logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साढ़- सैकड़ों संदिग्ध महिला-पुरुष बिना पहचान पत्र घूमते दिखे, पुलिस ने खानापूर्ति कर छोड़ा, क्षेत्र में चोरियां बढ़ने के बावजूद पुलिस बेपरवाह घाटमपुर/कानपुर नगर, 12 अप्रैल: थाना साढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में सैकड़ों महिला और पुरुषों का समूह घूमता देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें से किसी के पास भी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समूह फतेहपुर की ओर से मडेंपुर और भीतरगांव के रास्ते घाटमपुर की तरफ बढ़ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की औपचारिकता निभाई और समूह को आगे बढ़ने दिया न ही सत्यापन किया गया। *लगातार बढ़ रही चोरियां, फिर भी सुस्ती* साढ़ थाना क्षेत्र में पिछले एक माह से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते सप्ताह ही कई घरों में चोरी की वारदात सामने आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त और चेकिंग में लापरवाही बरत रही है। स्थानीय निवासी रामकुमार ने बताया, "रात में अनजान लोग घूमते रहते हैं। पुलिस को कई बार सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। अब इतनी बड़ी संख्या में बिना पहचान के लोग घूम रहे हैं तो डर और बढ़ गया है।" इस संबंध में साढ़ थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और संदिग्धों का सत्यापन हो, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और दहशत का माहौल खत्म हो।

11 hrs ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
11 hrs ago

साढ़- सैकड़ों संदिग्ध महिला-पुरुष बिना पहचान पत्र घूमते दिखे, पुलिस ने खानापूर्ति कर छोड़ा, क्षेत्र में चोरियां बढ़ने के बावजूद पुलिस बेपरवाह घाटमपुर/कानपुर नगर, 12 अप्रैल: थाना साढ़ क्षेत्र में शनिवार शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में सैकड़ों महिला और पुरुषों का समूह घूमता देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें से किसी के पास भी पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समूह फतेहपुर की ओर से मडेंपुर और भीतरगांव के रास्ते घाटमपुर की तरफ बढ़ रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की औपचारिकता निभाई और समूह को आगे बढ़ने दिया न ही सत्यापन किया गया। *लगातार बढ़ रही चोरियां, फिर भी सुस्ती* साढ़ थाना क्षेत्र में पिछले एक माह से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते सप्ताह ही कई घरों में चोरी की वारदात सामने आई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त और चेकिंग में लापरवाही बरत रही है। स्थानीय निवासी रामकुमार ने बताया, "रात में अनजान लोग घूमते रहते हैं। पुलिस को कई बार सूचना दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। अब इतनी बड़ी संख्या में बिना पहचान के लोग घूम रहे हैं तो डर और बढ़ गया है।" इस संबंध में साढ़ थाना प्रभारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए और संदिग्धों का सत्यापन हो, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और दहशत का माहौल खत्म हो।

More news from Kanpur Nagar and nearby areas
  • कानपुर (उत्तर प्रदेश) कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक देखने को मिला। गाड़ी हटाने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने महिला के पति को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीट दिया। बताया जा रहा है कि जब महिला अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और हाथापाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कानपुर (उत्तर प्रदेश)
कानपुर कमिश्नरेट के पूर्वी जोन के चकेरी थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक देखने को मिला। गाड़ी हटाने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने महिला के पति को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीट दिया।
बताया जा रहा है कि जब महिला अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और हाथापाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र कानपुर से एक वीडियो क्षेत्र के लोगों के द्वारा प्रकाशित किया गया जिसमें सफाई नायक की लापरवाही का वीडियो प्रकाशित हो रहा है जिसमें क्षेत्र की जनता नाराज वार्ड 64 में सर्वोदय नगर के क्षेत्र राजापुरवा में गली-गली में नालियों का गंदा पानी कीचड़ पिछले कई समय से भरा हुआ है सीवर का पानी भी नालियों द्वारा घरों में भर जाता है जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी गई है जानकारी में यह प्राप्त हुआ है की गलियों में पानी भर जाने से कारण क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में होती है असुविधा और महिलाएं बच्चे गंदगी कारण हो रहे हैं बीमार इससे पहले क्षेत्र के लोगों के द्वारा 1076 ऑनलाइन सूचना प्रकाशित की गई थी डाली गई थी किंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ नगर निगम महापौर अधिकारी महोदय और पार्षद नीरज बाजपेई जी के पास में सूचना पत्राचार के माध्यम से भेजी गई किंतु क्षेत्रीय लोगों का कहना है की सूचना देने के उपरांत समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जब