घाटमपुर तहसील में छुट्टी के दिन प्राइवेट कर्मचारी से काम, वीडियो वायरल घाटमपुर (कानपुर नगर): घाटमपुर तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों की बढ़ती भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेकेंड सैटरडे के चलते 11 अप्रैल को जहां पूरे तहसील परिसर में सरकारी अवकाश था और अधिकारी-कर्मचारी अपने निजी कार्यों में व्यस्त थे, वहीं एक प्राइवेट कर्मचारी के काम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अरविंद त्रिवेदी नामक प्राइवेट कर्मचारी तहसील कार्यालय के भीतर काम करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक बजे कार्यालय को बाहर से ताला लगवाकर वह अंदर काम कर रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी अवकाश के दिन भी प्राइवेट कर्मचारियों से काम कराया जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और कई महत्वपूर्ण कार्य भी इन्हीं के माध्यम से कराए जा रहे हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली और तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

- Shashikant nayak pratappur ghatampur kanpurघाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश100 % chori ke kam kar Rahe ha ghatampur ke armchair chor ha bhayi sahi tarikhe se Macha honi chahiye4 hrs ago
- हमीरपुर - गेहूं के ढेर में लगी भीषण आग, आग लगने से किसान की फसल जलकर राख हुई, पांच बीघे की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हुई, थ्रेसिंग कराने के लिए किसान ने गेहूं की फसल का ढेर लगाया था, फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले गेहूं की फसल पूरी तरह जली, बिवांर थानाक्षेत्र के छानी खुर्द गांव का मामला..।।3
- हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अतरैया मौजे में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। बगल के खेत में फसल काट रहा हार्वेस्टर से आग लगी खेत का जोड़ तोड़ दिया गया, जिससे आग पर किसानों ने काबू पाया। अतरैया गांव निवासी पूर्व प्रधान रमाकांत पाठक ने बताया कि शनिवार को देर शाम हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। लेकिन बगल के खेत में चल रहा हार्वेस्टर ने आग का जोड़ तोड़ने के लिए बगल से फसल को काट दिया। जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई और किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। बताया कि आग से करीब एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। यह पूरा रकबा दस बीघे का है। लेकिन पांच बीघे का ही नुकसान है।1
- कानपुर (उत्तर प्रदेश) कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक देखने को मिला। गाड़ी हटाने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने महिला के पति को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि जब महिला अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और हाथापाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- दिल्ली में शर्मनाक हरकत का सामना कर रही तीन विदेशी महिलाओं ने हार नहीं मानी, बल्कि हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया। जहां आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे, वहीं इन महिलाओं ने खुद आगे बढ़कर जवाब दिया। ये घटना बताती है कि चुप रहना नहीं, आवाज़ उठाना ज़रूरी है। #Delhi #WomenSafety #StandAgainstHarassment #Courage #FightBack #PublicReaction #BystanderEffect #IndiaNews #Empowerment #ViralNews1
- Flair Aero kit , Hotline fineliner , erasable cryons 24 shades .1
- घाटमपुर/कानपुर नगर, 12 अप्रैल: थाना साढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में सैकड़ों महिला और पुरुषों का समूह घूमता देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें से किसी के पास भी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समूह फतेहपुर की ओर से मडेंपुर और भीतरगांव के रास्ते घाटमपुर की तरफ बढ़ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की औपचारिकता निभाई और समूह को आगे बढ़ने दिया न ही सत्यापन किया गया। *लगातार बढ़ रही चोरियां, फिर भी सुस्ती* साढ़ थाना क्षेत्र में पिछले एक माह से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते सप्ताह ही कई घरों में चोरी की वारदात सामने आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त और चेकिंग में लापरवाही बरत रही है। स्थानीय निवासी रामकुमार ने बताया, "रात में अनजान लोग घूमते रहते हैं। पुलिस को कई बार सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। अब इतनी बड़ी संख्या में बिना पहचान के लोग घूम रहे हैं तो डर और बढ़ गया है।" इस संबंध में साढ़ थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और संदिग्धों का सत्यापन हो, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और दहशत का माहौल खत्म हो।1
- Post by MAKKI TV1
- नमस्कार आप देख रहे हैं आप देख रहे हैं बंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार जैसा कि आज दिनांक 12 अप्रैल दिन रविवार समय लगभग सुबह का आपके कानपुर नगर झकरकटी पुल के पास ट्रैफिक चौराहे पर यातायात की व्यवस्था में पहली बार सुधार देखा गया लोगों द्वारा यह जब जानकारी ली गई उन्होंने बताया की यातायात में बहुत ही अच्छा सुधार देखा गया जाम किसी भी तरह की समस्या नहीं देखी गई और हर क्षेत्र में हर जगह जनरक्षक द्वारा और यातायात विभाग के द्वारा संपूर्ण सहयोग देखा गया कानपुर से वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र दिनकर जी की रिपोर्ट सभी न्यूज़ देखने वालों से निवेदन करना चाहूंगा कि मेरे चैनल को ज्यादा से ज्यादा लाइक करें न्यूज़ समाचार विज्ञापन खोया पाया किसी भी तरह के समाचार के लिए संपर्क करें1
- कानपुर समाचार Digital #ब्रेकिंग #मशहूर_गायिका_आशा_भोसले का निधन 92 साल की उम्र में ली आखरी सास कल शाम से अस्पताल में थी भर्ती मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुवा निधन कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार #BreakingNews #mumbai #kanpur1