Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्वास्थ्य विभाग का 'मलेरिया मुक्त एमपी' अभियान 25 अप्रैल को आने वाले 'विश्व मलेरिया स्वास्थ्य विभाग का 'मलेरिया मुक्त एमपी' अभियान 25 अप्रैल को आने वाले 'विश्व मलेरिया दिवस' से पहले आज स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव और मुफ्त जांच शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि मानसून से पहले बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
Ravindra
स्वास्थ्य विभाग का 'मलेरिया मुक्त एमपी' अभियान 25 अप्रैल को आने वाले 'विश्व मलेरिया स्वास्थ्य विभाग का 'मलेरिया मुक्त एमपी' अभियान 25 अप्रैल को आने वाले 'विश्व मलेरिया दिवस' से पहले आज स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव और मुफ्त जांच शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि मानसून से पहले बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- जनरल डब्बा में आम आदमी का क्या हाल है सरकार रेलवे विभाग से कह आम जनता के लिए ट्रेन और चलाया जाए1
- पर्यटन विभाग की नई 'होमस्टे' नीति मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की हैं। अब पचमढ़ी, खजुराहो और कान्हा जैसे पर्यटन स्थलों के पास रहने वाले स्थानीय निवासी अपने घरों को होमस्टे के रूप में आसानी से पंजीकृत करा सकेंगे। इससे स्थानीय रोजगार बढ़ने और पर्यटकों को किफायती आवास मिलने की उम्मीद है।1
- "थाना चन्देरी द्वारा 07 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को किया तुरंत गिरफ्तार" अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को गंभीर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना चन्देरी द्वारा 07 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.04.2026 को थाना चंदेरी पर ग्राम जारसल निवासी नाबालिग बालिका द्वारा अपने परिजनों के साथ उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 23.04.2026 को सायं लगभग 07.00 बजे वह गांव की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान ग्राम के ही खलक आदिवासी पुत्र मनका आदिवासी द्वारा उसे गलत नियत से पकड़कर छेड़छाड़ की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना चंदेरी में अपराध क्रमांक 226/2026 धारा 75 बीएनएस एवं धारा 9 (एम)/10 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी चन्देरी निरी० प्रशांत यादव को उक्त प्रकरण में त्वरित प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी चन्देरी निरी० प्रशांत यादव द्वारा द्वारा तत्काल टीम गठित कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। टीम द्वारा त्वरित र्कावाही करते हुये प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी ालक आदिवासी पुत्र मनका आदिवासी उम्र 35 साल निवासी ग्राम ग्राम जारसल थाना चन्देरी को रामनगर तिराहा, चंदेरी से गिरफ्तार कर किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्देरी निरी० प्रशांत यादव, उनि० जोगेन्द्र यादव, सउनि अनिल त्रिपाठी, प्रआर धर्मेन्द्र कुमार, आर योगेन्द्र रघुवंशी एवं आर गजेन्द्र कोली की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा उक्त टीम के त्वरित एवं प्रभावी कार्य की प्रशंसा की गई है। उन्होंने कहा कि अशोकनगर पुलिस महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है तथा ऐसे मामलों में त्वरित एवं कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।4
- पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी राधेश्याम कुशवाहा उम्र 44 वर्ष निवासी निजामुद्दीन चौराहा मीट मार्केट चंदेरी ने बताया कि 22 अप्रैल की मध्य रात्रि करीबन 12:15 मेरे बैंक खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 107000 निकाल लिए। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हम आपको यह भी बता दें कि विगत दिनों भी इस प्रकार की घटनाएं चंदेरी से सामने आई थी जिनके खातों से मध्य रात्रि में ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा पैसे निकाले गए।1
- गुना जिले के आरोन तहसील के रामपुर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। लेकिन आरोन के सिविल अस्पताल में जो हुआ, उसने इंसानियत को ही वेंटिलेटर पर ला दिया। ये खबर नहीं, उस 'सिस्टम' के जनाजे का ऐलान है जिसे हम जीवनरक्षक कहते हैं। हादसा सड़क पर, मौत का तमाशा अस्पताल में रामपुर रोड पर खून से सनी सड़क पर एक शख्स ने दम तोड़ दिया। तीन जिंदगियां मौत से आंख-मिचौली खेल रही थीं। डायल-112 ने फरिश्ता बनकर घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पर यहां सफेद कोट वाले 'भगवान' नहीं, 'यमराज के एजेंट' निकले।3
- Post by IBN NEWS1
- लोकल न्यूज़ बीना लोकेशन - बीना रिपोर्टर - लक्ष्मण सिंह राजपूत हेडर - ईजीसी लागू करने की मांग को लेकर बामसेफ का प्रदर्शन, रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन नमस्कार, आप देख रहे हैं युवान न्यूज, बीना में बामसेफ संगठन के नेतृत्व में विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने ईजीसी लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया और सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हक और अधिकारों को लेकर नारेबाजी भी की। इस प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव अरविंद पटेल, हरिशंकर पटेल, जिला अध्यक्ष भवानी पटेल, जिला सचिव अवधेश पटेल, अशोक अहिरवार, ओबीसी महासभा के सत्यपाल पटेल, हरगोविंद कुर्मी सहित कई लोग शामिल रहे। बामसेफ संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- स्वास्थ्य विभाग का 'मलेरिया मुक्त एमपी' अभियान 25 अप्रैल को आने वाले 'विश्व मलेरिया दिवस' से पहले आज स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव और मुफ्त जांच शिविर लगाए जा रहे हैं ताकि मानसून से पहले बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।1