Shuru
Apke Nagar Ki App…
विश्व प्रसिद्ध दरगाह दरगाह हजरत साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को परेशान करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने दरगाह परिसर में अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने साफ किया कि जायरीनों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
दैनिकउत्तराखंड24
विश्व प्रसिद्ध दरगाह दरगाह हजरत साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को परेशान करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने दरगाह परिसर में अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने साफ किया कि जायरीनों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- विश्व प्रसिद्ध दरगाह दरगाह हजरत साबिर पाक में फर्जी खादिम बनकर जायरीनों को परेशान करने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कलियर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने दरगाह परिसर में अभियान चलाकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई। पुलिस ने साफ किया कि जायरीनों की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- हरिद्वार 35 साल से लापता व्यक्ति की पहचान, हरिद्वार पुलिस ने गूगल की मदद से खोज निकाला 35 साल से लापता व्यक्ति की पहचान, हरिद्वार पुलिस ने गूगल की मदद से खोज निकाला गांव हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और तकनीक का शानदार उदाहरण पेश किया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा अज्ञात शवों की शिनाख्त हेतु जारी SOP पर कार्य करते हुए हरिद्वार पुलिस ने 35 वर्षों से घर से लापता व्यक्ति की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई। दिनांक 05 मई 2026 को कोतवाली नगर क्षेत्र के बिरला रोड स्थित मंकर वाहिनी गंगामाता मंदिर के पास एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल हरिद्वार की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया। मृतक के पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज न मिलने से शव की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। जांच के दौरान पुलिस की नजर मृतक के हाथ पर गुदे हुए “उदयवीर बहादुरगढ़” नाम पर पड़ी। इसी सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने गूगल के माध्यम से “बहादुरगढ़” क्षेत्र की जानकारी जुटाई और लगातार प्रयास शुरू किए। करीब 3 दिन की मेहनत और लगातार पड़ताल के बाद पुलिस ने शव की पहचान हरियाणा के झज्जर जनपद स्थित बहादुरगढ़ निवासी उदयवीर के रूप में की। जानकारी मिलने पर परिजन हरिद्वार पहुंचे और शव की पहचान की। बताया गया कि मृतक करीब 35 वर्षों से घर से लापता था। परिजनों ने उत्तराखण्ड पुलिस और हरिद्वार पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की मेहनत और मानवीय कार्यशैली की सराहना की। बाद में खड़खड़ी घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।1
- हरिद्वार सिडकुल केंपस कंपनी में पैसे ना बढ़ाने के चक्कर में किया हड़ताल1
- हरिद्वार के सिडकुल में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 62 लोगों को पकड़ा। सभी के खिलाफ पुलिस एक्ट 81 के तहत चालानी कार्रवाई की गई और भविष्य के लिए चेतावनी दी गई। सिडकुल पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- हरिद्वार में श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने एक भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो उठा।1
- उत्तराखंड के चंपावत में कथित नाबालिग दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि कोई दुष्कर्म नहीं हुआ और उसने दोस्त के दबाव में यह झूठी कहानी गढ़ी थी।1
- बिजनौर के नजीबाबाद में डेढ़ माह बाद शाहवेज का शव कब्र से निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल पर भारी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा और देखने वालों की भीड़ जमा रही।1
- मंगलौर में मार्च में हुई कार लूट और टक्कर से हुई मौत के मामले में फरार ₹5000 के इनामी बदमाश आदित्य उर्फ बिल्लू को हरिद्वार पुलिस ने हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया है। वह लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था, जिसे पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई थी।1