Shuru
Apke Nagar Ki App…
वीआईपी रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी कार रोड पर लगा ट्रैफिक जाम
AM NEWS
वीआईपी रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी कार रोड पर लगा ट्रैफिक जाम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- वीआईपी रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी कार रोड पर लगा ट्रैफिक जाम1
- बेरखेड़ी के गरीब परिवारों ने दिग्विजय सिंह से लगाई न्याय की गुहार, मकान तोड़ने और मतदान को लेकर धमकाने का आरोप भोपाल। राजधानी भोपाल के हुजूर तहसील अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी बाज्याप्त के गरीब परिवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर अपने मकानों को लेकर जारी प्रशासनिक कार्रवाई के संबंध में न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर राजनीतिक द्वेष के चलते चुनिंदा परिवारों को निशाना बनाने तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, वे पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से गांव में अपने परिवारों के साथ निवास कर रहे हैं। इनमें अधिकांश परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले और दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई मकानों के निर्माण में लगाई है। कुछ मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित हैं, जबकि कई घरों में सरकारी योजनाओं के तहत शौचालयों का निर्माण भी कराया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा से संबंधित लोगों द्वारा ग्रामीणों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि ऐसा नहीं करने पर उनके मकान तोड़े जाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुजूर क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी सरकारी भूमि पर मकान बने होने के बावजूद केवल कुछ गरीब परिवारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने विवेक कुशवाहा, पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा, के मकान का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि समान परिस्थितियों के बावजूद उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताते हुए संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का मुद्दा उठाया है। आवेदन में तहसीलदार हुजूर कुणाल राउत द्वारा प्रकरण क्रमांक A-68/2026-2027 में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 248 के अंतर्गत जारी नोटिस का भी उल्लेख है। ग्रामीणों के अनुसार, वे 7 अक्टूबर 2026 को अपने अधिवक्ता के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें उचित सुनवाई का अवसर दिए बिना आदेश पत्रिका पर हस्ताक्षर कराए गए। उनका आरोप है कि हस्ताक्षर केवल उपस्थिति दर्ज करने के नाम पर कराए गए थे। ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने, निष्पक्ष जांच कराने, कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने और सभी प्रभावित परिवारों को उचित सुनवाई का अवसर दिलाने की मांग की है। बेरखेड़ी के गरीब परिवारों ने दिग्विजय सिंह से लगाई न्याय की गुहार, मकान तोड़ने और मतदान को लेकर धमकाने का आरोप भोपाल। राजधानी भोपाल के हुजूर तहसील अंतर्गत ग्राम बेरखेड़ी बाज्याप्त के गरीब परिवारों ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से मुलाकात कर अपने मकानों को लेकर जारी प्रशासनिक कार्रवाई के संबंध में न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर राजनीतिक द्वेष के चलते चुनिंदा परिवारों को निशाना बनाने तथा भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, वे पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से गांव में अपने परिवारों के साथ निवास कर रहे हैं। इनमें अधिकांश परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले और दैनिक मजदूरी पर निर्भर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई मकानों के निर्माण में लगाई है। कुछ मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित हैं, जबकि कई घरों में सरकारी योजनाओं के तहत शौचालयों का निर्माण भी कराया गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा से संबंधित लोगों द्वारा ग्रामीणों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि ऐसा नहीं करने पर उनके मकान तोड़े जाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हुजूर क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी सरकारी भूमि पर मकान बने होने के बावजूद केवल कुछ गरीब परिवारों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने विवेक कुशवाहा, पुत्र ओमप्रकाश कुशवाहा, के मकान का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि समान परिस्थितियों के बावजूद उसके विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने इसे भेदभावपूर्ण कार्रवाई बताते हुए संविधान के अनुच्छेद 14 के तहत समानता के अधिकार का मुद्दा उठाया है। आवेदन में तहसीलदार हुजूर कुणाल राउत द्वारा प्रकरण क्रमांक A-68/2026-2027 में मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता, 1959 की धारा 248 के अंतर्गत जारी नोटिस का भी उल्लेख है। ग्रामीणों के अनुसार, वे 7 अक्टूबर 2026 को अपने अधिवक्ता के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उन्हें उचित सुनवाई का अवसर दिए बिना आदेश पत्रिका पर हस्ताक्षर कराए गए। उनका आरोप है कि हस्ताक्षर केवल उपस्थिति दर्ज करने के नाम पर कराए गए थे। ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने, निष्पक्ष जांच कराने, कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई पर रोक लगाने और सभी प्रभावित परिवारों को उचित सुनवाई का अवसर दिलाने की मांग की है।4
- **रिपोर्टर देवेंद्र सिंह मीना** **सच तक न्यूज़ | मध्य प्रदेश, जिला सीहोर** **कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश** **सीहोर।** मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा हसन में आयोजित शिविर एवं भ्रमण कार्यक्रम में भोपाल संभाग के कमिश्नर कर्मवीर शर्मा, सीहोर कलेक्टर बालागुरु के. और पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधा संवाद कर शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान सीहोर विधायक सुदेश राय ने भी ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने बरखेड़ा हसन की छात्राओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि छात्राओं की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। विधायक सुदेश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की। कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाए। साथ ही, पात्र लोगों को संबंधित योजनाओं का लाभ सरलता और सुगमता से उपलब्ध कराया जाए। शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से जुड़े आवेदन भी प्रस्तुत किए। अभियान के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों तक शासकीय योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर समस्याओं के निराकरण पर जोर दिया।4
- गंजबासौदा में नकबजनी का खुलासा, ₹21.50 लाख का मशरूका बरामद गंजबासौदा में नकबजनी का खुलासा, ₹21.50 लाख का मशरूका बरामद1
- महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के साथ हमारी मीटिंग हुई। मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जब हमने 'वोट चोरी' के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने इसे मानने से इनकार नहीं किया। उन्होंने ये नहीं कहा कि हिंदुस्तान में चुनाव चोरी नहीं हो रहे हैं। उल्टा राष्ट्रपति जी ने हमसे कहा है- आप 'वोट चोरी' के सबूत लाइए। हम उन्हें 'वोट चोरी' का सबूत देने को तैयार हैं। पूरा देश जानता है, छात्र जानते हैं कि देश में 'वोट चोरी' हो रही है। नरेंद्र मोदी इसके architect हैं। अमित शाह और ज्ञानेश कुमार इसे लागू कर रहे हैं। राष्ट्रपति जी ने इससे भी इनकार नहीं किया।1
- अभिजीत दीपके समेत CJP की टॉप लीडरशिप को पुलिस ने हवाई जहाज़ के अंदर से किया गिरफ्तार। जो दिल्ली पुलिस कभी नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, विजय माल्या को देश से भागते वक्त हवाई अड्डे से गिरफ्तार नहीं कर पाती आज उसने बिजली सी तेज़ी से ANI को जहाज़ के अंदर ले जाकर की गिरफ्तारी।1
- वीआईपी रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी कार रोड पर लगा ट्रैफिक जाम1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल लालघाटी क्षेत्र में भीषण अग्निकांड, 4 से 5 दुकानों आग लगने की सूचना बरेला गांव के पास मुख्य सड़क पर खाने-पीने की दुकानों में आग लगने की मिली रही जानकारी मौके पर पुलिस, दमकल की गाड़ियां और जनप्रतिनिधि पहुंचे। हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना। तत्काल की घटना।1