logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भक्तिमय माहौल में ढोल-नगाड़ों के साथ, गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे झांसी शहर में दस दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। अनंत चतुर्दशी पर शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर 'गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा के दौरान शहर के मुख्य रास्तों पर जबरदस्त उत्साह दिखा। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और पारंपरिक संगीत पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं भी दीं। कई

6 hrs ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

भक्तिमय माहौल में ढोल-नगाड़ों के साथ, गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे झांसी शहर में दस दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। अनंत चतुर्दशी पर शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर 'गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा के दौरान शहर के मुख्य रास्तों पर जबरदस्त उत्साह दिखा। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और पारंपरिक संगीत पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं भी दीं। कई

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • थाना सीपरी बाजार पर पंजीकृत दहेज हत्या के अभियोग में 25 हजार का वांछित अभियुक्त यश ठाकुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल होने पर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं 01 स्कूटी बरामद की गई है। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर विधिक कार्यवाही के संबंध में @SPCityJhansi की बाइट-
    1
    थाना सीपरी बाजार पर पंजीकृत दहेज हत्या के अभियोग में 25 हजार का वांछित अभियुक्त यश ठाकुर को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल होने पर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं 01 स्कूटी बरामद की गई है। प्रकरण में की जा रही अग्रेतर विधिक कार्यवाही के संबंध में @SPCityJhansi  की बाइट-
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह 100 % एडिड कराये जाने की रखी मांग बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी झाँसी को ज्ञापन भेंट किया गया | ज्ञापन में कहा गया कि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनन्स संस्था (SFS) है, इसको यथाशीघ्र 100% स्व वित्तपोषित (Grant and Aid ) से जोड़कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करायी जाये जिससे बदहाल एवं बेहाल बुन्देलखण्ड के विद्यार्थी ठीक प्रकार से शिक्षा प्राप्त कर सकें। अति पिछड़े, बदहाल एवं बेहाल क्षेत्र बुन्देलखण्ड में धनअभाव के कारण छात्र-छात्रायें उच्च शिक्षा ग्रहण करने में वंचित रह जाते हैं, यदि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को Grant and Aid की व्यवस्था करा दी जाये तो विद्यार्थी ठीक से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे एवं बेहतर नौकरी प्राप्त करने लायक बन सकेंग उ०प्र० विधान परिषद के सभापति मा० कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी ने इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए पत्र लिखा था (पत्र की छायाप्रति संलग्न है)। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में शिक्षक / शिक्षिकाओं को संविदा पर नियुक्त किया गया है। हम यह आग्रह करना चाहते हैं कि अगर शिक्षक / शिक्षिकाओं की नियुक्ति उचित वेतन पर की जाए तो बेहतर तरीके से छात्र/छात्राओं के भविष्य को संवारने का कार्य कर पायेंगे। बदहाल एवं बेहाल बुन्देलखण्ड के अभिभावकों के पास इतनी धनराशि नहीं होती है कि वे अपने बच्चों को इतनी मंहगी फीस में शिक्षा उपलब्ध करा सकें। अगर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह एडिड नहीं किया गया तो इस अन्याय एवं उपेक्षा के विरूद्ध बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा मा० मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री का विरोध करने के लिए बाध्य होगा, जिसके तहत सामूहिक अनशन एवं सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। किन्हीं भी परिस्थिति में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में स्टाफ की कमी एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं किया जा सकता है ज्ञापन भेंट करने वालों में रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय, अनिल कश्यप, प्रदीप नाथ झा एडवोकेट, सी डी लिटोरिया, साहिदा बेगम, योगेंद्र मिश्रा उर्फ़ टाफीमैन, नरेश वर्मा उत्कर्ष साहू, प्रभु दयाल कुशवाहा,प्रेम सेपरे, गोलू ठाकुर, ब्रजेश राय, विजय रायकवार शंकर रायकवार, आदि उपस्थित
    1
    बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह 100 % एडिड कराये जाने की रखी मांग
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी झाँसी को ज्ञापन भेंट किया गया |
ज्ञापन में कहा गया कि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनन्स संस्था (SFS) है, इसको यथाशीघ्र
100% स्व वित्तपोषित (Grant and Aid ) से जोड़कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करायी जाये जिससे बदहाल एवं बेहाल बुन्देलखण्ड के विद्यार्थी ठीक प्रकार से शिक्षा प्राप्त कर सकें।
