव कुमार ने किया जांच। डॉक्टरों सहित कर्मियों को लगी फटकार।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर CHC अस्पताल में बीते दिनों हुए हंगामे को लेकर जिला सिविल सर्जन राजीव कुमार ने किया जांच। डॉक्टरों सहित कर्मियों को लगी फटकार।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • पुर्वी चम्पारण एक महत्वपूर्ण इतिहास है जहां महात्मा गांधी 1917 में आंदोलन किया था चम्पारण सत्या ग्रहण भारत में पहली बार इस आंदोलन का शुरुआत किया गया था आज में चम्पारण पहुंचते हैं तो गर्भ होता है आज पहुंचकर मान खुश होता है इतना डेवलप्ड किया गया है बहुत अच्छा डिज़ाइन किया गया है
    1
    पुर्वी चम्पारण  एक महत्वपूर्ण इतिहास है जहां महात्मा गांधी 1917 में आंदोलन किया था चम्पारण सत्या ग्रहण भारत में पहली बार इस आंदोलन का शुरुआत किया गया था  आज में चम्पारण पहुंचते हैं तो गर्भ होता है आज पहुंचकर मान खुश होता है इतना डेवलप्ड किया गया है बहुत अच्छा डिज़ाइन किया गया है
    user_Raju Kumar
    Raju Kumar
    गोरा बौरम, दरभंगा, बिहार•
    7 hrs ago
  • समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता और सहोदर भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घर्मपुर मोहल्ला की है। बताया जाता है कि रुपये के लेन-देन को लेकर परिवार के भीतर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर एक व्यक्ति ने अपने ही पिता और सहोदर भाई के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना को लेकर जख्मी घर्मपुर चौक निवासी राजेन्द्र राय और उनके पुत्र प्रमोद राय ने स्थानीय मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    समस्तीपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही पिता और सहोदर भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घर्मपुर मोहल्ला की है। बताया जाता है कि रुपये के लेन-देन को लेकर परिवार के भीतर विवाद हो गया। इसी दौरान गुस्से में आकर एक व्यक्ति ने अपने ही पिता और सहोदर भाई के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना को लेकर जख्मी घर्मपुर चौक निवासी राजेन्द्र राय और उनके पुत्र प्रमोद राय ने स्थानीय मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Mritunjay Kumar Thakur
    Mritunjay Kumar Thakur
    समस्तीपुर पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर और चकमेहसी थाना क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया था।जिसके बाद पुलिस ने बयान जारी किया है।जिसमें बताया है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर का पंकज और मटियारा का रामबालक दोस्त था।दोनों ने खाने में जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके दोनों की मौत हो गई।इसको लेकर पुलिस ने बताया है कि परिजनों के बयान दिया है।उक्त जानकारी रविवार को 5बजे दी गई
    1
    समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर और चकमेहसी थाना क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया था।जिसके बाद पुलिस ने बयान जारी किया है।जिसमें बताया है कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर का पंकज और मटियारा का रामबालक दोस्त था।दोनों ने खाने में जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके दोनों की मौत हो गई।इसको लेकर पुलिस ने बताया है कि परिजनों के बयान दिया है।उक्त जानकारी रविवार को 5बजे दी गई
    user_Special news BR33
    Special news BR33
    पत्रकार समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार। भेजा न्यायिक हिरासत में जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से थाना कांड संख्या 81/26 के तहत एक प्राथमिकी अभियुक्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान करीमनगर के रहने वाला विजय महतो के 19 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में कि गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिद्दीन नगर थाना क्षेत्र से एक प्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
भेजा न्यायिक हिरासत में 
जी हां मिली जानकारी के अनुसार  समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र से थाना कांड संख्या 81/26 के तहत एक प्राथमिकी अभियुक्त युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जिसकी पहचान करीमनगर के रहने वाला विजय महतो के 19 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार के रूप में कि गई है।
इस बाबत थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए अभियुक्त के प्रति कागजी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.