Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्री राम राधे राधे राधे राधे यह वीडियो मस्ती के लिए बनाया गया है
Vishwanath Sahni
जय श्री राम राधे राधे राधे राधे यह वीडियो मस्ती के लिए बनाया गया है
More news from Purbi Champaran and nearby areas
- Post by Vishwanath Sahni1
- पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल आज फुल एक्शन मोड में नजर आए। पताही पूर्वी पंचायत सरकार भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानी। बड़ी कार्रवाई: आवास योजना में लापरवाही बरतने पर आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। सख्त हिदायत: डीएम ने स्पष्ट कहा कि सरकारी योजनाओं में देरी या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता को राहत:अब ग्रामीणों को छोटे कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, सभी जरूरी काम पंचायत स्तर पर ही निपटाए जाएंगे। डीएम ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। #Patahi #EastChamparan #DMAction #पताही #BiharNews #SaurabhJorwal #BreakingNews1
- Post by Santosh kumar1
- शिवहर के #जहांगीरपुर में #गुलाम गौस #हत्याकांड का #खुलासा एक अभियुक्त #गिरफ्तार शिवहर /श्यामपुर भट्ठहा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर अंसारी टोला में 13 वर्षीय गुलाम गौस की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुलाम गौस की हत्या की सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार एवं श्यामपुर भट्ठहा थानाध्यक्ष सुनील कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया था। एसपी ने बताया कि मृतक गुलाम गौस के पिता अब्दुल्ला अंसारी के फर्दबयान पर श्यामपुर भट्ठहा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज केस के आधार पर पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर घटना में संलिप्त एक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी पड़ताल चल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। द वॉयस ऑफ बिहार न्यूज़ डेस्क के लिए जिला #संवाददाता विनोद सिंह #राजपूत की रिपोर्ट #ViralvideoshivharpoliceSitamarhi1
- शिवहर पुलिस की बड़ी सफलता: टॉप-10 अपराधी सलमगिर उर्फ छोटू गिरफ्तार 📝 Description: शिवहर जिले में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात अपराधी सलमगिर उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उसकी योजना को नाकाम कर दिया। गिरफ्तार अपराधी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में डकैती, रंगदारी और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी जारी है। 🔖 Hashtags: #SheoharPolice #BreakingNews #BiharNews #CrimeNews #BigAction #Top10Criminal #PoliceAction #Sheohar #BiharPolice #Arrested #CrimeUpdate #HindiNews #ViralNews #NewsUpdate #IndiaNews1
- --वर्ष 2016 हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लि की हैं सदस्य। (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) सिरहाकोठी 21 अप्रैल 2026- सिरहाकोठी:-कोटवा प्रखंड के अशोकपकड़ी गांव निवासी श्रीमती सीता देवी एवं श्रीमती रंजू देवी अचानक पहुंची भार्गव भवन सिरहाकोठी।वर्ष 2016 में हमारी योजना बचत एवं साख स्वावलंबी सहकारी समिति लि की हैं सदस्यता ग्रहण की है।इन्होंने इस सोसाइटी से लघु हैं लेकर अपनी समस्या का निराकरण किया था और बहुत ईमानदारी से श्रीमती सीता देवी एवं श्रीमती रंजू देवी ने ऋण चुका कर एक अच्छे व्यक्तित्व की पहचान बनी थी। आज इन्होंने फिर अपने अंदर कुछ करने की ललक लेकर पहुंची थी अचानक भार्गव भवन सिंह कोठी और अपने विचारधारा से अवगत कराई समिति के अध्यक्ष श्री रवि कुमार भार्गव को। श्री रवि कुमार भार्गव ने इनको सही जानकारी देते हुए बताया कि हमारे यहां से आपको पीएमजीवाई योजना के अंतर्गत सहायता दिलाई जा सकती है किंतु इसके लिए आठवां पास होना नियम कानून को समझना अनिवार्य होता है। आपको अपने क्षेत्र का कोई एक बैंक चयनित करना होगा इस बैंक में आप अपने आवेदन को भिजवायेंगे डीआईसी के द्वारा। बैंक आपके आवेदन का जांच पड़ताल करके आपको ऋण देगी,और आप उस ऋण से जो अपने प्रोजेक्ट तैयार करवाया है वह व्यवसाय करके आप बैंक का रन वापस करेंगे जिसमें सामान्य जाति को 25% एवं अनुसूचित जाति जनजाति को 35% अनुदान का लाभ भारत सरकार देती है। कोई भी योजना बेकार का नहीं होता है अपना विचार सही रखना मनुष्य को मंजिल तक पहुंचने में सफलता प्राप्त करवाती है। इस आश्वासन को दोनों महिला सदस्य ने काफी गंभीरता से सुना समझा और फिर अपने गांव के लिए प्रस्थान कर गई।2
- Post by Imranul Haque1
- जय श्री राम राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे राधे सनी समाज के हल्के में मत लेना1