अति पिछड़े, बदहाल एवं बेहाल क्षेत्र बुन्देलखण्ड में धनअभाव के कारण छात्र-छात्रायें उच्च शिक्षा ग्रहण करने में वंचित रह जाते हैं, यदि बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को Grant and Aid की व्यवस्था करा दी जाये तो विद्यार्थी ठीक से शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे एवं बेहतर नौकरी प्राप्त करने लायक बन सकेंग उ०प्र० विधान परिषद के सभापति मा० कुंवर मानवेन्द्र सिंह जी ने इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने के लिए पत्र लिखा था (पत्र की छायाप्रति संलग्न है)। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में शिक्षक / शिक्षिकाओं को संविदा पर नियुक्त किया गया है। हम यह आग्रह करना चाहते हैं कि अगर शिक्षक / शिक्षिकाओं की नियुक्ति उचित वेतन पर की जाए तो बेहतर तरीके से छात्र/छात्राओं के भविष्य को संवारने का कार्य कर पायेंगे। बदहाल एवं बेहाल बुन्देलखण्ड के अभिभावकों के पास इतनी धनराशि नहीं होती है कि वे अपने बच्चों को इतनी मंहगी फीस में शिक्षा उपलब्ध करा सकें। अगर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय को स्ववित्त पोषित की जगह एडिड नहीं किया गया तो इस अन्याय एवं उपेक्षा के विरूद्ध बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा मा० मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री का विरोध करने के लिए बाध्य होगा, जिसके तहत सामूहिक अनशन एवं सार्वजनिक प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। किन्हीं भी परिस्थिति में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में स्टाफ की कमी एवं बुन्देलखण्ड क्षेत्र के विद्यार्थियों को पैसे के अभाव में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित नहीं किया जा सकता है ज्ञापन भेंट करने वालों में रघुराज शर्मा, गिरजा शंकर राय, अनिल कश्यप, प्रदीप नाथ झा एडवोकेट, सी डी लिटोरिया, साहिदा बेगम, योगेंद्र मिश्रा उर्फ़  टाफीमैन, नरेश वर्मा उत्कर्ष साहू, प्रभु दयाल कुशवाहा,प्रेम सेपरे, गोलू ठाकुर, ब्रजेश राय, विजय रायकवार शंकर रायकवार, आदि उपस्थित
    user_Pramendra singh
    Pramendra singh
    Movie studio झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • झाँसी - दहेज हत्या का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार झाँसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त यश ठाकुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। झाँसी - दहेज हत्या का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार झाँसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त यश ठाकुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आज दिनांक 25.09.2026 को पहुंज डैम रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है। कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है। क्या था मामला - 31.08.2026 को दतिया निवासी संतराम वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सुधा उर्फ शिवानी (29) का विवाह 1.5 साल पहले ग्वालियर निवासी यश ठाकुर से हुआ था। आरोप है कि दहेज और जातिसूचक बातों को लेकर पति प्रताड़ित करता था। 30 अगस्त की रात फौजी चौराहा, आवास विकास स्थित किराए के मकान में मारपीट कर आरोपी बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। सुबह बेटी रक्तरंजित अवस्था में मिली, मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में थाना सीपरी बाजार पर धारा 85, 80(2) BNS, 3/4 DP Act व SC/ST Act में मुकदमा दर्ज था।
    3
    झाँसी - दहेज हत्या का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

झाँसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त यश ठाकुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

झाँसी - दहेज हत्या का 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
झाँसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने दहेज हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त यश ठाकुर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आज दिनांक 25.09.2026 को पहुंज डैम रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख अभियुक्त ने पुलिस पर फायर किया, जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया है।
कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई है।
क्या था मामला -
31.08.2026 को दतिया निवासी संतराम वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी सुधा उर्फ शिवानी (29) का विवाह 1.5 साल पहले ग्वालियर निवासी यश ठाकुर से हुआ था। आरोप है कि दहेज और जातिसूचक बातों को लेकर पति प्रताड़ित करता था। 30 अगस्त की रात फौजी चौराहा, आवास विकास स्थित किराए के मकान में मारपीट कर आरोपी बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। सुबह बेटी रक्तरंजित अवस्था में मिली, मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
इस संबंध में थाना सीपरी बाजार पर धारा 85, 80(2) BNS, 3/4 DP Act व SC/ST Act में मुकदमा दर्ज था।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नाचते-गाते बप्पा की विदाई, पहूज नदी में विधि-विधान से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई भांडेर नगर में 12 दिवसीय गणेश उत्सव का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को शुक्रवार शाम करीब 07 बजे तक विसर्जन के लिए पहूज नदी में।विसर्जन किया गया। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पालकी में विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ पहूज नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में लगातार तीसरे दिन विसर्जन कार्यक्रम चलता रहा। अनंत चतुर्दशी पर विभिन्न गणेश पंडालों से प्रतिमाओं की शोभायात्राएं निकाली गईं। जानकारी के अनुसार गणेश उत्सव के दौरान नगर में 02 दर्जन से अधिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान की गई थीं। विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    नाचते-गाते बप्पा की विदाई, पहूज नदी में विधि-विधान से हुआ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, श्रद्धालुओं ने दी भावभीनी विदाई