हमारे संवाददाता जी ने सफाई नायक विजय जी से फोन के माध्यम से जानकारी करने का प्रयास किया तो उन्होंने सही से विस्तार से जानकारी नहीं दे पाए और गोल-गोल बातें करने लगे साक्षी मौजूद होने के उपरांत उन्होंने यह बताया कि यहां पर पूरी तरह साफ सफाई की व्यवस्था है किंतु आज दिनांक 12 अप्रैल दिन रविवार समय लगभग सात और दस के बीच का सुबह का समय होगा आपके कानपुर नगर राजापुरवा के क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई और वीडियो के माध्यम से विधायक सुरेंद्र मथानी जी के से निवेदन किया गया की पार्षद नीरज वाजपेयी जी को सूचित किया जाए और क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान किया जाए क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सफाई नायक विजय जी की लापरवाही देखी जा रही है अतः माननीय पार्षद नीरज बाजपेई जी से निवेदन है की क्षेत्र के लोगों की जो समस्या है जिससे आवागमन में जो असुविधा हो रही है देखी जा रही है समस्या का समाधान किया जाए और जो नालियां पूर्ण रूप से भरी हुई है और सीवर का लाइन का पानी जो भरा हुआ रोड पर फेल कर घरों तक प्रवेश कर रहा है उस क्षेत्र की जनता को समस्या का समाधान किया जाए जानकारी में यह भी प्राप्त हुआ है कि उन्होंने क्षेत्रवासियों ने 1076 पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी को 1076 पर ऑनलाइन लिखित सूचना देने के उपरांत समस्या का समाधान नहीं हो पा रहे हैं केवल कागजी कार्रवाई में समस्या का समाधान दिखाया जा रहा है माननीय नगर निगम अधिकारी महोदय और पार्षद जी से और सफाई नायक जी से अनुरोध का निवेदन करना चाहूंगा कि क्षेत्र की जनता ने जो वीडियो के माध्यम से समस्या का समाधान मांगा है एक बार विचार किया जाए पीड़ित व्यक्तियों में क्षेत्र वीडियो में सर्वप्रथम नाम आता है महेश कुमार ,अमित कुमार ,अजय कुमार ,सनी वर्मा, रोशन जी, चंद्र प्रकाश ,संतोष जी ,अंकित कुमार जी ,सर्वेश कुमार, और कृष्ण वर्मा जी, और अधिकांश क्षेत्र वीडियो में महिलाएं पुरुष भी की भी समस्याएं देखी जा रही हैं वीडियो के माध्यम से क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए कानपुर से संवाददाता दिनकर जी जय हिंद
    1
    नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्धि भारत समाचार पत्र कानपुर से एक वीडियो क्षेत्र के लोगों के द्वारा प्रकाशित किया गया जिसमें सफाई नायक की लापरवाही का वीडियो प्रकाशित हो रहा है जिसमें क्षेत्र की जनता नाराज वार्ड 64 में सर्वोदय नगर के क्षेत्र राजापुरवा में गली-गली में नालियों का गंदा पानी कीचड़ पिछले कई समय से भरा हुआ है सीवर का पानी भी नालियों द्वारा घरों में भर जाता है जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी गई है जानकारी में यह प्राप्त हुआ है की गलियों में पानी भर जाने से कारण  क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में होती है  असुविधा और महिलाएं बच्चे गंदगी कारण हो रहे हैं बीमार इससे पहले क्षेत्र के लोगों के द्वारा 1076 ऑनलाइन सूचना प्रकाशित की गई थी डाली गई थी किंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ नगर निगम महापौर अधिकारी महोदय और पार्षद नीरज बाजपेई जी के पास में सूचना पत्राचार के माध्यम से भेजी गई किंतु क्षेत्रीय लोगों का कहना है की सूचना देने के उपरांत समस्या का समाधान नहीं हो पाया है जब हमारे संवाददाता जी ने सफाई नायक विजय जी से फोन के माध्यम से जानकारी करने का प्रयास किया तो उन्होंने सही से विस्तार से जानकारी नहीं दे पाए और गोल-गोल बातें करने लगे साक्षी मौजूद होने के उपरांत उन्होंने यह बताया कि यहां पर पूरी तरह साफ सफाई की व्यवस्था है किंतु आज दिनांक 12 अप्रैल दिन रविवार समय लगभग सात और दस के बीच का सुबह का समय होगा आपके कानपुर नगर राजापुरवा के क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखी गई और वीडियो के माध्यम से विधायक सुरेंद्र मथानी जी के से निवेदन किया गया की पार्षद नीरज वाजपेयी जी को सूचित किया जाए और क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान किया जाए क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सफाई नायक विजय जी की लापरवाही देखी जा रही है अतः माननीय पार्षद नीरज बाजपेई जी से निवेदन है की क्षेत्र के लोगों की जो समस्या है जिससे आवागमन में जो  असुविधा  हो रही है देखी जा रही है समस्या का समाधान किया जाए और जो नालियां पूर्ण रूप से भरी हुई है और सीवर का लाइन का पानी जो भरा हुआ रोड पर फेल कर घरों तक प्रवेश कर रहा है उस क्षेत्र की जनता को समस्या का समाधान किया जाए जानकारी में यह भी प्राप्त हुआ है कि उन्होंने क्षेत्रवासियों ने 1076 पर माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी जी को 1076 पर ऑनलाइन लिखित सूचना देने के उपरांत समस्या का समाधान नहीं हो पा रहे हैं केवल कागजी कार्रवाई में समस्या का समाधान दिखाया जा रहा है माननीय नगर निगम अधिकारी महोदय और पार्षद जी से और सफाई नायक जी से अनुरोध का निवेदन करना चाहूंगा कि क्षेत्र की जनता ने जो वीडियो के माध्यम से समस्या का समाधान मांगा है एक बार विचार किया जाए पीड़ित व्यक्तियों में क्षेत्र वीडियो में सर्वप्रथम नाम आता है  महेश कुमार ,अमित कुमार ,अजय कुमार ,सनी वर्मा, रोशन जी, चंद्र प्रकाश ,संतोष जी ,अंकित कुमार जी ,सर्वेश कुमार, और कृष्ण वर्मा जी, और अधिकांश क्षेत्र वीडियो में महिलाएं पुरुष भी की भी समस्याएं देखी जा रही हैं  वीडियो के माध्यम से क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान किया जाए कानपुर से संवाददाता दिनकर जी 
