logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जोकीहाट में सील किए गए अल्ट्रासाउंड सेंटर दोबारा हुआ संचालित, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई जांच की मांग जोकीहाट/अररिया जोकीहाट नगर पंचायत क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सील किए गए तीन अवैध स्वास्थ्य संस्थानों में से एक अवैध अल्ट्रासाउंड के दोबारा संचालन का मामला सामने आया है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।विगत दिनों डीएम के आदेश पर तीन अवैध स्वास्थ्य संस्थानों को सील किया गया था।इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता एवं राहे इंसानियत फाउंडेशन के संस्थापक अबुजर आलम ने आरोप लगाया है कि सील किया गया एक अल्ट्रासाउंड सेंटर स्थान बदलकर अवैध रूप से पुनः संचालित किया जा रहा है, जो प्रशासनिक आदेशों की खुली अवहेलना है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए अबुजर आलम ने कहा कि इस मामले में वे जिला प्रशासन को आवेदन देकर उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।उन्होंने बताया कि इस संबंध में सिविल सर्जन और डीएम को लिखित शिकायत दी जाएगी ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।वहीं, सिविल सर्जन के.के. कश्यप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है और वे प्रशासन की सख्त कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।तो वहीं दूसरी ओर एक यूट्यूब चैनल पर भी अवैध अल्ट्रासाउंड के पुनः संचालित होने वाली वीडियो ख़बर तेजी से वायरल हो रहा है।

1 hr ago
user_अल्लामा ग़ज़ाली
अल्लामा ग़ज़ाली
Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
1 hr ago
653517ac-825b-4723-b447-30d956e5273c

More news from बिहार and nearby areas
  • थानाध्यक्ष ने यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह पर नारी शिक्षा पर दिया बल जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली जोकीहाट मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बगडहरा पंचायत के शेरलंघा गांव स्थित यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा से बच्चियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर दें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में विशिष्ट अतिथि एसआई रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य फिरोज आलम, कमर आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज मुशर्रफ, रेजानूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    1
    थानाध्यक्ष ने यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह पर नारी शिक्षा पर दिया बल
जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली
जोकीहाट मुख्यालय से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित बगडहरा पंचायत के शेरलंघा गांव स्थित यूनिवर्सल इंग्लिश स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार और समाज आगे बढ़ता है। शिक्षा से बच्चियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समान अवसर दें और उनकी शिक्षा में पूरा सहयोग करें।कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं संध्या बेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि एसआई रंजीत कुमार, आशुतोष कुमार, पंचायत समिति सदस्य फिरोज आलम, कमर आलम, जिला पार्षद प्रतिनिधि परवेज मुशर्रफ, रेजानूर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    1 hr ago
  • jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha
    1
    jila paschimi Champaran Bihar Bharat Chauraha
    user_Pintu Nishad Raj
    Pintu Nishad Raj
    अररिया, अररिया, बिहार•
    2 hrs ago
  • अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम मैदान में दौर रेस करते छात्रा।
    1
    अररिया नेताजी सुभाष स्टेडियम मैदान में दौर रेस करते छात्रा।
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    3 hrs ago
  • Post by विकास कुमार
    1
    Post by विकास कुमार
    user_विकास कुमार
    विकास कुमार
    Electrician अररिया, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • Majid Bombay
    1
    Majid Bombay
    user_Hdmfbsm
    Hdmfbsm
    अररिया, अररिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • Post by M K
    1
    Post by M K
    user_M K
    M K
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar
    2
    Post by Rakesh Kumar
    user_Rakesh Kumar
    Rakesh Kumar
    अररिया, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by विकास कुमार
    1
    Post by विकास कुमार
    user_विकास कुमार
    विकास कुमार
    Electrician अररिया, अररिया, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.