भांडेर नगर में 12 दिवसीय गणेश उत्सव का शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते और ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं को शुक्रवार शाम करीब 07 बजे तक विसर्जन के लिए पहूज नदी में।विसर्जन किया गया। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को पालकी में विराजमान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की। इसके बाद श्रद्धा और भक्ति के साथ पहूज नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शहर में लगातार तीसरे दिन विसर्जन कार्यक्रम चलता रहा। अनंत चतुर्दशी पर विभिन्न गणेश पंडालों से प्रतिमाओं की शोभायात्राएं निकाली गईं। जानकारी के अनुसार गणेश उत्सव के दौरान नगर में 02 दर्जन से अधिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं विराजमान की गई थीं। विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, श्री पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना। अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, श्री पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना। दतिया। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शुक्रवार को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के श्रीचरणों में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके सती मंदिर में परिसर में विराजे महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जाकर उन्होंने भगवान शिव का जल अभिषेक किया और देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए माई से प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे।
    1
    अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, श्री पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना।
अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, श्री पीतांबरा पीठ में की पूजा-अर्चना।
दतिया। मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद वीडी शर्मा शुक्रवार को अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे।  उन्होंने प्रसिद्ध पीतांबरा पीठ पहुंचकर मां बगलामुखी के श्रीचरणों में माथा टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके सती मंदिर में परिसर में विराजे महाभारत कालीन वानखंडेश्वर महादेव मंदिर में जाकर उन्होंने भगवान शिव का जल अभिषेक किया और देश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना करते हुए माई से प्रार्थना की। उनके साथ पूर्व संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी भी मौजूद रहे।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती में रुपए गिनते वायरल वीडियो पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, सुपरवाइजर मनीषा झा तत्काल प्रभाव से निलंबित सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) श्रीमती मनीषा झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निवाड़ी जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में पदस्थ पर्यवेक्षक श्रीमती मनीषा झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति को लेकर बातचीत करते हुए और रुपये गिनते हुए दिखाई दे रही थीं। डिप्टी कलेक्टर की जांच में सही पाया गया मामला मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर, जिला निवाड़ी द्वारा जांच की गई। दिनांक 24.09.2026 की जांच रिपोर्ट के अनुसार, श्रीमती मनीषा झा ने पूछताछ में वायरल वीडियो स्वयं का होना स्वीकार किया। इसके अलावा, भर्ती से जुड़े दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति में शासकीय निर्देशों का पालन पूरी तरह से नहीं किया गया था। सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन, हुई कड़ी कार्रवाई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके इस कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और गंभीर लापरवाही माना गया। यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके तहत म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पृथ्वीपुर में नियत किया गया मुख्यालय निलंबन अवधि के दौरान श्रीमती मनीषा झा का मुख्यालय 'कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, परियोजना पृथ्वीपुर' नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
    1
    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती में रुपए गिनते वायरल वीडियो पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, सुपरवाइजर मनीषा झा तत्काल प्रभाव से निलंबित
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। निवाड़ी कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) श्रीमती मनीषा झा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निवाड़ी जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में पदस्थ पर्यवेक्षक श्रीमती मनीषा झा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में वे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति को लेकर बातचीत करते हुए और रुपये गिनते हुए दिखाई दे रही थीं।
डिप्टी कलेक्टर की जांच में सही पाया गया मामला
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर, जिला निवाड़ी द्वारा जांच की गई। दिनांक 24.09.2026 की जांच रिपोर्ट के अनुसार, श्रीमती मनीषा झा ने पूछताछ में वायरल वीडियो स्वयं का होना स्वीकार किया। इसके अलावा, भर्ती से जुड़े दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति में शासकीय निर्देशों का पालन पूरी तरह से नहीं किया गया था।
सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन, हुई कड़ी कार्रवाई
जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उनके इस कृत्य को पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता और गंभीर लापरवाही माना गया। यह कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का स्पष्ट उल्लंघन है। इसके तहत म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
पृथ्वीपुर में नियत किया गया मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान श्रीमती मनीषा झा का मुख्यालय 'कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, परियोजना पृथ्वीपुर' नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
    user_Kamal soni Niwari
    Kamal soni Niwari
    Photographer निवाड़ी, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भक्तिमय माहौल में ढोल-नगाड़ों के साथ, गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे झांसी शहर में दस दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। अनंत चतुर्दशी पर शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर 'गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा के दौरान शहर के मुख्य रास्तों पर जबरदस्त उत्साह दिखा। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और पारंपरिक संगीत पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं भी दीं। कई
    1
    भक्तिमय माहौल में ढोल-नगाड़ों के साथ, गूंजे 'गणपति बाप्पा मोरया' के जयकारे
झांसी शहर में दस दिन तक चले गणेशोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। अनंत चतुर्दशी पर शहर में जगह-जगह स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर 'गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों से गूंज उठा।
विसर्जन यात्रा के दौरान शहर के मुख्य रास्तों पर जबरदस्त उत्साह दिखा। ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे की धुन और पारंपरिक संगीत पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी झूमते नजर आए।
श्रद्धालुओं ने जगह-जगह गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने एक-दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं भी दीं। कई
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बबीना 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बबीना में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति
    2
    बबीना 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर बबीना में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • झांसी ब्रेकिंग - सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता थाना सीपरी बाजार में दर्ज दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। झांसी ब्रेकिंग - सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता थाना सीपरी बाजार में दर्ज दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला इस प्रकार है - जनपद झांसी के थाना सीपरी बाजार पर दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत था, जिसमें अभियुक्त यश ठाकुर पुत्र - निवासी सीपरी बाजार क्षेत्र लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आज सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त यश ठाकुर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और स्कूटी से भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल अभियुक्त को कब्जे में लेकर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा है। बरामदगी - अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद की गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर का कहना है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और इसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल अभियुक्त के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
    1
    झांसी ब्रेकिंग - सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता

थाना सीपरी बाजार में दर्ज दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
झांसी ब्रेकिंग - सीपरी बाजार पुलिस को बड़ी सफलता
थाना सीपरी बाजार में दर्ज दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला इस प्रकार है -
जनपद झांसी के थाना सीपरी बाजार पर दहेज हत्या का अभियोग पंजीकृत था, जिसमें अभियुक्त यश ठाकुर पुत्र - निवासी सीपरी बाजार क्षेत्र लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आज सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त यश ठाकुर क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर थाना सीपरी बाजार पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की।
पुलिस को देखकर अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और स्कूटी से भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल अभियुक्त को कब्जे में लेकर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भेजा है।
बरामदगी -
अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 01 स्कूटी बरामद की गई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर का कहना है कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है और इसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल अभियुक्त के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.