जय हिंद
    user_Sri Dinkar jee
    Sri Dinkar jee
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कानपुर समाचार Digital #ब्रेकिंग #मशहूर_गायिका_आशा_भोसले का निधन 92 साल की उम्र में ली आखरी सास कल शाम से अस्पताल में थी भर्ती मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुवा निधन कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार #BreakingNews #mumbai #kanpur
    1
    कानपुर समाचार Digital  #ब्रेकिंग 
#मशहूर_गायिका_आशा_भोसले का निधन
92 साल की उम्र में ली आखरी सास
कल शाम से अस्पताल में थी भर्ती
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुवा निधन
कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
#BreakingNews #mumbai #kanpur
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • carvaan mathmatics class -2nd chapter -4 (exercise 4.4)
    1
    carvaan mathmatics class -2nd chapter -4 (exercise 4.4)
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Teacher कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उन्नाव नहर विभाग की लापरवाही वाह देश के लोग सब कूड़ा नहर में ही फेंकते हे क्या कहे लोगो को
    1
    उन्नाव नहर विभाग की लापरवाही वाह देश के लोग सब कूड़ा नहर में ही फेंकते हे क्या कहे लोगो को
    user_पंकज वर्मा
    पंकज वर्मा
    Voice of people उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • घाटमपुर (कानपुर नगर): घाटमपुर तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों की बढ़ती भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेकेंड सैटरडे के चलते 11 अप्रैल को जहां पूरे तहसील परिसर में सरकारी अवकाश था और अधिकारी-कर्मचारी अपने निजी कार्यों में व्यस्त थे, वहीं एक प्राइवेट कर्मचारी के काम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अरविंद त्रिवेदी नामक प्राइवेट कर्मचारी तहसील कार्यालय के भीतर काम करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक बजे कार्यालय को बाहर से ताला लगवाकर वह अंदर काम कर रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी अवकाश के दिन भी प्राइवेट कर्मचारियों से काम कराया जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और कई महत्वपूर्ण कार्य भी इन्हीं के माध्यम से कराए जा रहे हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली और तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    1
    घाटमपुर (कानपुर नगर):
घाटमपुर तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों की बढ़ती भूमिका एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सेकेंड सैटरडे के चलते 11 अप्रैल को जहां पूरे तहसील परिसर में सरकारी अवकाश था और अधिकारी-कर्मचारी अपने निजी कार्यों में व्यस्त थे, वहीं एक प्राइवेट कर्मचारी के काम करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में अरविंद त्रिवेदी नामक प्राइवेट कर्मचारी तहसील कार्यालय के भीतर काम करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि करीब एक बजे कार्यालय को बाहर से ताला लगवाकर वह अंदर काम कर रहे थे, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
यह मामला इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि सरकारी अवकाश के दिन भी प्राइवेट कर्मचारियों से काम कराया जाना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसील परिसर में प्राइवेट कर्मचारियों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है और कई महत्वपूर्ण कार्य भी इन्हीं के माध्यम से कराए जा रहे हैं।
फिलहाल इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली और तहसील में प्राइवेट कर्मचारियों की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी अधिकारी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नोएडा में रवि ने पेट्रोल पंप पर बवाल काट दिया खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की दरअसल रवि उसकी बाइक में खराब पेट्रोल भरने से नाराज था पुलिस ने पानी से उसे नहलाकर मामला शांत किया
    1
    नोएडा में रवि ने पेट्रोल पंप पर बवाल काट दिया खुद पर पेट्रोल छिड़ककर जान देने की कोशिश की
दरअसल रवि उसकी बाइक में खराब पेट्रोल भरने से नाराज था
पुलिस ने पानी से उसे नहलाकर मामला शांत किया
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • Post by MAKKI TV
    1
    Post by MAKKI TV
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service Kanpur, Kanpur Nagar•
    8 hrs ago
  • ये उन्नाव के अजीत सिंह द्वार का हाल वाह उन्नाव नगर पालिका
    1
    ये उन्नाव के अजीत सिंह द्वार का हाल वाह उन्नाव नगर पालिका
    user_पंकज वर्मा
    पंकज वर्मा
    Voice of people उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.